Author: Koylanchal Samvad

धनबाद के सेंट्रल अस्पताल के ठीक सामने पान की दुकान चलाने वाले पिंटू साव की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में चाचा अजीत साव और उनकी बहू संजू देवी को शुक्रवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। न्यायालय में पेश करने के पहले पुलिस ने अजीत साव और संजू देवी से लंबी पूछताछ की। यह बात आई कि बीते अगस्त माह में अजीत साव के पोते समर की बीमारी से मौत हो गई थी। पिंटू के परिवार के साथ अजीत साव और उनके घर वालों का अक्सर विवाद होता था। पिंटू…

Read More

कोडरमा:अगर आज आप रेलवे से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए बेहद जरूरी है। आज की रात देश के कई राज्‍यों में रेलवे ट‍िकट की बुक‍िंंग नहीं होने वाली है। आनलाइन सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। रेलवे के अनुसार, आज शनिवार की देर रात से झारखंड के रांची, हट‍िया, कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद, चक्रधरपुर, टाटनागर आद‍ि समेत देश के कई राज्यों में रेलवे टिकट बुक नहीं होंगे। साथ ही अन्‍य कोई आनलाइन सेवाएं भी नहीं म‍िलेंगी। इन रेलवे जोन में बंद रहेंगी आनलाइन सेवाएं पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेल, दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व…

Read More

बिहार के जमुई जेल में बंद कुख्यात नक्सली दरोगी यादव के बेटे पंकज यादव को झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ कमलेश यादव नाम के अपराधी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पंकज यादव गिरोह बनाकर अपने साथी कमलेश यादव और उपेन्द्र कुमार यादव के साथ रंगदारी वसूलने का धंधा चला रहा था। इन तीनों अपराधियों ने गत 11 जनवरी 2022 को तीसरी थाना क्षेत्र के खटपोक में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने वाले ठेकेदार चुन्नू सिंह से 15 फीसद की रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा काम में लगे…

Read More

कोडरमा में एक नाबालिग युवक पानी में डूब गया। घटना चंदवारा थाना क्षेत्र के जम्मूखांडी जवाहर डैम की है। युवक का नाम बंटी कुमार बताया जा रहा है। वह हजारीबाग के इचाक थाने के खैरा कर्मा गांव का रहने वाला था। युवक की उम्र महज पंद्रह वर्ष थी। बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कोडरमा आया था। शादी समारोह से वापस लौटने के बाद शनिवार की सुबह युवक अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया । अब तक युवक का…

Read More

झारखंड -बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के सदस्य नवीन राम उर्फ नरेश राम को गिरफ्तार किया गया। इसकी गिरफ्तारी बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र के बेनी गांव से हुई है। शनिवार को हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया शुक्रवार की सुबह पलामू के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 86/21 का नामजद अभियुक्त नवीन राम उर्फ नरेश राम बिहार के टंडवा थाना क्षेत्र के बेनी गांव आने वाला है। निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। टंडवा थाना व…

Read More

जमशेदपुर: भाजपा कदमा मंडल की पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेत्री श्यामा मुखी के निधन होने पर शुक्रवार को उनके आवास पर अंतिम दर्शन को भाजपा नेताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह प्रवक्ता कुणाल सारंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, चन्द्रशेखर मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, कदमा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत पार्टी के नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर को भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सभी नेताओं ने दुःख प्रकट…

Read More

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से जालियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन 1 मार्च से नियमित रूप से होगा। यह जानकारी शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने जेड आर यूसीसी की एक बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा रखे गए प्रश्न के जवाब के रूप में दिया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यूसीसी की 102 वीं बैठक कोलकाता के विवांता होटल में संपन्न हुई। जिसमें सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न एजेंडा पर अपनी बात रखी। बैठक के शुरुआत में ही उन्होंने जालियांवाला बाग ट्रेन और जम्मू तवी एक्सप्रेस के पुनः…

Read More

 बिष्टुपुर 32 लाख की लूट के बाद दूसरी बड़ी घटना है, व्यवसायियों ने कहा जमशेदपुर की सुरक्षा राम भरोसे जमशेदपुर : शहर में पांच दिनों पहले बिष्टुपुर में हुई 32 लाख की लूट का खुलासा अभी नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने खुद को पुलिस वाला बताकर शुक्रवार की संध्या लगभग 4.30 बजे साकची बसंत टॉकीज के पास से 200 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी पाकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के साथ साथ सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश संथालिया भी मौके…

Read More

धनबाद: 18 फरवरी से झारखंड, बिहार और बंगाल से छत्तीसगढ़ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने अगले कई दिनों तक छत्तीसगढ़ जानेवाली कई ट्रेनों को रद करने का एलान कर दिया है। इनमें पटना से झाझा, जसीडीह, आसनसोल होकर चलने वाली पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से झारखंड, बहार और बंगाल को जोड़ने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस भी अगले कई दिनों तक प्रभावित रहेगी। रात में राजेंद्र नगर से रवाना होनेवाली ट्रेन 18 फरवरी से अगले कई दिनों तक देर रात को चलेगी। लेट खुलने की वजह से अपने गंतव्य तक देर से…

Read More

साल 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीरियल बम धमाकों शामिल दोषियों को सजा सुना दी गई है. विशेष न्यायाधीश एआर पटेल की अदालत ने 49 अभियुक्तों में से 38 को फांसी की सजा सुनाई है. बाकी 11 दोषियों को उम्र कैद की सजा मिली है. गौरतलब है कि 26 जुलाई 2008 को गुजरात के अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे. एक के बाद एक धमाकों में कुल 56 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना से गुजरात समेत पूरा देश हिल गया था. उस समय गुजरात के तात्कालिक मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तात्कालिक गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस…

Read More