Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान बुधवार को विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के ध्यानाकर्षण सवाल का जवाब देते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड सरकार बिना OBC आरक्षण के पंचायत चुनाव कराएगी। मंत्री ने कहा कि चुनाव रोकने से केंद्र से आवंटन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण के लिए आयोग गठित करेगी। आरक्षण का मामला संवेदनशील है। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देगी। इस पर अध्ययन हो रहा है। सरकार ने साफ किया है कि 3 माह पहले से जारी OBC आरक्षण की व्यवस्था के आधार…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की हालत थोड़ी और चिंताजनक हो गई है। उनके मछली खाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। डॉक्टर की मानें तो उनको पूर्व में भी संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हर दिन अपनी मर्जी से भोजन में बदलाव कर रहे हैं। इसका असर उनकी किडनी और स्वास्थ्य पर दिख रहा है। डॉक्टरों ने दोबारा उन्हें प्रोटीन लेने से मना कर दिया है। मछली सहित किसी तरह का नॉनवेज खाने पर पूरी तरह से रोक दी गई है। डॉक्टरों ने…
धनबाद: मध्यस्थता केंद्र, धनबाद में बुधवार को हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि पत्नी के साथ विवाद सलटते न देख पति ने वकील की ही पिटाई कर दी। इसके बाद वकीलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस युवक को पकड़कर ले गई। वह पत्नी की विदाई कराने आया था और पहुंच गया पुलिस हाजत में। इस मामले में अधिवक्ता महेंद्र गोप ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद धनबाद कोर्ट में वकील काफी गुस्से में दिखे। पत्नि को साथ ले जाने के लिए आया था पति अधिवक्ता…
गिरिडीह जिले में मंत्री बनकर DSP को फोन कर धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्थर खदान में पुलिस छापेमारी के दौरान आरोपी ने कॉल पर दे कर पुलिस अधिकारी को धमकाने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में अवैध तरीके से पत्थर खदान चला रहे कारोबारी सुनील अग्रवाल और उनके बेटे विनीत अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विनीत ने मंत्री हफीजुल अंसारी बनकर मुख्यालय DSP संजय कुमार राणा को फोन किया और उन्हें धमकी दी। पुलिस कार्रवाई को रोकने के लिए मंत्री के नाम से कॉल किया दरअसल, पुलिस ने…
पश्चिम बंगाल में जामुड़िया थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में भीषण हादसा हुआ है। मंगलवार की रात गौतम मंडल नाम के व्यक्ति के घर में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से छत उड़ गई। इस हादसे में 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई है। परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं । उन्हें बेहतर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में बच्चे को गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे का नाम रूपम मंडल बताया जा रहा है। दुर्घटना के…
झारखंड की राजधानी रांची में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को करप्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. खबर है कि एसबीबी की रांची टीम ने स्वास्थ्य निदेशालय कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क कृष्णकांत बारला को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. क्लर्क कृष्णकांत बारला पर आरोप है कि वह स्पष्टीकरण को मैनेज करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा है. आरोप यह भी है कि एसीबी के हाथों गिरफ्तार स्वास्थ्य निदेशालय का यह क्लर्क फाइल मैनेज करने के नाम पर विभाग के अन्य कई कर्मचारियों से रिश्वत की मांग करता था. शिकायत के आधार पर एसीबी…
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन से जुड़े राज्य भर के 73 हजार सिपाही-हवलदारों का आंदोलन बुधवार से शुरू हो गया। पहले चरण में पुलिस के जवान काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। राजधानी रांची से लेकर राज्य के सभी जिलों ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिस के जवानों ने अपनी वार्दी पर काला बिल्ला लगाया। झारखंड विधानसभा में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी काला बिल्ला लगाकर खड़े थे। आंदोलन के द्वितीय चरण में आगामी 21 मार्च को सभी जिला-वाहिनी, पोस्ट व पिकेट का मेस बंद रहेगा। सभी जवान एक दिन के सामूहिक उपवास पर रहेंगे। इस पर भी सरकार…
झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के आसनसोल जा रहे स्विफ्ट कार चालक की हत्या कर दी गई है। यात्री बनकर कार में सवार हुए लुटेरों के गिरोह ने चालक को गोली मार दी। इसके बाद शव को कुल्टी थाना क्षेत्र के बेनग्राम के नजदीक NH 2 के किनारे फेंक दिया। लुटेरे कार लेकर फरार हो गए। वारदात को सोमवार देर रात अंजाम दिया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मरने वाले की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई है। वह धनबाद के मटकुरिया इलाके का रहने…
रांची: नारी शक्ति को सम्मानित करने, उनके योगदान को स्मरण करने व कमियों को पूरा करने के संकल्प से वाई बी एन विश्वविद्यालय-रांची ने आज अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस के उपलक्ष पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर रांची महापौर श्रीमती आशा लकड़ा, एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में झारखण्ड नर्सींग काउंसिल की कुलसचिव श्रीमती तैयमा पी टी, रांची महिला थाना प्रभारी श्रीमती विंध्यावासिनी सिन्हा, श्रीमती मंजु यादव व चेयरमैन रामजी यादव, तथा विश्वविद्यालय के सलाहकार ए के पांडे कि गरिमामय उपस्थिति बनी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्जवलन से…
खूंटी: इश्क में पागल युवक की इस कहानी को पढ़ कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जिस पिता ने लाड-प्यार से पाल कर बेटे को बड़ा किया, उसी ने अपने पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। केवल इसलिए कि पिता ने एक शादीशुदा महिला से इश्क फरमा रहे अपने पुत्र को ऐसा नहीं करने की सलाह दी थी। यह शर्मनाक घटना झारखंड के खूंटी जिले की है। पिता की मनाही के कारण बेहद नाराज चल रहा था पुत्र पुलिस के अनुसार, तोरपा थाना क्षेत्र के कनकलोया गांव में यह घटना शनिवार देर रात की है। आरोपित पुत्र…
