Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गढ़वा में गरदाहा मठ-खरौंधा मंदिर में प्रतिमाओें की चोरी में शामिल 4 मूर्ति चोर गिरफ्तार
    झारखण्ड

    गढ़वा में गरदाहा मठ-खरौंधा मंदिर में प्रतिमाओें की चोरी में शामिल 4 मूर्ति चोर गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा के दो अलग-अलग मंदिरों में हुई प्रतिमाओं की चोरी के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान पलामू जिले के डडीला कला गांव निवासी दिलकश रोशन, महताब आलम, चंचल कुमार व अरसद हुसैन के रूप में की गई है। इनके पास से चोरी हुई प्रतिमाओं को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस इस गिरोह में शामिल 3 और लोगों की तलाश कर रही है।

    SDPO अवध कुमार यादव ने सोमवार को सदर थाने में बताया कि बीते 5 फरवरी को कांडी थाना क्षेत्र के दरगाह गांव स्थित गरदाहा मठ से राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी की गई। इस मामले में मठ के पुजारी भारद्वाज मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। SP अंजनी कुमार झा के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। इसमें गढ़वा, कांडी, रंका मझिआंव के एक्सपर्ट पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। गठित टीम ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने पहले इस मामले में दिलकश रोशन को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई।

    इस दौरान उसने गरदाह मठ के साथ-साथ पूर्व में खरौंधा मंदिर में हुई चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली। दिलकश रोशन के घर से खरौंधा मंदिर से चोरी गई मूर्ति के कुछ खंडित हिस्से बरामद किए गए। SDPO ने बताया कि यह गिरोह सेमोरा मंदिर में भी चोरी करने की योजना बना रहा था। वहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने के कारण कामयाबी नहीं मिल पाई।

    दिलकश की निशानदेही पर इस गिरोह में शामिल सात अभियुक्तों को चिन्हित किया गया। इसमें चार की गिरफ्तारी हो गई है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि दिलकश, चंचल रवि का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। यह लोग अलग-अलग स्थानों से चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं।

    पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह चोरी का सामान बिहार के सासाराम व औरंगाबाद के कुछ लोगों के साथ मिलकर अलग–अलग जगह पर बेचता हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस निरीक्षक मझिआंव संजय खा, कांडी थाना प्रभारी फैज रवानी, पुलिस निरीक्षक, सुधीर कुमार दास, नीतीश कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार कुशवाहा, पंकज सिंदुरिया सहित पुलिस के पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई

    September 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील
    • जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग
    • ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस
    • जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई
    • ‘विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें…’, GDP ग्रोथ के बीच पीएम मोदी ने क्यों की ऐसी अपील?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.