Author: Koylanchal Samvad

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को 17 तोपों की सलामी के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनका अंतिम संस्कार उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ किया गया. उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने उनका अंतिम संस्कार किया. शोक में डूबे देश ने आज नम आंखों से अपने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावतको शुक्रवार को अंतिम विदाई दी. यहां दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वेयर अंत्येष्टि स्थल पर जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी जिसके बाद दोनों की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गईं.दोनों का अंतिम…

Read More

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुलशन चौक इलाके में आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, इस आतंकी हमले में घायल हुए मोहम्मद सुल्तान और फैयाज अहमद को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि आतंकियों की तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. फिलहाल इस बारे में और अधिक जानकारी का इंतजार है.…

Read More

बिहार के भागलपुर जिला में सिलेंडर में आग लगने की घटना सामने आई है. शुक्रवार को भागलपुर के नवगछिया में एक के बाद एक करके कई सिलेंडरों में आग लगने के बाद धमाके हुए. मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया. भागलपुर- नवगछिया के नोनिया पट्टी मोहल्ले में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध कारोबारी रामचंद्र साह के घर शुक्रवार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच कुल 14 रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने के बाद नवगछिया शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. नोनिया पट्टी के आसपास के लोगों ने अपने अपने…

Read More

मुंबई से रांची आ रही एयर एशिया की फ्लाइट रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हाेने से बाल-बाल बची। गुरुवार को एयर एशिया की फ्लाइट में रनवे पर उतरने के दाैरान यात्रियों को तेज झटके लगे, जिससे विमान में बैठे यात्री चिल्लाने लगे। यात्रियों ने बताया कि अचानक लगे ब्रेक से तेज झटका लगा, इसकी वजह से विमान में सवार 110 यात्रियों की जान हलक में आ गई। एप्रन पर विमान काे लाने के बाद विमान की चेकिंग की गई ताे विमान के लैडिंग गियर से ऑयल लीकेज पाया गया। इसके अलावा भी विमान में कई तकनीकी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरबेस पहुंचकर सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले राजनाथ सिंह ने शहीदों के परिवार से मिलते और शोक संवेदना प्रकट करते हुए नजर आए थे। तीनों सेना प्रमुखों ने भी किए अंतिम दर्शन CDS बिपिन रावत समेत 13 शहीदों के अंतिम दर्शन के लिए तीनों…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को अलर्ट किया है। सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि वह ओमिक्रोन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें और इसे गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में ओमिक्रोन से निपटने को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों से अबतक की तैयारियों के बारे में जानकारी ले रहे थे। इस क्रम में उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के संक्रमण को रोकने के लिए दूसरे देशों से लौट रहे लोगों की अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच कराई जाय। सैंपल पाजिटिव पाए जाने पर अविलंब…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली में सगाई के बाद लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी की गुरुवार को शादी की रस्में भी पूरी हो गयी. सगाई के बाद एक दूसरे को तेजस्वी और राजश्री ने जयमाला पहनाई. कुछ देर बाद दोनों सात फेरे की रस्में पूरी की. बिहार से दूर दिल्ली में हो रही शादी में खास लोगों को ही निमंत्रित किया गया है. पूरा आयोजन हिंदू रीति रिवाज से होगा. कोरोना को लेकर जारी स्थिति के सामान्य होने पर बहुभोज का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में शुभचिंतकों शामिल होंगे. दिल्ली में सगाई के साथ शादी का…

Read More

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ रोहित शर्मा को नई जिम्मेदारी दे दी गई है। वो टी-20 इंटरनेशनल के बाद टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान बनाए गए हैं। विराट कोहली से वनडे कप्तानी वापस ले ली गई है। ऑल इंडिया सिलेक्शन कमेटी ने बुधवार को ये फैसला लिया। रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान बनाया गया था। रोहित को 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे सीरीज से…

Read More

दिल्ली बॉर्डर पर 378 दिन से चल रहा किसान आंदोलन खत्म हो गया है। किसान नेता बलबीर राजेवाल ने गुरुवार को कहा कि सरकार को झुकाकर जा रहे हैं। हालांकि यह मोर्चे का अंत नहीं है। हमने इसे स्थगित किया है। 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की फिर मीटिंग होगी, जिसमें आंदोलन की समीक्षा करेंगे। सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने टेंट उखाड़ने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा वापसी की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। वहीं, आंदोलन की अगुआई करने वाले पंजाब के 32 किसान संगठनों ने अपना कार्यक्रम भी बना लिया है, जिसमें 11 दिसंबर को…

Read More

रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के मुड़हर पहाड़ के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी महताब के रूप में हुई। वह रांची में ही एक मेडिकल शॉप में काम करता था। बुधवार सुबह से ही घर से लापता था। घर से घटनास्थल की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। मृतक महताब के पॉकेट से जहर का बोतल भी बरामद हुआ है, जो पूरी तरह खाली है। मृतक के परिजनोंं ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। इससे पहले एक बार और वह जह खा…

Read More