Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: एक सप्ताह के अंदर मोरहाबादी में दुकानें खोली जायेंगी. हाइकोर्ट ने ये आदेश गुरुवार को नगर निगम को दिया. हाइकोर्ट ने मामले में दुकानों के लिए जगह व्यवस्थित करने का आदेश नगर निगम को दिया है. मामले की सुनवाई जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई. इसके पूर्व की सुनवाई में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम से मामले में जबाव मांगा था. 27 जनवरी को मोरहाबादी में हुई गोलीबारी के बाद से क्षेत्र में दुकानें नहीं लगायी जा रही थीं. जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से इस पर रोक लगाते हुए अन्य जगह देने…
धनबाद: जिला प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं ऑटो चालक। 7 माह पहले जिला प्रशासन की ऑटो चालकों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें ऑटो का रूट निर्धारण के अलावा चालकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया था। शहर में अलग-अलग रूट पर 25 सौ ऑटो के प्रवेश की अनुमति दी गई थी। शहर में प्रवेश करने वाले ऑटो के लिए परिवहन विभाग के तरफ से पास इश्यू किया गया है। बावजूद इसके ऑटो चालक प्रशासन के आदेशों को नहीं मान रहे हैं। जिस ऑटो को पाथरडीह से झरिया, कतरास से करकेंद तक चलना है, वे बगैर…
झारखंड की हेमंत सरकार ने तीसरी बार राज्य का बजट पेश किया. राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने एक लाख एक हजार एक सौ एक करोड़ रुपये (1,01,101 करोड़ रुपये) का बजट पेश किया. इस दौरान झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत अब तक 2 लाख 11 हजार 5 सौ 30 किसानों को (2,11,530 किसान) लाभ दिया गया है. इसके तहत इन किसानों के खाते में 836 करोड़ रुपये भेजे गये हैं. वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि एवं संबंद्ध प्रक्षेत्र के लिए 4091.37 करोड़ रुपये (4 हजार 91 करोड़ 37 लाख रुपये) का बजट प्रस्तावित किया…
धनबाद: बहुचर्चित मटकुरिया गोलीकांड के नामजद आरोपी झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह और मन्नान मल्लिक समेत 26 आरोपियों के विरुद्ध बुधवार को धनबाद कोर्ट में आरोप तय कर दिए गए। एमपी एमएलए के मुकदमों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी ने सभी आरोपितों के विरुद्ध पुलिस बल को टारगेट कर उस पर हमला करने, विकास सिंह की हत्या, हत्या का षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट सरकारी काम में बाधा, लोक परिसंपत्ति का नुकसान समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप तय किए गए। अभियोजन द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को आरोपियों ने स्वीकार करने से इनकार…
झारखंड सरकार आगामी 3 मार्च को विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। इससे पहले बुधवार को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई। इसमें सरकार ने बताया है कि झारखंड का ग्राॅस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GSDP) देश के सकल घरेलू उत्पाद के दो प्रतिशत से भी कम है। पिछले दो वर्षों में विकास दर में गिरावट आई है। लॉकडाउन में कृषि, वानिकी, मछली पकड़ने, बिजली गैस, जल आपूर्ति को छोड़कर अन्य क्षेत्र के उत्पादन मूल्य में संकुचन हुआ है। वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने सदन में रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के JSDP…
यूक्रेन पर रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए, 112 घायल हो गए। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। रूस खेर्सोन पर कब्जा करने का दावा कर रहा है। यूक्रेन में दूसरे भारतीय की मौत की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदन जिंदल (22) विनिस्तिया की मेमोरियल मेडिकल…
रांची झारखंड विधानसभा के बाहर रुपेश पांडे हत्याकांड मामले में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. विपक्ष ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है व इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. इसके अलावा संजू प्रधान हत्याकांड मामले में परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. विपक्ष के इस विरोध प्रदर्शन से सदन का कार्य ठप है. ज्ञात हो कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों की रणनीति बनी थी कि बाबू लाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनाने व रुपेश पांडे हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार को घेरेंगे. भाजपा नेताओं का…
देवघर: महा शिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर देवघर में प्रवेश के दाैरान बरकागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। यह मुद्दा तूल पकड़ रहा है। बुधवार को झारखंड विधानसभा में अंबा प्रसाद के दुर्व्यवहार का मुद्दा उठा। विधायकी मामलों के मंत्री आलमगीर आलम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद देवघर जिला प्रशासन भी रेस है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।उपायुक्त ने कहा है कि महाशिवरात्रि के अवसर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में विधायक अम्बा प्रसाद से जुड़े मामले की जांच का आदेश दिया गया है। उप विकास आयुक्त ताराचंद…
रांची: चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में सजा काट रहे RJD सुप्रीमो लालू यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में चार मार्च यानी शुक्रवार को सुनवाई होगी। उनके वकील देवार्षी मंडल ने जमानत याचिका को कोर्ट से विशेष श्रेणी में शामिल कर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया था। याचिका में लालू की उम्र और बीमारियों का हवाला दिया गया है। याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए 4 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। बता दें, CBI की विशेष अदालत ने लालू को 5 साल की सजा देने के साथ 60 लाख का जुर्माना लगाया है।RJD…
रांची- जमशेदपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसा हुआ। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका में दुलमी घाटी के पास ट्रेलर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला रास्ते से गुजर रहा था। घायलों को सड़क पर पड़े हुए देखकर वह अपने वाहन से नीचे उतरे। घायलों की मदद की। एंबुलेंस बुलाकर सबको इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भिजवाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय थाने के गश्ती दल को मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया। अब…
