Author: Koylanchal Samvad

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग की 7वीं पीटी परीक्षा में अब एक और नया मोड़ आया है. JPSC द्वारा जारी अधिसूचना में परीक्षा में पास 49 अभ्यर्थियों को अब फेल घोषित कर दिया गया है. जेपीएससी ने शनिवार को इन अभ्यर्थियों का क्रमांक जारी करते हुए फेल होने के कारण बताया. ये फेल अभ्यर्थियों वही हैं, जो पूर्व में लगातार क्रमांक से उत्तीर्ण हुए थे. JPSC द्वारा जारी अधिसूचना: जेपीएससी के मुताबिक पीटी परीक्षा में शामिल 57 अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट आयोग को नहीं मिली थी. हालांकि इनकी परीक्षा में उपस्थिति बनी थी. परीक्षा के परिणाम जारी करने में देर…

Read More

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। 48 घंटे के अंदर दूसरी बार मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मेदिनीनगर शहर थानाक्षेत्र के नवाटोली में स्थित ललित श्रीराम मंदिर से चांदी के 12 मुकुट चोरी कर लिए गए हैं। इसके अलावा दानपेटी को क्षतिग्रस्त कर पैसे की निकासी कर ली गई है। चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़ने के लिए भगवान शंकर के त्रिशूल का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में लिया है। चोरी की इस घटना को शुक्रवार…

Read More

झारखंड व ओड़िशा में सक्रिया प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) को बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों राज्यों की सीमा से लगे ओड़िशा के सुंदरगढृ जिले के सारंडा इलाके के केबलांग थानाक्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को 3 लैंड माइन मिले हैं। इसका वजन 2 किलो ग्राम, 12 किलो ग्राम तथा 15 किलो ग्राम था। इन विस्फोटक का नष्ट कर दिया गया है। CRPF 19 वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार के बताया कि यह सर्च अभियान टोपाडीह, रेंजड़ा, स्वयंबा के इलाके में चलाए जा रहे…

Read More

नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने चलती ट्रेन में बेटी को जन्म दिया है। घटना शनिवार सुबह पौने सात बजे की है। ट्रेन के थर्ड AC कोच में यात्रा कर रहीं अनीता दास को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन जैसे ही गोमो स्टेशन पर पहुंची। रेलवे के अधिकारी व चिकित्सक गर्भवती महिला की सहायता के लिए ट्रेन के अंदर पहुंच गए। इसके बाद ट्रेन में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद महिला व नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। दोनों की पूरी चिकित्सा जांच के उपरांत आवश्यक…

Read More

जामताड़ा। शुक्रवार को गायपाथर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दलचक के स्कूल शिक्षक कृत्यानंद झा पर इसी स्कूल में पढ़ने वाली पूर्व छात्रा ने छेड़खानी और गलत हरकत का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित शिक्षक को केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने आरोपित पर लड़की के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने का भी आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में डीसी जामताड़ा, डीइओ और बीइइओ कुंडहित को भी आवेदन दिया है। पुलिस मामले को लेकर शुक्रवार को पीड़िता के आरोप के बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ था और आरोपित के साथ…

Read More

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में भाकपा माओवादियों के गढ़ बनालात के जुड़वानी केराकोना जंगल में रविंद्र गंझू के दस्ते के साथ पुलिस की आज शनिवार को मुठभेड़ हो गयी. दोनों तरफ से एक घंटा तक रुक-रुक कर फायरिंग हुई. गोली चलने की आवाज आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सुनी. सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान पांच से छह बड़े धमाके की आवाज सुनी गई व रुक-रुक कर गोलियों की आवाज लगभग एक घंटा तक आता रहा. हालांकि इस मुठभेड़ में दोनों पक्षों में से किसी के हताहत की सूचना अब तक नहीं मिल सकी है. बताया जा रहा…

Read More

रांची: देश के अलग-अलग राज्यों में ओमिक्रॉन की बढ़ती संख्या के मद्देनजर झारखंड हाई अलर्ट मोड में है। RIMS में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए यहां अत्यंत गंभीर के साथ माइल्ड मरीजों के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। RIMS के निदेशक कामेश्वर प्रसाद ने खुद शुक्रवार को ट्रामा सेंटर में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप और डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ शैलेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर डॉक्टर्स की टीम के साथ चर्चा की। डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि अचानक कोरोना की…

Read More

रांची: झारखंड में 12 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। राज्य भर के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों के मौसम में बदलाव का असर झारखंड में भी पड़ेगा। अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहा जो हवाएं चल रही है इसं पूरबा हवा का भी अंश है। इसी के प्रभाव से अभी आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं और तापमान में कमी नहीं हुई है। उन्होंेने बताया कि आने वाले 3-4 दिनों में उत्तर दिशा से…

Read More

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक अध्यक्ष का चयन क्वालिफिकेशन के आधार पर 10 दिसंबर को हुआ. लॉटरी में डॉ. अनिल कुमार महतो का नाम सामने आया. तीन लोग का आवेदन आया था, जिसमें उषा किरण, डॉ. शब्बीर हुसैन और डॉ. अनिल कुमार का नाम आया था. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने नए जैक अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनिल कुमार महतो के नाम की घोषणा आज किया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि अध्यक्ष को सभी पावर दिए जाएंगे, जिससे लंबित काम में तेजी आए. परेशानियां दूर हो. शिक्षा मंत्री के अनुसार अधिसूचना शुक्रवार को ही देर शाम जारी कर दिया…

Read More

एशिया के सबसे बड़े स्लम यानी धारावी में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित एक मरीज मिलने के बाद मुंबई महानगर पालिका की चिंता बढ़ गई है। यह शख्स तंजानिया से लौटा था। मुंबई का धारावी पहले भी कोरोना का हॉटस्पॉट रह चुका है। फिलहाल इसे सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खास यह है कि इसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। जी नॉर्थ वार्ड की सहायक आयुक्त किरण दिघवकर ने बताया कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित यह तीसरा मरीज है। 49 साल का यह शख्स 4 दिसंबर को तंजानिया से मुंबई वापस लौटा…

Read More