Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    November 4, 2026

    झारखंड में अपराधियों का अंत करीब! माओवादी सफाए के बाद गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, विदेश भागे सरगनाओं पर रेड कॉर्नर नोटिस

    November 4, 2026

    मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली में नये साल और क्रिसमस के जश्न पर लगी पाबंदी
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में नये साल और क्रिसमस के जश्न पर लगी पाबंदी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली : ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नये साल और क्रिसमस के जश्न पर पाबंदी लगा दी है. अब किसी भी जगह जश्न में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ ही जश्न मनाये जायेंगे. ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने किसी भी तरह के समारोहों पर रोक लगा दी है. नये साल के मौके पर रेस्टोरेंट और होटलों को यह निर्देश दिया गया है कि वे 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ ही कोई आयोजन करें.

    सम्मेलनों के आयोजन में 50 प्रतिशत की क्षमता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. शादी समारोह में अब 200 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पायेंगे. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी निर्देश में यह कहा गया है कि कोरोना नियमों का पालन बहुत जरूरी होगा. कार्यालयों और दुकानों में एक बार फिर नो मास्क नो एंट्री का नियम लागू होगा.

    प्रशासनिक अधिकारियों को यह सलाह दी गयी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में कोरोना प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन हो. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को ना जाने की सलाह दी गयी है. प्रशासन को यह सलाह दी गयी है कि वे उन इलाकों की तलाश करें जहां कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा है.

    डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा, सभी जिलाधिकारी अपने-अपने अधिकार में आने वाले पूरे क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण करेंगे और उन बस्तियों, मोहल्लों के बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की पहचान करेंगे, जिनमें कोरोना वायरस और इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से फैलने की आशंका है.

    आदेश में कहा गया है कि सभी जिलाधिकारी और डीसीपी सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रवर्तन दल तैनात करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक नियमों का पालन करें और कोविड-19 के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत

    October 30, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू: सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा

    October 30, 2026

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
    • झारखंड में अपराधियों का अंत करीब! माओवादी सफाए के बाद गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, विदेश भागे सरगनाओं पर रेड कॉर्नर नोटिस
    • मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत
    • महिला से चेन छिनतई मामले में ऐतिहासिक सख्ती, दोषी को 10 साल की जेल और 5.15 लाख रुपये जुर्माना
    • मधुबनी में सिपाही ने 4 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत; कैमूर में पुलिस पर हमला
    • झारखंड में दिखेगा तूफान मुरासु का असर, 3 दिन बारिश के आसार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.