Author: Koylanchal Samvad

रांची: रूस के हमले के बाद यूक्रेन में सबसे अधिक समस्या वहां पढ़ने गए छात्रों को हो रही है। झारखंड से ही करीब दो हजार छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिसके बाद अब वे वहां से निकलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अधिकतर छात्र वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए हुए हैं, जिस यूनिवर्सिटी में वे पढ़ाई कर रहे हैं वहां की यूनिवर्सिटी ने क्लास एबसेंट करने पर छात्रों का रजिस्ट्रेशन रद करने की बात कर रहा है। जिसके बाद फंसे हुए छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्रों ने बताया कि इस बीच हवाई टिकट…

Read More

रांची: साईबर अपराध के एक मामले को लेकर झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो पहुंची छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने शुक्रवार की शाम को चान्हो थाना क्षेत्र के लुंडरी गांव से साईबर अपराधियों नयूम अंसारी व अजमुल अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों अपराधियों ने 26 जनवरी को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर दंतेवाड़ा निवासी कृति चेतानिया से ओटीपी लेकर बैंक खाते से मोबाइल नंबर बदल के उनके बैंक खाता से 15 लाख रुपये उड़ा लिये थे। 29 जनवरी को जानकारी होने के बाद कृती चेतानिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद दंतेवाडा पुलिस ने अपराधियों…

Read More

झारखंड की राजधानी रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में शनिवार को छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाल बंदियों द्वारा छुपा कर रखे गए आधा दर्जन मोबाइल, गुटखा, सिगरेट, खैनी आदि बरामद किए हैं। बाल सुधार गृह के आंतरिक प्रभारी कर्नल ज्योति सिंह के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की एक टीम सुबह 8:00 बजे बाल सुधार गृह पहुंची। पूरे वार्ड की छानबीन की। बाल बंदी आपत्तिजनक सामानों को बाथरूम, कचरा आदि में छुपा कर रखा था। बाल सुधार गृह पहुंचकर बंदियों से बातचीत कर बाल सुधार गृह की स्थिति से हुए अवगत बता दे कि शुक्रवार…

Read More

जमशेदपुर : बागबेड़ा इलाके में अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। पता चला है कि एक युवक ने नशे के लिए दूसरे युवक की गले में सांप डालकर पैसे लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को गिरफ़्तार किया है। इनकी पहचान बाबाकुटी निवासी अभय कुमार यादव उर्फ बुआ, मामाबाड़ी निवासी राजू कुमार साव उर्फ गुड्डू और निशांत सिंह के रूप में की गई है। पूछताछ में पता चला है कि अभय फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के कैरेक्टर डेफिनेट से बेहद प्रभावित है। वह हकीकत में अक्सर कुछ अजीब-ओ-गरीब काम करता रहता है। इसमें उसके दो दोस्त अक्सर उसका…

Read More

रांची : यूक्रेन में पढ़ाई करने गयीं रांची की तीन छात्राओं सहित झारखंड के 13 विद्यार्थियों के फंसे होने की जानकारी मिली है. इसमें चान्हो के तीन, गढ़वा से दो, कोडरमा-एक, लोहरदगा-एक, पलामू-एक और लातेहार के दो विद्यार्थी शामिल हैं. यूक्रेन के तरनोपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में रांची की तीन छात्राएं तृषा रानी, प्रियंका प्रिया और श्वेताक्षी झा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं. झारखंड सरकार इस मामले में लगातार नजर रखे हुए है और सभी की सकुशल वापसी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कंट्रोल रूम के 6 नंबर और 5 वॉट्सऐप नंबर जारी मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा को चेक बाउंस मामले में प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी निशिकांत कुमार की अदालत ने दोषी करार देते हुए दो साल की जेल और सात लाख रुपये मुआवजा की सजा सुनायी है. कोर्ट ने अपील बेल के लिए सूर्य सिंह बेसरा को 31 मार्च तक का समय दिया है. क्या है मामला सूर्य सिंह बेसरा पर आरोप है कि बिल्डिर एमवी राव से दोस्ताना कर्ज लिया था, जिसके एवज में उन्होंने एक चेक दिया था, जो पांच लाख का था. वह चेक जब एमवी राव ने बैंक में…

Read More

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस ने सदन को संबोधित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय लोगों की भागीदारी निजी क्षेत्रों में भी हो इसके लिए सरकार 75 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। इतना ही नहीं रोजगार की समुचित व्यवस्था भी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि लोककल्याणकारी योजनओं का अधिकतम लाभ लक्षित व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। कहा कि शांति व्यवस्था, उद्योग धंधे और विकास के क्षेत्र में लगातार सरकार काम कर रही है। जनहित में राज्य सरकार ने कई…

Read More

चतरा जिले में शुक्रवार को चाची-भतीजे की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के ऊंटा गांव स्थित हदहदवा नदी के समीप बने चेक डैम की है। मृतकों की पहचान रामरत्न पांडेय की पत्नी उषा देवी (35 वर्षीय) व बैजू पांडेय के बेटे रूपेश पांडेय (9 वर्षीय) के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को डैम से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पूरा गांव मर्माहत है। चौतरफा सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि चाची भतीजे को अपने…

Read More

साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई है। मामला तालझारी थाने का है। घटना के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले सड़क जाम कर दी। थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। दोपहर तक विवाद चलता है। इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने तालझारी थाने पर हमला बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। लगभग 2 घंटे तक थाना परिसर जंग का मैदान बना रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को…

Read More

रांची: झारखंड में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में झारखंड को अनलॉक कर दिया गया. शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में की गयी. कोरोना की स्थिति को देखते हुए कहा गया कि संक्रमितों की संख्या काफी कम हो गयी है.सात मार्च से सातों जिलों में स्कूल खोल दिये जायेंगे. इन जिलों में रांची, सरायकेला-खरसांवां, धनबाद, रामगढ़, जमशेदपुर समेत सात जिले शामिल थे.अब कक्षा एक से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन शुरू होगी. मार्च महीने तक इन जिलों के स्कूलों में ऑफलाइन परीक्षा नहीं ली जा सकेगी. परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी. जानिए क्या-क्या खुला  8 बजे की…

Read More