Author: Koylanchal Samvad

जामताड़ा : कल जामताड़ा के बराकर नदी में नाव पलटने करीब 20 से 25 लोग लापता हो गये थे. जिसकी खोजबीन के लिए जामताड़ा उपायुक्त फैज अल अहमद के नेतृत्व में जामताड़ा व धनबाद जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम बनायी गई है. इस टीम में जामताड़ा के एसपी, निरसा के एसडीपीओ, जामताड़ा एसडीएम सहित अन्य शामिल हैं. रात को ही एनडीआरएफ की टीम देवघर के वीरगांव श्यामपुर घाट पहुंचकर लापता लोगों का खोजबीन प्रारंभ किया. हालांकि रात में बारिश के कारण ज्यादा देर तक खोजबीन सुचारू रूप से नहीं हो सकी. जिसके बाद आज सुबह दोबारा से जिला प्रशासन,…

Read More

रांची : पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर झारखंड में गुरुवार की दोपहर मौसम ने करवट ली. दिन भर तेज धूप और गरमी के बाद दोपहर ढाई बजे से आकाश में बादल छा गये. अपराह्न तीन बजे कई इलाकों में बारिश शुरू हो गयी. रांची, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, गढ़वा, रामगढ़, बोकारो, देवघर, साहिबगंज, गिरिडीह, कोडरमा सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे. रांची में सात मिलीमीटर बारिश हुई. ओला गिरने से खेतों में लगी फसल व सब्जी को नुकसान हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, 25 फरवरी को भी झारखंड के मध्य, दक्षिणी अौर उत्तर-पूर्व इलाकों में…

Read More

झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के उरलूंग में बुधवार की देर शाम दिल दहला देनेवाली घटना घटी है। पानी भरे एक छोटे से गड्डे में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई है। इसमें एक बच्चा और दो बच्चियां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उरलूंग निवासी अश्विनी उरांव की दोनों बच्चे पुत्री शैली लकड़ा (9 वर्ष),  सुजल उरांव (6 वर्ष) और स्थानीय बालेश्वर उरांव की नतिनी कृति कुमारी (8 वर्ष) पिता स्व.कालीचरण बुधवार की शाम लगभग तीन बजे घर से बाहर खेलने गया था। काफी देर बाद बच्चे वापस नहीं लौटे तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की।…

Read More

गुमला: चिल्ड्रेन कोर्ट के स्पेशल जज सुभाष की अदालत ने बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म के एक नाबालिग आरोपी को 20 साल की सजा सुनायी. आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है. इस मामले में पीड़िता ने चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना 13 फरवरी 2018 की है. घटना के दिन पीड़िता अपने ममेरे भाई के घर गुमला आयी थी. वहां से लौटने के क्रम में रास्ते में चार आरोपियों ने पीड़िता से दुष्कर्म किया था और मोबाइल फोन भी…

Read More

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लालू प्रसाद यादव में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर CBI की विशेष अदालत की ओर से सुनाए गए फैसले को चुनौती दी है। CBI की कोर्ट ने गत 21 फरवरी को डोरंडा कोषागार से हुई करीब 139. 35 करोड़ रुपये की निकासी के मामले में लालू यादव को 5 वर्ष की कैद तथा 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। अपनी याचिका में कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के साथ-साथ RJD सुप्रीमो ने जमानत की मांग की है। इसमें उन्होंने सजा…

Read More

गिरिडीह जिले में गुरुवार को युवक और युवती का शव बरामद किया गया है। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत के बंगामा गांव का है। गांव के आबादी वाले इलाके से करीब 500 मीटर की दूरी पर कचरा फैक्ट्री के पास पेड़ से फंदे के सहारे दोनों की लाश लटक रही थी। इनकी पहचान महुआर छाता निवासी चांदसी पासी के 20 वर्षीय बेटे ज्योति पासी तथा बंगामा निवासी बिजुल रजक की 16 वर्षीय बेटी रोहिणी कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में…

Read More

भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होने वाले सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) की चतरा स्थित मगध आम्रपाली एरिया के आम्रपाली परियोजना से 83.63 करोड़ रुपये के कोयला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केस दर्ज कर लिया है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग में यह केस पंजीकृत किया है। CBI के रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में गत 17 अगस्त 2021 को दर्ज प्राथमिकी व जांच में आए तथ्यों के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया है। घोटाले का यह मामला करीब एक सौ करोड़ तक पहुंच सकता है। कुछ ऐसा है पूरा मामला CBI रांची व CCL…

Read More

पलामू जिले में 2 अलग-अलग मामलों में गुरुवार को अदालत ने 7 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। पहला मामला पाटन थाना क्षेत्र में हुए मलूकी प्रजापति की हत्या का था। इस मामले में 4 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं चैनपुर थाना क्षेत्र में बाप-बेटी की हत्या करने के मामले में 3 लोगों को उम्र कैद दी गई है। इन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। चाकू से गोद कर किया था कत्ल पाटन थाना क्षेत्र में वर्ष 2009 में चाकू से गोदकर मलूकी…

Read More

लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी सैनिक अब यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स-टैंक्स तबाह करने का दावा किया। रूस तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। उधर, यूक्रेन में भारतीय राजदूत ने कहा है कि कीव में इंडियन एम्बेसी बंद नहीं होगी। यह पहले की तरह काम करती रहेगी। वहीं, विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा-…

Read More

CBI की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध तरीके से 139.35 करोड़ रुपए की निकासी मामले में लालू प्रसाद व अन्य के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच करने का निर्देश दिया है। कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले में कहा गया है कि इस मामले में दोषियों व मृत आरोपियों द्वारा अवैध तरीके से जो संपत्ति अर्जित की गई है, उन संपत्तियों की पहचान नहीं की जा सकी है। इसलिए यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच का विषय है। सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत के निर्देश के बाद जल्द FIR…

Read More