Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत मुरपा गांव में बुधवार की अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण किसान पर हमला कर दिया। उसे सूढ़ के सहारे पटक-पटक कर मार डाला। जानकारी के मुताबिक मुरपा गांव निवासी किसान गोलक नाथ महतो सुबह खलिहान में धान देखने निकला था। इसी बीच जंगली हाथियों ने उसे पटक-पटक कर मार दिया। 10 हज़ार रूपये मुवावजा राशि स्वजनों को दिया गया: घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना प्रभारी सिद्धान्त दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना पाकर…
झारखंड के कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम की ओर से की गई छापेमारी में 4500 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है। मामला जयनगर प्रखंड के डंडाडीह पंचायत का है। आरोप है कि पंचायत सचिव टोकन साव पंचायत भवन में मनरेगा और 15वे वित्त की योजना मद में घूस ले रहे थे। टीम की ओर से रंगेहाथ पकड़े जाने पर सचिव ने दावा किया कि वह यह पैसे अपने बच्चे की ट्यूशन फीस भरने के लिए उधार ले रहे थे। वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता डंडाडीह निवासी लाखपत यादव की ओर से…
झारखंड के हजारीबाग जिले में कृषि कार्य के दौरान हुए हादसे में राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले युवक मौत हो गई। युवक का नाम नवल सिंह था। अपने अपने कुछ लोगों के साथ गांव-गांव घूमकर मशीन के माध्यम से पुआल काटने का काम करता था। बुधवार को वह विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव मशीन लगाकर पुआल की कुट्टी बना रहा था। इसी दौरान उसका पकड़ा मशीन में फंस गया। युवक जब तक कुछ समझ पाता। इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक युवकों का समूह कृषि कार्य में स्थानीय लोगों की मदद के लिए…
CDS जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। एयरफोर्स ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण ने गंभीर चोटों की वजह से दम तोड़ दिया। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे में घायल होने के बाद पहले उन्हें वेलिंगटन के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट किया गया था। वे पिछले 7 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। गैलेंट्री अवॉर्ड विनर थे कैप्टन वरुण…
धनबाद: हज यात्रा कराने के नाम पर मुसलमानों को ठगने वाला मोस्ट वांटेड नाैशाद को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस को एक दर्जन पासपोर्ट भी हाथ लगे हैं। यह धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के एक फ्लैट को अपना ठिकाना बना रखा था। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही इससे पीड़ित दो दर्जन से ज्यादा लोग सरायढेला थाना पहुंच रुपये की मांग की। हालांकि किसी ने लिखित शिकायत नहीं की। दूसरी तरफ गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस धनबाद पहुंची। नाैशाद को अपने साथ लेकर चली गई। उस पर रांची के ओरमांझी थाने में…
मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत होते ही ससुराल वाले उसका शव ऑटो में लादकर मायके वालों के दरवाजे पर फेंककर फरार हो गए। घटना जिले के कांटी किशुनपुर गांव की है। मायके वाले जब दरवाजा के बाहर शव देखें तो घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने मामले की सूचना कांटी थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH (श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) भिजवा…
बड़कागांव गोलीकांड मामले में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की आदलत ने मंगलवार को उनकी याचिका को खारिज करने का फैसला सुनाया है। इससे पहले सोमवार को इस पर सुनवाई पूरी हो गई थी और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। रांची के होटवार जेल में बंद योगेंद्र साव ने कोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगई थी। योगेंद्र साव ने अपनी जमानत याचिका में दलील दी थी कि राजनीति से प्रेरित होकर उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है। पुलिस की तरफ से हुई कार्रवाई…
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। लड़की की मां ने गुवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी युवक अंकित चटर्जी की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। मामला दर्ज होने के 4 माह बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले कर पूछताछ की। वारदात अगस्त 2021 की है। आरोप है कि युवक 16 वर्ष की बच्ची को अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर फरार हो गया। पुलिस ने…
झारखंड के कोडरमा जिले में कोडरमा ताप विद्युत केंद्र में काम करने वाले एक कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। प्लांट में काम के दौरान कर्मचारी 15 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। दुर्घटना सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। कर्मचारी यहां SR टर्बो कंपनी के फिटर के रूप में कार्यरत था। उसकी पहचान पतरातू थाना क्षेत्र के ग्राम बरतुवा निवासी कालेंद्र सिंह के रूप में की गई है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अपने सहकर्मी की मौत के बदले मुआवजे की मांग को लेकर दूसरे कर्मचारियों ने…
रांची के खलारी की श्वेता मंगलवार को जिंदगी की जंग हार गई। RIMS के डॉक्टर भी उसे बचा नहीं पाए। 5 दिसंबर को उसे घायलावस्था में RIMS में एडमिट कराया गया था। उसका गुनाह बस इतना है कि घर में रखे पिस्टल को वह खिलौना समझ कर खेल रही थी। इसी दौरान गोली चल गई। गोली सीधे युवती की आंख में लग गई थी। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ते चली गई। परिजन पहले उसे प्राथमिक उपचार के लिए पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराए थे। स्थिति वहां नहीं संभली। प्राथमिक उपचार के बाद उसे RIMS रेफर कर दिया गया था।…
