Author: Koylanchal Samvad

झारखंड के रामगढ़ में सोमवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। नेशनल हाइवे फोरलेन पर चुटूपालू घाटी में सुबह करीब चार बजे बिहार के सिवान से रांची जा रही श्री ट्रेवल्स नामक यात्री बस को एक कंटेनर वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बस व कंटेनर मौके पर पलट गए। हादसे में बस पर सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में 8 यात्रियों को गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद घायल यात्रियों के बीच कोहराम बच गया। घटना की सूचना पाकर घाटी गश्ती में तैनात रामगढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत…

Read More

रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए झारखंड के 8 युवा लापता हो गए थे। परिजनों ने सिमडेगा पुलिस के समक्ष मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सिमडेगा पुलिस ने तमिलनाडु के नामक्कल, सलेम पुलिस की मदद से इन सभी युवकों को खोज निकाला। इन सभी को तमिलनाडु से झारखंड भेज दिया गया है। सभी युवक धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस से वापस लौट रहे हैं। इन युवकों की तलाश में मदद के लिए सिमडेगा पुलिस की ओर से तमिलनाडु के दो जिलों की पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र भेजा जा रहा है। सिमडेगा पुलिस की ओर से बताया गया कि गत 10…

Read More

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर के एक मकान में शुक्रवार की सुबह पिता और पुत्र की लाश बरामद की गई। पिता का नाम 70 वर्षीय सुशील मोहंती है जबकि बेटे का नाम 40 वर्षीय राजू मोहंती है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस को बेटे की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का शक है। मामला का खुलासा जल्द हो सकता है। इससे पहले घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों की जांच…

Read More

देश के 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद झारखंड की राजनीति ने शुक्रवार को बड़ी करवट ली। राज्य के 5 विधायकों ने एक साथ मिलकर झारखंड लोकतांत्रित मोर्चा का गठन किया है। इसमें आजसू पार्टी के दो विधायक, एनसीपी के एक विधायक तथा 2 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इस तरह अब आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, निर्दलीय विधायक सरयू राय तथा अमित यादव मोर्चा का हिस्सा होंगे। यह मोर्चा सुदेश महतो के नेतृत्व में काम करेगा। इसे G 5 नाम दिया गया है। शुक्रवार को मोर्चा की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुदेश…

Read More

लालू प्रसाद यादव की होली फिलहाल जेल में ही मनेगी। लालू की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड मंगाने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने कहा कि अगर सीबीआई लालू की जमानत याचिका पर जवाब देना चाहती है तो कोर्ट में दाखिल कर सकती है। मामले में अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। रांची जिले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इससे पहले इस मामले में…

Read More

नक्सल विरोधी अभियान में लगे सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। एक तरफ जहां झारखंड पुलिस की सूचना पर राज्य में सक्रिय माओवादियों के सेंट्रल कमेटी के सदस्य अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ रंजीत बोस उर्फ कंचन प्रसाद उर्फ कांचा उर्फ सुमन अपने एक सहयोगी के साथ गुवाहाटी के कचार जिला से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लोहरदगा के सुदूरवर्ती जोबांग और पेशरार थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बड़े पैमाने पर हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। एक साथ मिली दोहरी सफलता से सुरक्षा बलों का उत्साह चरम पर है। इनामी महाराज प्रमाणिक ने…

Read More

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को शुरू हो गई। इस दौरान मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक भगवा वेश में सदन पहुंचे। स्पीकर रबींन्द्र नाथ महतो ने जैसे ही कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दी। भाजपा विधायक जय श्री राम, जय श्री राम की नारेबाजी करने लगे। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह लोग जिस वेश में आए हैं, इन्हें मंदिर में भेज देना चाहिए। मंदिर से पुजारियों को यहां बुला लेना चाहिए। वह लोग ज्यादा जनहित की बात करेंगे। चार राज्यों में जीत की खुशी विधायकों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। विधानसभा परिसर…

Read More

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र के बरलंगा थाना क्षेत्र के सरगडीह गांव स्थित कोचा टोला में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक टेंट हाउस के गोदाम पर लड़की को फंदे से लटकते हुए पाया गया। परिजन व ग्रामीण लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद लड़की को मृत घोषित कर दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लड़की के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। वारदात को अंजाम देने का आरोप टेंट हाउस संचालक पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम…

Read More

पटना में एक पुलिस जवान की हेयर ट्रांसप्लांट के महज 24 घंटे बाद मौत हो गई। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद युवक अपने क्वार्टर पर गया था। रात में उसके सिर में अचानक दर्द शुरू हुआ और सीने में जलन होने लगी। हालत बिगड़ने पर साथी जवान उसे हेयर ट्रांसप्लांट करने वाले सेंटर पर लेकर गए, जहां से उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। BSAP (बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस) में तैनात मनोरंजन पासवान (28) की 11 मई को शादी थी। उसके सिर के आगे के बाल झड़ गए थे, इसलिए उसने हेयर…

Read More

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने एतिहासिक जीत दर्ज की है. वहीं, पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान भी धुरी सीट से चुनाव जीत चुके हैं. पंजाब में आप की जीत के साथ ही भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. इसे लेकर भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने कहा कि बेटे को मुख्यमंत्री बनते देख उनके पिता भी खुश हुए होंगे. बेटे के लिए उन्होंने कहा कि वे पहले भी सही रास्ते पर थे, आज भी सही रास्ते पर हैं. बता दें कि पंजाब में आप…

Read More