Author: Koylanchal Samvad

बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र में दुर्घटना के शिकार संयंत्रकर्मियों के मौत का सिलसिला लगातार जारी रहा है। बीते 30 नवंबर 2021 को संयंत्र के एसएमएस-दो सीसीएस विभाग में संयंत्रकर्मी योगेन्द्र कुमार के मौत की जांच अभी पूरी भी नही हुई की आज गुरुवार को फिर से आरएमएचपी विभाग में एक संयंत्रकर्मी दुर्घटना के शिकार हो गए। मृतक का नाम लालजी रजवार 53 वर्ष बताया जाता है। जो हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ के निवासी थे। उनका मुल निवास रानीपोखर गांव में है। जानकारी के अनुसार लालजी कंपनी में सीनियर आपरेटर थे। वे प्रथम पाली की ड्यूटी में लगभग दोपहर डेढ़…

Read More

झारखंड के गुमला में नक्सलियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम को निशाने बनाने का प्रयास किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ में निर्माणाधीन थान भवन के समीप बुधवार की रात माओवादियों से 12 राउंड फायरिंग की। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम जैसे ही जिरमी व पीपी बमदा पुलिस पिकेट के समीप पहुंची थी। इसी दौरान पास के जंगल में कुछ रौशनी दिखी।पेट्रोलिंग टीम ने आवाज लगाई। दूसरी तरफ से नक्सलियों उन्हें लक्ष्य कर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। करीब 1 घंटे तक रुक रुक कर फायरिंग की आवाज सुनी गई है। घटना में…

Read More

झारखंड के दुमका में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को छापेमारी कर एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी पर 8000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। ACB ने दावा किया है कि घूस की रकम लेते हुए कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिले के जामा अंचल कार्यालय में हुई। कर्मचारी का नाम विभास तिवारी है। बताया गया कि कर्मचारी अपने हाथ से पैसा ले रहा था। इसी बीच एक शख्स ने हाथ पकड़ लिया। छापेमारी का अहसास होते ही कर्मचारी ने हाथ छुड़ाकर अंचल कार्यालय परिसर से बाहर निकलने…

Read More

झारखंड के गुमला में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया हुआ है। बसिया प्रखंड क्षेत्र में 28 हाथियों का समूह प्रवेश कर गया है। गुरुवार की दोपहर तक यह पकरा स्टेशन के पास पहुंच गए। हाथियों के झुंड के जंगल से निकल कर आबादी इलाके में प्रवेश कर जाने के कारण ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं। लोगों के बचाव के लिए वन विभाग ने ग्रामीणों का प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ कर दिया है। गांव-गांव घूमकर हाथियों से बचने के लिए कहा जा रहा है। सुकुरडा जंगल से निकल गांवों में घुसे इन हाथियों के झुंड ने खेतों में लगे धान की फसल…

Read More

गुमला : झारखंड के गुमला में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना गरई गांव की है। मरने वाले बच्चे का नाम नितेश केरकेट्टा बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे के लिए वाहन चालक को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने वाहन जब्त करने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गरई गिरजाटोली निवासी सबन केरकेट्टा का दस वर्षीय पुत्र नितेश केरकेट्टा गांव गरई…

Read More

गोपालगंज: जिले में दहेज लोभियों ने गर्भवती बहू की हत्या बुधवार को कर दी. हत्या करने के बाद बहू का शव श्मशान में पेट्रोल डाल कर जलाने का प्रयास कर रहे थे. तभी वहां पुलिस पहुंच गयी जिसे देख कर ससुरालवाले मौके से फरार हो गये. पुलिस ने बहू का अधजला शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक महिला की पहचान जानकी देवी के रूप में हुई है. सीवान जिले के टड़वा गांव की जानकी देवी की शादी 6 साल पहले गोपालगंज के हरपुर गांव में हुई थी.

Read More

रांची: राज्य के 300 से अधिक रिसोर्स शिक्षक और थेरेपिस्ट अपनी मांगों को लेकर आगामी 14 दिसंबर से विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे. यह निर्णय बुधवार को झारखंड रिसोर्स शिक्षक/थेरेपिस्ट संघ की वर्चुअल मिटींग में लिया गया. यह मीटिंग संघ के अध्यक्ष गिरिधारी महतो की अध्यक्षता में हुई. पूरे राज्य के 300 रिसोर्स शिक्षक और थेरेपिस्ट बीते सात वर्षों से लंबित मांगों को लेकर गहन विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है. संघ की ओर से इसकी सूचना अनुमण्डल पदाधिकारी रांची, राज्य परियोजना निदेशक, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं संबंधित थाने में दी गयी है.संघ के अध्यक्ष…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय टीम  को दक्षिण अफ्रीका  दौरे पर रवाना होने से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के कई सीनियर खिलाड़ी इस वक्त चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में उनके आगामी दौरे को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी कई भारतीय खिलाड़ी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. हालांकि टीम के युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और जीत दिलाई. चोटिल खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. जान लेते हैं कि कौन से…

Read More

रांची: रांची-श्री माता वैष्णो देवी कटरा – रांची तीर्थ यात्री स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेन को हरी झंडी दे दी गयी है. रांची रेल मंडल की ओर से जानकारी दी गयी कि ट्रेन संख्या 08611 रांची – श्री माता वैष्णो देवी कटरा- रांची तीर्थ यात्री स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को सुबह सात बजे रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. ट्रेन का बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर स्टेशन पर ठहराव होगा. वहीं, 14 दिसंबर को दोपहर 3.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन…

Read More

रांची: एक तरफ जहां रांची के चान्हो में एकलव्य विद्यालय के निर्माण पर हंगामा जारी है तो दूसरी तरफ अब जिला प्रशासन अल्पसंख्यक स्कूल खोलने की तैयारी में जुट गया है। रांची के मांडर में अल्पसंख्यक स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को आयोजित प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम में इस पर DC छवि रंजन ने अपनी सहमति दे दी है। इस दौरान अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय निर्माण के लिए विभाग की ओर से चयनित जमीन को लेकर लेकर विचार-विमर्श किया गया। परियोजना निदेशक, ITDA ने अंचल अधिकारी की ओर से कंजिया गांव में भूमि चिन्हित करने के लिए…

Read More