Author: Koylanchal Samvad

पांच में से चार राज्यों में जीत की शाम गुरुवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में गुलजार हुई। प्रधानमंत्री मोदी सिर से पांव तक फूलों की पंखुड़ियों और मालाओं के बीच दफ्तर पहुंचे। चारों ओर एक जैसी ही आवाज थी भाजपा, भारत और मोदी… और फिर स्वागत है, स्वागत है, स्वागत है। इनके, उनके सबके बोल लेने के बाद मोदी आए और कहते गए। कई सारी बातें… भारत माता की जय, भारत माता की जय। आज उत्साह का दिन है। उत्सव का दिन है। ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को…

Read More

झारखंड के बोकारो में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। बुधवार शाम पेटरवार क्षेत्र के बुंडू पंचायत में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। मामले में लोगों ने 2 नाबालिग युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। बताया जा रहा है कि लड़की कक्षा दसवीं की छात्रा है। वह बुधवार सुबह 10 बजे प्रोजेक्ट हाई स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लड़की के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वे इसे सड़क किनारे छोड़कर…

Read More

दुमका में दर्दनाक हादसा हुआ है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल के झामरूपानी इलाके के क्रशर प्लांट में सो रहे 2 मजदूरों पर हाईवा पलट गया। घटना में दोनों मजदूरों की मौत हो गई है। दुर्घटना गुरुवार की सुबह हुई। मरने वाले मजदूरों की पहचान 35 वर्षीय मोतकवीर शेख तथा 35 वर्षीय हबीबुल शेख के रूप में की गई है। दोनों पाकुड़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस क्रशर प्लांट का संचालन हरि शंकर प्रसाद भगत करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मजदूर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान डस्ट लेकर गुजर रहे हाईवा…

Read More

पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के उग्रवादी अभय यादव ने गुरुवार को जिले के उपायुक्त शशिरंजन व पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस उग्रवादी का रामगढ़, चैनपुर, रंका और रमकंडा क्षेत्र काफी आतंक था। जिले के अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज थे। यह मूलरूप से रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमु का रहने वाला है। समर्पण के दौरान उग्रवादी ने पुलिस को 2 राइफल व 14 जिंदा गोलियां सौंपी। यह उग्रवादी वर्ष 2014 से सक्रिय था। वर्ष 2017 में जेल गया। जून 2021 में जेल से…

Read More

रांची: के कांके इलाके में रिंग रोड स्थित ITBP कैंप के समीप दिलीप साहू पर हुई फायरिंग की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में पता चला है कि दिलीप साहू ने खुद अपने ऊपर हमला करवाया था। वह इस मामले में अपने दुश्मनों को फंसाना चाहता था। इस काम में दिलीप ने अपने साथी इमरान की मदद ली। इस मामले में जांच के बाद दिलीप साहू पर हमला करने के आरोप में ऐनुल अंसारी व खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची SSP सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया। बताया कि…

Read More

रांची जिले के डोरंडा कोषागार से करोड़ों रुपयों की अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अभी जेल में ही रहेंगे… या उन्हें शुक्रवार को जमानत मिल जाएगी… वह जेल से बाहर आ जाएंगे…, इस पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में फैसला आने वाला है। अदालत उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर फैसला देने वाली है। दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के इस सबसे बड़े मामले में सबसे अधिक पांच वर्ष की सजा सुनाई गई है। 14 फरवरी 2022 से ही रांची रिम्स के पेइंग वार्ड में कैद हैं। दरअसल, उन्हें…

Read More

जमशेदपुर: व्यवहार न्यायालय के अपर जिला सत्र न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भवती करने के अभियुक्त विनोद मुखी को कड़ी सजा सुनाई। अभियुक्त को मरने तक जेल में रखने का आदेश दिया। साथ ही 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा भी सुनाई। ये राशि नाबालिग को दिए जाएंगे। घटना के समय नाबालिग 13 साल की थी। नाबालिग अभियुक्त की बेटी की सहेली है। मामला बिस्टुपुर थाना क्षेत्र की है। विनोद मुखी ने 13 साल की एक नाबालिग के साथ बीते दो माह से दुष्कर्म करता रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग…

Read More

विमानन सुरक्षा नियामक संस्था ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यूरिटी (Bureau of Civil Aviation Security- BCAS) दिल्ली की टीम ने देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा मानक की हर स्तर पर जांच की. BCAS की सिक्यूरिटी टेस्ट में देवघर एयरपोर्ट पूरी तरह सफल हुआ. इसके साथ ही अब 15 मार्च तक देवघर एयरपोर्ट को DGCA से लाइसेंस मिलने की संभावना बढ़ गयी है. 4 सदस्यीय टीम ने की जांच सिक्यूरिटी टेस्ट के लिए दिल्ली से आयी 4 सदस्यीय टीम ने पैसेंजर मूवमेंट सिस्टम, बोर्डिंग समेत पैसेंजर जांच के सभी सिक्यूरिटी प्वाइंट की जांच की. बीसीएएस की टीम देवघर एयरपोर्ट में झारखंड पुलिस की…

Read More

देवघर में ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मानव तस्करी के आरोप में फंस गए है। अभियंता जीतेंद्र पासवान पर आरोप है कि वह एक नाबालिग लड़की को जबरन दिल्ली लेकर जा रहे थे। रांची एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया गया। पूछताछ के बाद इंजीनियर को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में CWC के निर्देश पर FIR दर्ज होने वाली है। एयरपोर्ट से रेस्क्यू की गई नाबालिग की उम्र 15 वर्ष है। लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसे घरेलू काम करने लिए इंजीनियर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस इस मामले में गुरुवार को केस…

Read More

जमशेदपुर : पोटका थाना अंतर्गत पिछली और द्वारसिनी गांव में बुधवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर स्थानीय थाना के सहयोग उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया। जबकि परसुडीह थाना अंतर्गत बड़ा गदड़ा से छापेमारी के दौरान टीम ने एक व्यक्ति को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार शराब विक्रेता सुरेन भूमिज बड़ा गदड़ा का ही रहने वाला है। इस दौरान टीम ने मौके से 4000 किलो जावा महुआ, 70 लीटर महुआ शराब, 9 लीटर विदेशी शराब रॉयल सेलिब्रेशन स्पेशल व्हिस्की 750…

Read More