Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड में एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक की पहचान चैनपुर (चतरा) निवासी पंकज सिंह (30 वर्ष) के रूप में की गई है। युवक पास के एक होटल में रसोइये का काम करता था। युवक की दो शादियां हुई थी। मंगलवार को युवक का अपने मालिक और पत्नी के साथ विवाद हुआ था। देररात को घर लौटा। रात करीब 3 बजे युवक का शव फंदे से लटकता दिखा। युवक की पत्नी ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। करीब साढ़े तीन बजे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम…
बॉलीवुड के सबसे चर्चित यानी कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की SIT को इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा थे। सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि आर्यन के ड्रग्स की किसी साजिश में शामिल होने के प्रूफ भी नहीं मिले हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद शुरुआत में इन्वेस्टिगेशन को लीड करने वाले NCB डायरेक्टर समीर वानखेड़े भी सवालों के घेरे में हैं। इस हाई प्रोफाइल केस की पड़ताल से…
देवघर: महाशिवरात्रि के अवसर पर आज बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिखाई दे रहे हैं। आज सुबह 04:05 मिनट से जलार्पण शुरू होते हीं पूरा मंदिर परिसर बोल-बम के नारों से गुंजयमान हो गया। बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए देवतुल्य श्रद्धालु रात्रि पहर से हीं कतारबद्ध होने लगे थे जो कि धिरे-धिरे बीएड कॉलेज परिसर में बने होल्डिंग पॉइंट तक पहुँच गई और लगातार बनी हुई है। जिला प्रशासन की तत्त्परता एवं समुचित व्यवस्था होने के वजह से सभी श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराया जा रहा है। इसके…
जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के मुख्यालय में स्थित रेलवे अस्पताल में डायलिसिस सेंटर खोलने की हरी झंडी मिल गयी है। जिसके के साथ ही रेलवे अस्पताल में इससे संबंधित कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने का काम शुरू भी हो गया है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि अप्रैल माह से इसकी सुविधा रेल कर्मचारी उठा सकते हैं। इससे पहले रेल कर्मचारियों को निजी सेंटरों पर जाकर सुविधा लेनी पड़ती थी। बताया जा रहा है कि डायलिसिस सेंटर को रेलवे द्वारा पीपीपी मोड पर चलाने की योजना है। जिसके तहत ही विभागीय कार्यों को शुरू कराया गया…
मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर राज्य के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की रांची: महाशिवरात्रि का त्यौहार आज श्रद्धा ,आस्था ,परंपरा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित शिव बारात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य एवं राज्य वासियों के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की । मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा भोले शंकर के दरबार में…
झारखंड आंदोलनकारी सह डुमरी के तीन बार विधायक रहे शिवा महतो के अंतिम दर्शन को मंगलवार को नावाडीह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनका पार्थिव शरीर वाहन से दुग्दा स्थित घुटवाली से नावाडीह पहुंचते ही झारखंड का शेर अमर रहे का नारा गूंजा। हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नावाडीह क्षेत्र में उनके प्रशंसक और समर्थक सहित विभिन्न राजनीतिक दल के लोग और ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जगह-जगह खड़े रहे। सुरही में नावाडीह के निवर्तमान उपप्रमुख विश्वनाथ महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिवा महतो का अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि दी। सुरही के बाद दांदुपहरी, ब्लाक मोड़, नावाडीह बाजार…
यूक्रेन पर रूस के हमले के छठवें दिन खार्किव शहर में एक भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया पर कहा- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में बमबारी की वजह से एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। हम उसके परिवार के संपर्क में हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र के पिता से बात कर दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र नवीन कर्नाटक का रहने वाला था। उसकी उम्र 21 साल थी और वह…
रांची के अपर न्यायायुक्त रामाकांत मिश्रा की अदालत में दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर नवविवाहिता सोनम कुमारी की हत्या करने के मामले में पति दीपक कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने 25 फरवरी को दीपक कुमार को दोषी करार दिया था। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के चोडिय़ां गांव निवासी दीपक कुमार इस मामले में मई 2019 से अब तक लगातार जेल में है। जमानत के लिए वह तीन बार हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन उसे जमानत नहीं मिली। शादी…
आम लोगों की जेब पर एक बार फिर से बोझ बढ़ गया है। इस बार दूध की कीमतों में इजाफा हुआ है। राज्य में अधिकतम बिकने वाले अमूल दूध ने अपने सभी प्रोडक्ट में दाम का इजाफा किया है। इसमें अमूल गोल्ड दूध के आधा लीटर पर ₹1 वही 1 लीटर पर ₹2 कीमत बढ़ी है। अमूल शक्ति के आधा लीटर पर ₹1 और 1 लीटर पर ₹2 कीमत बढ़ी है। ऐसे ही अमूल टी- स्पेशल अमूल ताजा और अमूल स्लिम ऐंड ट्रिम दूध पर भी कीमत बढ़ाई गई है। यही नहीं अमूल के दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी कीमत बढ़ी…
नक्सलियों के खिलाफ झारखंड में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। मंगलवार को 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सुरेश सिंह मुंडा और उसके सहयोगी एरिया कमांडर व दो लाख के इनामी नक्सली लोदरो लोहार ने आत्मसमर्पण कर दिया। सुरेश सिंह मुंडा रांची के बुंडू थाना अंतर्गत बाराहातू का रहने वाला है। सुरेश सिंह मुंडा पर 67 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जबकि लोदरो पर करीब 54 मामले दर्ज हैं। लोदरो खूंटी का रहने वाला है। आत्मसमर्पण के दौरान IG अभियान एवी होमकर सहित पुलिस व CRPF के आला अधिकारी मौजूद थे। वहीं ठीक 24 घंटे पहले…
