Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मरने वाले की पहचान कुशबेदिया धोबी टोला निवासी 24 वर्षीय युवक विनन्द रजक के रूप में की गई है। परिवार वालों का आरोप है कि युवक अपने दोस्तों के साथ धोबीपाड़ा मैदान गया था। इसके बाद कुशबेदिया डंगाल के पास सड़क किनारे से युवक की लाश बरामद की गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार को देररात घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी…
यूपी :आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 10 अधिक लोगों की हालत गंभीर अब तक मिली जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब का सेवन करने से गंभीर हुए लोगों ने माहुल कस्बा स्थित देसी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी. शराब का सेवन करते ही लोगों की तबीयत खराब होने लगी. सभी लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है, जहां…
अब 12 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगेगी. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने इसकी मंजूरी दे दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार को खबर दी है कि उसने 12 से 18 साल तक के बच्चों को कोविड19 से प्रतिरक्षा देने वाले वैक्सीन कोबेवैक्स देने की मंजूरी प्रदान कर दी है. आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी कोबेवैक्स वैक्सीन का निर्माण हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने किया है. डीजीसीए ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर इसके आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन का निर्माण भारत में हुआ है. स्वदेश में…
गढ़वा के दो अलग-अलग मंदिरों में हुई प्रतिमाओं की चोरी के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान पलामू जिले के डडीला कला गांव निवासी दिलकश रोशन, महताब आलम, चंचल कुमार व अरसद हुसैन के रूप में की गई है। इनके पास से चोरी हुई प्रतिमाओं को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस इस गिरोह में शामिल 3 और लोगों की तलाश कर रही है। SDPO अवध कुमार यादव ने सोमवार को सदर थाने में बताया कि बीते 5 फरवरी को कांडी थाना क्षेत्र के दरगाह गांव स्थित गरदाहा मठ से राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी…
कोडरमा में सोमवार की सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि टक्कर मारकर भाग रही बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 20 यात्री घायल हाे गए। घटना कोडरमा-गिरिडीह मार्ग स्थित लोकाई तालाब के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, गौरव मिनी बस सरिया (गिरिडीह) से कोडरमा के रास्ते नवादा बिहार जा रही थी। इसी क्रम में लोकाई तालाब के समीप बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार गोमिया बोकारो निवासी धनेश्वर कुमार के पुत्र पंकज कुमार (35 वर्ष) और एक अज्ञात युवक की मौत मौके पर…
खूंटी: खूंटी जिले के खूंटी-तोरपा मुख्य सड़क पर मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचना स्थित एसबीआइ के एटीएम में ताला काटकर चोरी का प्रयास किया गया। गैस कटर से ताला काटकर एटीएम में घुसे। इसके बाद एटीएम को काटकर रुपये निकालने की कोशिश की। एटीएम में रुपये नहीं मिले तो चोरों ने उसे आग के हवाले कर दिया। यह घटना शनिवार की रात को घटने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को छुट्टी रहने के कारण इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। सोमवार को बैंककर्मी जब बैंक पहुंचे तो एटीएम का ताला काटा हुआ मिला। बैंक परिसर स्थित एटीएम जलकर…
भागलपुर. जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के 12 नंबर के समीप शिवाला गली में सोमवार दोपहर अधिवक्ता की पत्नी ने घरेलू विवाद में 3 साल के बच्चे के साथ आत्मदाह कर लिया. घटना में मृतका का बड़ा बेटा बाल बाल बच गया. मृतका बबली देवी (39) के पति अधिवक्ता प्रियरंजन सिन्हा ने बताया सोमवार सुबह कपड़ा सुखाने को लेकर घरेलू विवाद हुआ था. इसके बाद वह और उनके छोटे भाई जोकि कोर्ट में मुंशी का काम करते हैं, दोनो काम के लिए कोर्ट चले गये. वहीं उनकी वृद्ध मां प्रमिला देवी घर के छत पर थी. इसी दौरान घर के…
गुमला के डुमरी प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फूड प्वायजनिंग का मामला सामने आया है। स्कूल में रविवार की रात खाना खाने के बाद बच्चियों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद 28 बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में इलाज के लिए पहुंचाया गया। इलाज के बाद कई बच्चियां स्कूल वापस आ गईं। सोमवार को दोपहर लगभग 11 बजे कुछ बच्चियों का स्वास्थ्य फिर से बिगड़ गया। 7 बच्चियों का दोबारा इलाज के लिए लाया गया। इसमें 2 बच्चियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया…
रांची: चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी) में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद को सोमवार को 5 साल की सजा सुनाई गई। उन्हें 60 लाख का जुर्माना भी भरना होगा। रांची में CBI के विशेष जज एसके शशि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सजा का ऐलान किया। फिलहाल लालू रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। लालू समेत 38 दोषियों को इस केस में कोर्ट ने 15 फरवरी को दोषी करार दिया था। चार मामलों में सजायाफ्ता हैं लालू प्रसाद चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव से जुड़े…
सिल्ली (रांची) के पूर्व विधायक अमित कुमार और उनकी पत्नी सीमा महतो ने भी झामुमो से आज इस्तीफा दे दिया. सोशल मीडिया पर भी अमित कुमार ने इसकी जानकारी दी है. कहा है कि झामुमो सरकार के द्वारा अब तक खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति परिभाषित नहीं की गयी है. भाषाई अतिक्रमण पर भी विराम नहीं लगाया जा सका है. इससे वे आहत हैं और पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. झारखंडी माटी और भाषा से उन्हें प्यार है. इससे वे कतई समझौता नहीं करेंगे. सीमा महतो ने भी इन्हीं विषयों के साथ अपनी भावनाओं को जाहिर करते पार्टी…
