Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026

    West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस

    May 8, 2026

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»देवघर में हल्दीराम की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लिंक भेजकर ठगी करने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार
    झारखण्ड

    देवघर में हल्दीराम की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लिंक भेजकर ठगी करने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर : झारखंड के जामताड़ा जिले से निकलकर साइबर अपराधियों का गैंग राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपनी जड़े जमा चुका है। देवघर पुलिस की ओर से की गई छापेमारी में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 14 मोबाइल, 15 सिम कार्ड, 6 एटीएम एवं 2 पासबुक बरामद किया है।हल्दीराम कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लिंक भेजकर यह लोग आम लोगों से ठगी कर रहे थे।

    साइबर पुलिस की टीम ने जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी, खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर एवं बुढ़ई थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव में छापेमारी कर इन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया। साइबर थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लोग फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ऑनलाइन अकाउंट खोलने सहित अन्य माध्यमों से लोगों से ठगी का काम कर रहे थे। इस बारे में जन सामान्य को शक होने पर इन्होंने ठगी का तरीका बदल दिया। यह लोग नामी कंपनियों के ब्रांड नेम का इस्तेमाल कर अब लोगों को अपने झांसे में ले रहे थे।

    कोरोना लॉकडाउन के बाद लोगों के समक्ष पैदा हुए रोजगार के संकट को देखते हुए यह लोग हल्दीराम की फ्रेंचाइजी दिलाने का भरोसा देते थे। इसके लिए लोगों के मोबाइल पर बकायदा लिंक भेजा जाता था। इस लिंक को खोलने के साथ ही आम लोग इनके जाल में फंस जाते थे। इसके जरिए लोगों से सभी गोपनीय सूचनाएं हासिल कर ली जाती थीं। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को मिलने के बाद टीम गठित करते हुए छापेमारी कराई गई। इन नेटवर्क में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में अजमल शेख, नुरुल इस्लाम शेख, मो. शाकिर अंसारी, शमशुल मियां, एवं असलम अंसारी शामिल है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया
    • West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस
    • JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    • MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी
    • धनबाद के ब्लॉक-दो क्षेत्र में बढ़ा तनाव, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.