Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा मुख्यालय में स्थित 200 वर्ष पुराने मां काली के मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मंगलवार की देर रात मंदिर के छोटे गेट का ताला तोड़कर अपराधी भवन में प्रवेश कर गए। दान पेटी में लगे दो ताले तोड़ दिए। पेटी में पड़े सारे रुपये निकाल लिए। सिक्के वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी अनूप मलिक ने बताया कि बुधवार की सुबह हीरालाल राय ने मुख्य गेट खोल कर…
हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत का निधन हो गया है। जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, यानी CDS थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक के घायल होने की खबर है। पहले ये खबर आई कि हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को गंभीर हालत में वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। जहां से करीब साढ़े…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को जनता से वादा किया कि राज्य में 75 फीसद सरकारी और गैर सरकारी नौकरियां झारखंड के लोगों को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार पलाश ब्रांड के लिए 1000 करोड़ रुपये का व्यवसायिक मॉडल खड़ा करेगी। इससे महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड को लूट का चारागाह नहीं बनने दिया जाएगा। गांव सरकार की प्राथमिकता में हैं। इसके लिए सरकार ने पशुधन योजना की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि कमजोर बच्चों के पोषण के लिए सप्ताह में छह दिन अंडा दिया…
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रोन’ को शिकस्त दे चुका एक डॉक्टर फिर से कोविड-19 से पीड़ित पाया गया है. यह डॉक्टर भारत में ‘ओमिक्रोन’ से संक्रमित मिले पहले दो लोगों में से एक है. इस बीच, पुलिस ने उस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो अधिकारियों को सूचना दिए बिना देश से बाहर चला गया है. गुजराती मूल का दक्षिण अफ्रीकी शख्स आइसोलेशन में था और वह सूचना दिए बिना दुबई के लिए रवाना हो गया. भारत में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट के 23 केस मिल चुके हैं. बृहत बेंगलुरु…
औरंगाबाद: जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दबंगों ने एक महादलित परिवार का घर मंगलवार को फूंक दिया. घटना कुटुंबा प्रखंड के वर्मा पंचायत के ढीबर गांव की है. सूचना मिलते ही कुटुम्बा थानाध्यक्ष, फायर ब्रिगेड की टीम दल-बल के साथ पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार कुटुंबा प्रखंड के ढीबर गांव के महादलित बस्ती निवासी लखन पासवान के घर को लोगों ने जला दिया. लखन पासवान ने बताया कि हम सभी घर में खाना खा रहे थे, तभी अचानक घर की छत धू- धू कर जल उठी, जब तक समझते तब तक…
रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को वार्षिक बजली टैरिफ दरों में वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है. प्रस्ताव साल 2022-23 के लिए दिया गया है. आयोग में फिलहाल अध्यक्ष और सदस्य नहीं हैं. ऐसे में अध्यक्ष और सदस्य के आने के बाद ही आयोग जन सुनवाई कर टैरिफ में वृद्धि कर सकता है. दिये गये प्रस्ताव के अनुसार जेबीवीएनएल ने बिजली दरों में 25 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव दिया है. हालांकि साल 2021-22 में नियामक आयोग में अध्यक्ष और सदस्य पद खाली होने के कारण वार्षिक बिजली दरें तय नहीं की गयीं.जेबीवीएनएल ने पिछले…
रांची: कोविड का नया रूप ओमिक्रॉन देश के विभिन्न राज्यों में दस्तक दे चुका है। इसे कोरोना की तीसरी लहर के रूप में देखा जा रहा है। इससे बचाव के लिए झारखंड में भी तैयारियां शुरू हो गई है। स्थितियां अचानक न बिगड़े इसके लिए एहतियातन RIMS में फिलहाल 250 बेड तैयार किए गए हैं। इसमें 150 बेड सीरियस मरीज के लिए और 100 बेड एसिम्प्टोमैटिक मरीज के लिए तैयार किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ ओमिक्रॉन की जांच के लिए अभी तक राज्य में कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। फिलहाल यहां से सीरीयस मरीज के सैंपल की जीनोम…
दुमका: जामा थाना क्षेत्र के दुमका देवघर मुख्य ट्रेन मार्ग पर सिलांदा गांव के 61/3 माइल स्टोन के पास सुबह कोहरे के कारण एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला सुबह शौच के लिए निकली थी। वह रेलवे लाइन पार कर रही है। कोहरे के कारण महिला को दूसरी तरफ से आती ट्रेन दिखाई नहीं पड़ी। महिला सिलांदा गांव की रहने वाली थी। महिला का नाम गंधारी देवी था। उसकी उम्र करीब 68 वर्ष थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसआई रविशंकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
रांची: नगर निगम ने शहर में गिफ्ट डीड की जमीन को खाली कराने का आदेश जारी कर दिया है. गिफ्ट डीड की जमीन खाली हो जाने से सड़कें चौड़ी हो जायेंगी. वहीं खाली करायी गयी जगह का इस्तेमाल रांची नगर निगम साइकिल ट्रैक और फुटपाथ बनाने में करेगा. इससे शहर में लोगों को चलने के लिए थोड़ी और जगह मिल जायेगी. नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि हमारा फोकस है कि पैदल चलनेवालों को मोटिवेट करें. जिससे लोग गाड़ियों का कम इस्तेमाल करें और पैदल ही शहर में निकलें. वहीं सिटी का ट्रैफिक भी स्मूथ होगा. उन्होंने कहा कि…
गिरिडीह : मंगलवार को जिले में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला एसपी के द्वारा किया गया. बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह जिले में बिगड़ते विधि-व्यवस्था और गंभीर केस के निष्पादन में देरी है. एसआई प्रियंका कुमारी को महिला थाना से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है. वहीं जमुआ थाना में पदस्थापित एसआई मनीता कुमारी को महिला थाना का प्रभार सौंपा गया. जबकि घोडथंबा ओपी प्रभारी रौशन कुमार को भी वहां से हटाकर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. बगोदर थाना में पोस्टेड एसआई ओमप्रकाश को अब घोडथंबा ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है.जिले के…
