Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
खूंटी: केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने बुधवार को खूंटी शहर के जमुवादाग में प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक- 3 के तहत किफायती आवास योजना का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2022 तक सभी को पक्का आवास देने की घोषणा की है. इसी के तहत खूंटी में किफायती आवास के लिए भूमि पूजन हो रहा है. शहर के भूमिहीन लोगों को अच्छा फ्लैट मिलेगा. यह आवास योजना केवल सर ढकने की योजना नहीं है. एक साथ करीब 200 परिवार साथ रहेंगे. इससे लोगों के बहुमुखी विकास का रास्ता बनेगा. बेहतर निगरानी में…
रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने छठी जेपीएससी के मेरिट लिस्ट को रद करने पर अपनी मुहर लगा दी है। चीफ जस्टिस डा रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने एकलपीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल अपील को खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि एकलपीठ में आदेश बिल्कुल सही है और इसमें हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है। इसलिए प्रार्थियों की अपील याचिका खारिज की जाती है। इसके बाद अब 326 लोगों की नौकरी जाने की संभावना है। सात जून 2021 को एकलपीठ ने छठी जेपीएससी के मेरिट लिस्ट को यह कहते हुए…
कोडरमा: जिले में रोजगार सेवकों के सामूहिक इस्तीफा से मनरेगा की हजारों योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। रोजगार सेवकों ने कार्रवाई को गलत बताकर सामूहिक इस्तीफा उपायुक्त व उपविकास आयुक्त को सौंपा है। रोजगार सेवकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त से मिला और अपनी समस्या रखी। वहीं उपायुक्त ने कहा कि रोजगार सेवकों ने सामूहिक इस्तीफे से संबंधित आवेदन दिया है। इस पर विचार किया जा रहा है। मनरेगा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि रोजगार सेवकों के सामूहिक इस्तीफा की स्वीकृति की अनुशंसा उपायुक्त से की गई है। साथ ही विभाग…
महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें एक मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से तार जुड़ने के चलते 8 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। ED ने उन्हें स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश कर 14 दिन का रिमांड मांगा है, जिस पर दोनों पक्षों की दलीलें कोर्ट ने सुन ली हैं। उधर, मलिक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। NCP चीफ शरद पवार के घर सिल्वर ओक पर पार्टी…
झारखंड के रामगढ़ जिले की कुजू पुलिस ने धनबाद से बिहार भेजी जा रही विदेशी शराब की खेप जब्त कर ली है. इसे पिकअप वैन के जरिए बिहार भेजा जा रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने पिकवैन पर लदी विदेशी शराब को जब्त कर लिया. इस दौरान ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को लेकर मंगलवार को कुजू ओपी परिसर में रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. पिकअप चालक गिरफ्तार रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि सोमवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि धनबाद से पिकअप वैन…
भारत सरकार ने आज एक बार फिर यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच युद्ध की आशंका को देखते हुए भारत ने मंगलवार को भारतीय छात्रों को अपनी सुरक्षा के लिए यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी. पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी बार एडवाइजरी जारी की गयी है. यूक्रेन में युद्ध की आशंका से तनाव बढ़ा: गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रुस समर्थित अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है और इन क्षेत्रों में रूसी सैनिकों…
झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने विधानसभा घेराव मामले में आरोपी रांची के बीजेपी सांसद संजय सेठ, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, मेयर आशा लकड़ा सहित 28 भाजपा नेताओं की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थियों व राज्य सरकार का पक्ष सुना. सभी का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने 28 प्रार्थियों की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया. साथ ही 25-25 हजार के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की. विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन मामला इससे…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सार्थक प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक व बालिकाओं को मुक्त कराकर उन्हें पुनर्वास कराया जा रहा है. इसी कड़ी में मानव तस्करी की शिकार झारखंड के गुमला जिले की पांच बच्चियों को दिल्ली से मुक्त कराया गया है. इन्हें वापस झारखंड लाया जा रहा है. इसके बाद उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़कर नयी दिशा दी जायेगी, ताकि वे फिर इस दलदल में नहीं फंसें. छापामारी कर दिल्ली से कराया मुक्त: 9 फरवरी को आईआरआरसी द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 10582 पर गुप्त सूचना मिली कि झारखंड की बच्चियों की तस्करी कर…
दुमका: झारखंड सरकार फूलो झानो मेडिकल कालेज और अस्पताल ( दुमका मेडिकल कालेज) को पीपी मोड पर चलाने की तैयारी कर रही है। तैयारी को अमलीजामा पहनाने के लिए सोमवार को रांची रिम्स के पूर्व निदेशक डा. तुलसी महतो के नेतृत्व में भुवनेश्वर की चार सदस्यीय टीम ने दोनों जगह का निरीक्षण किया। दोपहर में टीम के सदस्य पहले फूलो झानो मेडिकल कालेज पहंचे। सदस्यों ने छात्र व छात्राओं के हास्टल, डाक्टर और स्टाफ के आवास, जिम, पुस्तकालय, पैथोलाजी, लेक्चर रूम, कैंटीन और मेस का निरीक्षण किया। टीम ने मेडिकल कालेज के अधिकारियों को सभी कमियों को दूर करने के निर्देश…
झारखंड के लोहरदगा और लातेहार के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सलियों के खात्म के लिए सुरक्षा बलों ने अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते के खिलाफ चलाए गए इस अभियान का नाम ऑपरेशन डबल बुल रखा गया था। इसमें झारखंड पुलिस की लोहरदगा व लातेहार जिला बल, CRPF, झारखंड जगुआर तथा कोबरा बटालियन ने हिस्सा लिया। इसमें 10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव सहित कुल 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सब जोनल कमांडर दशरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर, मारकुश नगेसिया के अलावा सेल सदस्य…
