Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»टाटा संस के प्रमुख एन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के चेयरमैन नियुक्त
    राष्ट्रीय

    टाटा संस के प्रमुख एन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के चेयरमैन नियुक्त

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. हाल ही में टाटा समूह ने भारत सरकार से एयर इंडिया खरीदी है. एयर इंडिया की बोर्ड मीटिंग में पिछले सप्ताह एन चंद्रशेखरन को चेयरमैन नियुक्त करने का प्रस्ताव आया था. सोमवार (14 मार्च 2022) को हुई बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

    इल्कर अली ने सीएमडी बनने से कर दिया था इंकार

    टर्किस एयरलाइंस के चेयरमैन इल्कर आयसी को 1 मार्च को एयर इंडिया का सीईओ नियुक्त करने का प्रस्ताव किया गया था, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से इंकार कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जेनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन  के पूर्व सीएमडी एलिस जीवर्गीज वैद्यन को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में शामिल किया जायेगा.

    नमक से सॉफ्टवेयर तक बनाता है टाटा समूह

    नमक से सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले टाटा समूह ने पिछले साल 8 अक्टूबर को एयर इंडिया की बोली जीती थी. कंपनी ने 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ‘महाराजा’ का स्वामित्व हासिल किया था. चंद्रशेखरन टाटा समूह के 100 से अधिक कंपनियों का संचालन करने वाले टाटा संस के चेयरमैन हैं.

    2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने चंद्रशेखरन

    अक्टूबर 2016 में उन्हें बोर्ड में शामिल किया गया था. जनवरी 2017 में वह टाटा संस के चेयरमैन बने. चंद्रशेखरन पहले गैर-पारसी व्यक्ति हैं, जो टाटा संस के चेयरमैन बने. टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज  समेत कई समूहों का वह नेतृत्व करते हैं.

    टीसीएस में तीन दशक तक किया काम

    टाटा संस का चेयरमैन बनने के पहले उन्होंने लंबे अरसे तक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम किया. टीसीएस में उनकी नियुक्ति उस वक्त हुई थी, जब वह यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते थे. सीधे यूनिवर्सिटी से वह टीसीएस पहुंचे थे. काम करते-करते उन्होंने ऊंचाईयां हासिल की और कंपनी के सीईओ सह मैनेजिंग डायरेक्टर बने.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम

    April 30, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.