Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन प्रसाद की अदालत में झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति नहीं होने के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत में मौखिक रूप से कहा कि झारखंड सरकार इनको सिर्फ नाम से संस्था बनाए रखना चाहती है। अभी भी रिम्स सरकार के दबाव में काम करती है। कोर्ट लगातार दो साल से नियुक्ति करने का निर्देश दे रहा है। लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। क्योंकि इसके पीछे रोस्टर क्लियरेंस सरकार से मिलना है। ऐसे नियम को रद्द कर देना चाहिए, क्योंकि…
झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में युवक का शव बरामद किया गया है। शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव पुंदाग साईं मंदिर रेलवे फाटक के समीप घंटों पड़ा रहा। इस शव को उठाने में दो थानों का विवाद भी हुआ। चूंकि घटनास्थल के पास नगड़ी थाना और पुंदाग थाना की सीमा है। ऐसे में दोनों थानों की पुलिस ने घंटों शव वहीं छोड़ दी। हालांकि पुंदाग थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है की शव को पहचान के लिए छोड़ा…
चतरा के इटखोरी में एक बच्ची की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मामला इटखोरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है। स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा मीना कुमारी की मंगलवार की सुबह विद्यालय के शौचालय में शौच के लिए गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। छात्राओं को शौचालय के अंदर बेहोशी की अवस्था में पेट के बल गिरी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित…
साहिबगंज : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मंगलवार की सुबह साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। इस मामले में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए शराब की कीमत लगभग 65,000 रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में शराब तस्करों ने बताया है कि नशे का यह सामान वह बिहार ले जाया जा रहे थे। साहिबगंज RPF को गुप्त सूचना मिली थी कि हावड़ा-गया एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस में RPF ने B-3…
झारखंड के दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के नयाडीह पंचायत के गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध के आरोप में ग्रामीणों ने चार बच्चे की मां को उसके प्रेमी के साथ गांव में निर्वस्त्र घुमाया। दोनों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पूरी रात पीटा गया। इसी बीच पुलिस को मामले की सूचना मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ा लिया। घायल अवस्था में दोनों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता बोली-शौच गई…
हिजाब पर हाई कोर्ट के फैसले का विरोध, कॉलेज परीक्षा का बहिष्कार कर एग्जाम हॉल के बाहर आ गईं छात्राएं
कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर हाई कोर्ट के फैसले के बाद एक ओर जहां कई मुस्लिम नेता इसकी आलोचना करते दिखें. वहीं, अब इसमें छात्राएं भी कूद गई हैं. दरअसल, कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद राज्य के एक शहर में एग्जाम हॉल से परीक्षा दिए बगैर बाहर आने का मामला प्रकाश में आया है. इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, कर्नाटक के यादगिर के सुरापुरा तालुका के केम्बावी सरकारी कॉलेज की छात्राओं परीक्षा का बहिष्कार किया और वे बाहर आ गईं. ये सभी छात्राएं कॉलेज में हिजाब पहनकर ही परीक्षा देने पहुंची थीं. परीक्षा कक्ष से…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पंचायत चुनाव नहीं होने से राज्य सरकार को 700 से 800 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिस ट्रिपल टेस्ट के बारे में हमेशा सदन में बात आ रही है, उसमें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में कहीं यह नहीं कहा गया है कि ट्रिपल टेस्ट कराए बगैर पंचायत चुनाव नहीं होंगे। यदि ऐसा रहता तो ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव नहीं होते। झारखंड में 2021 से पंचायत चुनाव लंबित है। मुख्यमंत्री बजट सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा में पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे…
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. हाल ही में टाटा समूह ने भारत सरकार से एयर इंडिया खरीदी है. एयर इंडिया की बोर्ड मीटिंग में पिछले सप्ताह एन चंद्रशेखरन को चेयरमैन नियुक्त करने का प्रस्ताव आया था. सोमवार (14 मार्च 2022) को हुई बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इल्कर अली ने सीएमडी बनने से कर दिया था इंकार टर्किस एयरलाइंस के चेयरमैन इल्कर आयसी को 1 मार्च को एयर इंडिया का सीईओ नियुक्त करने का प्रस्ताव किया गया था, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक के तहत मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा आगामी 24 मार्च, 2022 से शुरू हो रही है. इस परीक्षा में करीब 7 लाख परीक्षार्थी शिरकत कर रहे हैं. इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारी करीब-करीब पूरी हो गयी है. वहीं, इस बार दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अलग से परीक्षा सेंटर की व्यवस्था की जा रही है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए रांची डीसी ने की बैठक मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा, 2022 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को रांची डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में परीक्षा के सफल…
गुमला में 13 वर्षीय मासूम के साथ हुई हैवानियत का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बिशनपुर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से 3 युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। वहीं सात आरोपियों की उम्र 14 से 16 वर्ष है। इसमें से कुछ पीड़िता के स्कूल के सहपाठी हैं। लड़की कक्षा 7वीं की छात्रा है। पुलिस ने 3 आरोपियों के नाम का खुलासा किया है। इनकी पहचान 25 वर्षीय सीनू मुंडा, 20 वर्षीय सुजीत उरांव व 20 वर्षीय…
