Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के काटरगंज मोड़ से मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक विस्फोटक लदा वाहन जब्त किया है। वाहन बिहार के शेखपुरा से आ रहा था। इसे तालझारी पहुंचाने का जिम्मा दिया गया था। पुलिस ने पहले ही इसे पकड़ लिया। वाहन के चालक जमशेद व खलासी मिस्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दोनों साहिबगंज के छोटी कोदरजन्ना के रहने वाले हैं। जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मंगलवार की सुबह भारी मात्रा में विस्फोटक लदा वाहन गुजरने वाला है। इसको देखते हुए पुलिस…
पलामू प्रमंडलीय कार्यालय की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम में 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंडवा थाने के सहायक अवर निरीक्षक मुन्ना लाल जामुदा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ASI ने झरी गांव निवासी मुन्ना प्रसाद नाम के व्यक्ति से कोर्ट में केस डायरी भेजने के बदले 15 हजार रुपये की घुस की मांग की। इसमें 5000 रुपये तत्काल देने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर युवक को जेल भेजने की धमकी दी गई। मुन्ना प्रसाद ने मामले की शिकायत ACB कार्यालय में कर दी। आवेदन के तथ्यों का सत्यापन करने के बाद आरोप सही पाया…
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने महिला विधायकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर सदन पहुंचीं। अंबा इससे पहले भी घोड़े की सवारी कर चुकी हैं। वह निर्वाचित होकर घोड़े पर ही सवार होकर सदन पहुंचीं थीं। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा, ‘हर महिला में दुर्गा, झांसी की रानी होती है। उसे हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। माता-पिता को अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहिए, क्योंकि महिलाएं हर क्षेत्र में…
रांची के रातू इलाके में रहने वाले एक स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे ने खुद के अपहरण की साजिश रची। नाटकीय अंदाज में अपना अपहरण होने की कहानी बनाई। अपने ही पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को 10 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। युवक से पूछताछ में पूरी कहानी सामने आ गई। जानकारी के अनुसार रातू प्रखंड के ही ब्लॉक क्वार्टर में रहने वाले स्वास्थ्य अधिकारी अरूपचंद्र का बेटा किशन कुमार सोमवार दिन के करीब 12:00 बजे अचानक लापता हो गया था। कुछ ही घंटे बाद किशन कुमार…
रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान राज्य की बेटियों को शिक्षा का तोहफा दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री जोबा मांझी ने सेतु शिक्षा पाठ्यक्रम का विमोचन किया. सेतु शिक्षा पाठ्यक्रम राज्य के 17 जिले में शुरू हो रहा है. इसके तहत स्कूल से दूर 8वीं से 10वीं तक की शिक्षा से 14 से 20 वर्ष की बालिकाओं को जोड़ना है. सीएम ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में है. सरकार हर महिला के साथ कदम…
झारखंड के धनबाद रेल मंडल के धनबाद-गोमो रेलखंड पर नीचीतपुर एवं तेतुलमारी स्टेशन के बीच ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक का कार्य किया जायेगा. इसके लिए 10 मार्च को पूर्वाह्न 08.30 बजे से 17.30 बजे तक ब्लॉक लिया जायेगा और इस कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जायेगा. 10 मार्च को कुछ ट्रेनें रद्द धनबाद रेल मंडल के धनबाद-गोमो रेलखंड पर नीचीतपुर एवं तेतुलमारी स्टेशन के बीच ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक का कार्य किए जाने के कारण 10 मार्च को जहां कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं, वहीं कुछ…
धनबाद: धनबाद-बोकारो मार्ग पर तेलमच्चो नया ब्रिज पर खड़े ट्रक में रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महाराजा बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 17 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस व ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पाते ही पास के गांव से ग्राम रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत महुदा थाने की पुलिस को सूचना…
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर रायगढ़ जिले में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब इन ठगी के पीछे झारखंड़ के जामताड़ा गैंग का नाम सामने आया है। जो अलग-अलग प्रकार से लोगों को चूना लगा रहा है। साथ ही झारखंड के कुछ और इलाकों के भी ठग हैं। जिन्होंने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया है कि दोनों जगह के गैंग ने मिलकर रायगढ़ में कुल 17.5 लाख रुपए की ठगी कर ली थी और पैसे आपस में बांटकर मस्ती कर रहे…
पलामू में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर नई मोहल्ला के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि चैनपुर प्रखंड के ननफुलिया कंकारी निवासी महिला सहित 3 लोग एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लगनी कुमार (65 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं छोटू चौधरी (20 वर्ष) व रमेश चौधरी (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए MMCH अस्पताल…
खूंटी में सोमवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। घटना SDO तालाब रोड स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय के पास का है। युवती की पहचान टंगराटोली गांव निवासी सुखराम भेंगरा की बेटी शांति भेंगरा के रूप में की गई है। उसकी उम्र करीब 16 वर्ष है। युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। दावा किया जा रहा है कि युवती सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। परिवार का दावा है कि युवती की हत्या की गई है। जिस सड़क पर यह घटना घटी है वहां नगर पंचायत कार्यालय सहित कई पुलिस अधिकारियों के…
