Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गुमला में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। सदर थाना क्षेत्र के कोयनारा बड़का टोली गांव में गुरुवार को देर रात करीब 8 बजे जादू-टोना व डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए छह लोगों ने 50 वर्षीय किसान मंगरु खड़िया उर्फ मंगरु पहान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वृद्ध के साथ मारपीट की गई। फिर पत्थर से कूच दिया गया। इतने से भी मन नहीं भरा तो हमलावारों ने किसान के शरीर को टांगी से काट दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद रही पत्नी शानियरो देवी, बेटी सुकर मुनि कुमारी व बहु कन्द्री देवी ने…
हजारीबाग के बरही जा रहे झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को शुक्रवार को जिला प्रशासन ने रोक दिया। वह प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में मरे रूपेश पांडेय के परिवार से मिलकर शोक संवेदन व्यक्त करने जा रहे थे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को यात्रा की अनुमति नहीं दी। प्रशासन की कार्रवाई से नाराज होकर दीपक प्रकाश सड़क किनारे कुर्सी लगाकर बैठ गए। हजारीबाग प्रशासन ने बरही से 23 KM पहले चरही में BJP के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रोक दिया । मौके पर भारी मात्रा…
धनबाद: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल के नजदीक पान बिक्रेता पिंटू साव को हमलावरों ने पीछे से गोली मारी थी।गोली उसके दाहिने कान के नीचे से लगकर शरीर में फंस गई। फिर अत्यधिक रक्तस्राव होने के वजह से उसकी मौत हो गई। यह खुलासा गुरुवार को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने किया। हत्या के बाद यह साफ नहीं हो रहा था कि माैत कैसे हुई? अपराधियों ने गोली मारी थी या धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई। धनबाद के सरायढेला थाना की पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था। बुधवार की रात हुई थी हत्या सेंट्रल अस्पताल के नजदीक नूतनडीह…
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को राजधानी के सीमापुरी इलाके में छापेमारी की जहां उन्हें एक संदिग्ध बैग में IED मिली है। मौके पर NSG भी पहुंच गई है जो इसे डिस्ट्रॉय करेगी। पुलिस को दोपहर 2 बजे इलाके में संदिग्ध बैग की सूचना मिली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, बम स्कॉयड भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे से बैग मिला है, उसमें 3-4 लड़के किराए पर रह रहे हैं, जो फिलहाल फरार हैं। दिल्ली के गाजीपुर में RDX मामले की जांच करते हुए स्पेशल सेल की टीम दिल्ली के सीमापुरी इलाके के…
झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र मंझलाडीह गांव स्थित एक पत्थर खदान में बोल्डर लोड हाइवा के गिर जाने से खलासी की मौत हो गई है. लगभग डेढ़ सौ फीट नीचे पानी में हाइवा गिरा हुआ है. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच में जुट गयी है. पुलिस द्वारा क्रेन मंगवा कर शव और हाइवा को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में कई हादसे हो चुके हैं. लोगों की जान जा चुकी है. खलासी…
झारखंड के रांची जिले के खलारी इलाके के करकट़्टा में बंद पड़ी कोयला खदान में बुधवार को आग लग गई। इस आग की तीव्रता इतनी भीषण है कि पूरे इलाके के जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया है। बड़ी आबादी के आवासीय क्षेत्र पर संकट मड़रा रहा है। माइंस में आग कैसे लगी। यह अब तक साफ नहीं हो सका है। उत्तर करनपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस माइंस में सालों पहले सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड की ओर से खनन कार्य पूरा कर लिया गया। इसके बाद इसे ओपेन माइनिंग के लिए प्राइवेट कंपनी को आउटसोर्स कर दिया गया।…
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने गुरुवार को सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का संशोधित रिजल्ट प्रकाशित कर दिया है। इस मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका के निष्पादन के बाद परीक्षा परिणाम जारी करने में आ रही सारी बाधाएं दूर हो गई थीं। संशोधित परिणाम में अनारक्षित श्रेणी से 1552, अनुसूचित जाति कोटि के अंतर्गत 362,अनुसूचित जनजाति कोटे के अंतर्गत 1002, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 कोटि के अंतर्गत 994, पिछड़ा वर्ग 2 कोटि के अंतर्गत 681 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत 294 उम्मीदवार पास हुए हैं। इस तरह आयोग ने कुल 4885…
रामगढ़ जिले के मांडू में गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मांडू थाना अंतर्गत हेसागढ़ा ओवरब्रिज नेशनल हाइवे पर सुबह करीब सात बजे आलू लदे एक ट्रक ने स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वाहन मौके पर ही पलट गया। ट्रक के पलटने से छात्र आलू की बोरियों के बीच दब गया। घटना स्थल पर ही मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मांडू थाना पुलिस व ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। करीब एक घंटे के बाद क्रेन के माध्यम से आलू के बोरियों व ट्रक के बीच दबे…
देवघर पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र के पिण्डारी गांव से हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि अपराधियों ने लोगों से ठगी करने के लिए मरने वाले लोगों के नाम पर सिमकार्ड ले रखा था। मोबाइल कॉल के जरिए ठगी के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ गई है। लिहाजा पढ़े लिखे लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए अपराधी नए तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके तहत एप डाउनलोड कराकर अथवा लिंक भेजकर लोगों की निजी जानकारियां हासिल की जा रही हैं। इसके…
झारखंड पुलिस को चकमा देकर बिहार फरार हो चुके कुख्यात अपराधी इंदल पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी पर पलामू जिले के हुसैनाबाद, छत्तरपुर, नवीनगर थाने में कुल 16 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पलामू पुलिस को सूचना मिली कि यह अपराधी बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना इलाके में रह रहा है। इसके बाद झारखंड पुलिस ने बिहार पुलिस ने संपर्क किया। पलामू पुलिस की एक टीम मो बिहार भेजा गया। झारखंड व बिहार की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मूंगिया गांव से की गई। इंदल झारखंड में…
