Author: Koylanchal Samvad

राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रांची में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम देने का शक जताया जा रहा है। मरने वाले युवक की पहचान छोटू के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि…

Read More

धनबाद जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिले के टुंडी-गिरिडीह मार्ग पर लोधरिया में अहले सुबह दुर्घटना हुई। इसमें कार में सवार दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। गैस कटर से वाहन को काटकर शव को कार से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि सुबह तीव्र गति से आ रही कार की एक दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के चालक और साथ बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।…

Read More

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्थानीयता नीति पर उच्च न्यायालय के आदेश पर अध्ययन हो रहा है। इससे पहले इस मुद्दे पर जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह मामला विचाराधीन है। लंबोदर महतो के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने यह जवाब दिया। विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि स्थानीय नीति बेहद अहम है। पूर्व की सरकार में बनी नीति को रद्द किया जाना चाहिए। आलमगीर आलम ने कहा कि स्थानीय नीति पर जल्द निर्णय होगा। झारखंड में शराबबंदी का कोई प्रस्ताव नहीं मुख्यमंत्री प्रश्नकाल…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बरही करियातपुर निवासी दिवंगत रूपेश पांडे की माता उर्मिला पांडे एवं पिता सिकंदर पांडे ने सोमवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री से रूपेश पांडे की मां ने दिवंगत पुत्र के लिए न्याय मांगा। परिजनों ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच CBI से कराने का आग्रह किया। जिससे उनके पुत्र को न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि परामर्श के बाद सरकार इस पर निर्णय लेगी। रूपेश मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रूपेश की मां के स्थायी जीवन यापन की व्यवस्था हेतु उपायुक्त हजारीबाग को निर्देश दिया है।…

Read More

झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता नहीं बनाये जाने को लेकर भाजपा मुखर है. आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व आज सोमवार को भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि भाजपा की बैठक में कल रविवार को इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनी थी. बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग झारखंड विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को…

Read More

झारखंड के जामताड़ा जिले में हुए नाव हादसे में लापता और 6 लोगों के शव आज सोमवार को बरामद कर लिए गए हैं. पहरूडीह करमाटांड़ के अफरोज अंसारी की तलाश की जा रही थी. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी थी. काफी मशक्कत के बाद अफरोज का भी शव मिला. रविवार को सात शव नदी से निकाले गए थे. इससे पहले एक महिला का शव निकाला गया था. कुल 14 लापता लोगों में से सभी 14 के शव बरामद किए जा चुके हैं. सोमवार को मिलने शव की पहचान वीरग्राम के मनेश मंडल और मोफिज अंसारी तथा पंजनिया के पांडेश्वर मोहली व रसिक…

Read More

देवघर: देवघर पुलिस ने ठगी के बड़े मामले का खुलासा किया है। साइबर थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने ब्लाग बटालियन के नाम से एक प्राइवेट कंपनी बनाकर ग्लोबल इंवेस्टर को झांसे में लिया। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के निवासी भारतीय मूल के नागरिक शाजी जान से 82 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन मोहल्ला निवासी राजीव रंजन कुमार व दिग्विजय सरकार को हिरासत में लिया गया। दिग्विजय इस पूरी का मास्टर माइंड है। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।…

Read More

लातेहार:  बेटे की मौत से आक्रोशित एक पिता ने अपने रिश्तेदारों को घर के अंदर बंद कर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग को काबू में कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मामला मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव का है। सोमवार की सुबह अम्मा टोली सिंजो में किरानी सिंह नाम के युवक का शव संदिग्ध अवस्था बरामद किया गया। घटना से आक्रोशित युवक के पिता गणेश सिंह ने इसे हत्या करार देते हुए अपने रिश्तेदार नटाई सिंह के घर पर हमला बोल दिया। पहले रिश्तेदारों की पिटाई…

Read More

झारखंड के गोड्‌डा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें 2 वृद्ध लोगों की मौत हो गई। घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में हुई। मरने वालों की पहचान 72 वर्षीय कैलाश साह तथा 70 वर्षीय महेंद्र साह के रूप में की गई है। दोनों पोड़ैयाहाट बाजार के रहने वाले थे। दोनों एक साथ निजी काम से रेलवे की पटरी पकड़ कर जा रहे थे। इसी दौरान हंसडीहा-गोड्डा पैसेंजर ने इन्हीं अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में इनके शरीर के दो हिस्से हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों की टीम…

Read More

झारखंड में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों पर चौतरफा नकेल कसना शुरू कर दिया है। लोहरदगा व लातेहार की सीमा पर चल रहे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 5-5 लाख रुपये के ईनामी नक्सली बालक गंझू और सुदर्शन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि हथियारों की यह बरामदगी झारखंड गठन के बाद से सुरक्षा बलों को मिली अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है। उग्रवादियों से 23 हथियार मिले हैं। इसमें से 19 हथियार इन्होंने पुलिस से लूटे थे। इससे पहले गिरिडीह में 2018 में पीरटांड…

Read More