Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोपी रवि केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को आरोपी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट रवि केजरीवाल की अग्रिम ज़मानत मंजूर कर दी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने याचिका पर सुनवाई की। 25-25 हज़ार के दो निजी मुचलके पर अग्रिम ज़मानत मंजूर की गई। साथ ही उच्च न्यायालय ने प्रार्थी को यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच में सहयोग करेंगे। निचली अदालत ने रवि केजरीवाल को…
चतरा: सोमवार को जमकर बवाल हुआ। जिले के टंडवा इलाके में NTPC के खिलाफ पिछले 14 माह से चल रहे आंदोलन अचानक हिंसक हो गया। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि कंपनी के गेट पर मौजूद आंदोलनकारियों ने वाहनों का प्रवेश रोक दिया था। प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आंदोलनकारियों को गेट छोड़कर हटने के लिए कहा। इस कारण आंदोलकारी भड़क गए। पहले पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। हालात को संभालने के…
गुमला : पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब और मुख्यालय डीएसपी प्राण रंजन रविवार की अर्द्धरात्रि को लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आपस में उलझ गये. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को देख लेन की धमकी दी. डीएसपी रात को एसपी के आवास पहुंच गये. आवास में हंगामा किया. डीएसपी ने अपना कपड़ा खोलकर फेंक दिये. हल्की झड़प की भी सूचना है. एसपी आवास में डीएसपी गिरकर घायल हो गये. मामले को बढ़ते देख दूसरे पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला को किसी प्रकार शांत कराया. इसके बाद डीएसपी पैदल एसपी आवास से निकले और अर्द्धनग्न अवस्था में…
रांची के मेनरोड के कैपिटल हिल में शनिवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिक्लस लिमिटेड(BHEL ) के एडिशनल GM मनोज कुमार सिंह मृत अवस्था में पाए गए। वह मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के काशी में पदस्थापित थे। गत 3 मार्च को अपने सहयोगी उपेंद्र कुमार मांझी के साथ कार्यालय संबंधी कार्य के लिए शहर आए थे। बताया जा रहा है कि HEC में उन्हें कुछ काम था। वह कैपिटल हिल के कमरा नंबर 209 में रूके थे। वहीं कमरा नंबर 207 में उपेंद्र कुमार रजक ठहरे हुए थे। शुक्रवार की रात दोनों…
जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को महानंद बस्ती निवासी रानी मुखर्जी ने शनिवार की दोपहर पति अमित मुखर्जी से विवाद होने पर ब्लेड से अपना गला काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। मामले में पत्नी रानी मुखर्जी ने कहा कि उसने अमित से 21 अक्टूबर 2018 को गोपालगंज जिले के धाबे मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शुरू से ही उसे डांस का शौक है। मगर पति के मना करने पर उसने डांस छोड़ दिया था। बीते दो माह से पति भी काम नहीं कर रहा है। जिसके…
अभी चल रही है लगभग 70 बस, अतिरिक्त बस चलाने पर विचार कर रहे हैं बस मालिक जमशेदपुर: होली पर्व पर बिहार जाने वाले यात्री ट्रेनों की हालत काफी दयनीय है। वेटिंग लिस्ट टिकट तो दूर, टिकट तक नहीं दिए जा रहे हैं। वहीं टिकट काउंटर पर नो रूम होने की बात कही जा रही है। ऐसे में रेलवे द्वारा टिकट देने का प्रावधान ही नहीं है। ऐसी स्थिति में लोग बिहार जाने वाले यात्री ट्रेनों में भेड़-बकरी की तरह यात्रा करने को विवश हैं। ऐसी ही हालत बिहार जाने वाली यात्री बसों में भी है। बिहार जाने वाले लोग…
जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत मानगो आनंद विहार कॉलोनी में विशाल राव के घर में शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे दो लड़के आए। उस वक्त विशाल घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी अंजना राव घर पर अपनी बूढ़ी सास के साथ थी। इस दौरान बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही अंजना राव ने दरवाजा खोला, वैसे ही अपराधियों ने उनपर दवा का छिड़काव कर दिया। जिससे अंजना राव बेसुध हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने अंजना राव को कहा कि हम लोग सोने की सफाई करने वाले हैं और आप अपना पहना हुआ गाना दीजिए हम उसे चमका देंगे। इस…
झरिया: दशकों से उपेक्षित पश्चिम बंगाल और झारखंड को जोड़ने वाली जर्जर झरिया- बलियापुर मुख्य सड़क की दशा अब जल्द सुधारने वाली है। 44.49 करोड़ की लागत से इस सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास शनिवार को घनुडीह के पास झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने पूजा व दीप प्रज्वलित कर किया। आचार्य राजेश पांडेय ने भूमि पूजन कराई। सड़क निर्माण कार्य की देखरेख पथ निर्माण विभाग की ओर से की जाएगी। लगभग पांच किलोमीटर तक सड़क बीसीसीएल के क्षेत्र में आता है। कई जगह सड़क जमीनी आग की चपेट में है। इस बाबत कंपनी से अनापत्ति…
चतरा: स्थानीय थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार सिमाना के गोसाईडीह गांव के समीप शुक्रवार की रात पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 78 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है। विदेशी अवैध शराब टेंपो से छुपाकर बिहार ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली और त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों की योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टेंपो चालक तस्करी में लगातार संलिप्त रह रहा था। छापेमारी पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को…
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित कई नेताओं ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट ने सुदेश महतो सहित अन्य को अग्रिम जमानत पर रिहा करने का कोर्ट ने आदेश दिया। इस दौरान उनकी ओर से 25-25 हजार का बेल बॉड भरा गया। आजसू पार्टी की ओर से OBC आरक्षण की मांग को लेकर CM आवास का घेराव किया गया था। जिसके बाद का लालपुर थाने में सुदेश महतो सहित अन्य नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बता दें कि इस मामले में गत 10 जनवरी को…
