Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची में हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके के रोड नंबर 4 का है। शुक्रवार को घर के अंदर से वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान मालविका देवी के रूप में की गई है। महिला की उम्र 70 वर्ष थी। पता चला कि महिला घर में अपनी मेड के साथ रहती थी। इसी दौरान महिला के अकेलेपन का फायदा उठाकर अपराधी घर में घुस गए। इसके बाद चाकू से गोदकर महिला को मौत के घाट उतारा दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस…
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में पंजाबी में शपथ ग्रहण की। उन्हें गवर्नर बीएल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मान ने पंजाबी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इसके बाद भाषण देकर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। भगवंत मान अब पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। मान की शपथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी है और पंजाब के भविष्य के लिए मिलकर काम करने की बात कही है। मान ने कहा कि वक्त और पब्लिक बहुत बड़ी चीज है। वह आदमी को अर्श…
होली के पूर्व घर आने वाले प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। होली पर्व को लेकर रेलवे यात्रियों के लिए कई ट्रेन कोडरमा के रास्ते चला रही है। धनबाद के पीआरओ पीके मिश्रा के अनुसार 17 मार्च को 08183 टाटा- पटना होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन टाटानगर से एक फेरा में चलेगी। टाटानगर से 22.15 बजे प्रस्थान कर बरकाकाना 2.30 बजे आकर 2.40 बजे रवाना होगी।वहीं, हजारीबाग टाउन 3.48 बजे आकर 3.50 बजे चलेगी। कोडरमा 5.20 बजे आकर 5.22 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पटना 9.30 बजे पहुंचेगी। 18 मार्च को भी पटना से खुलेगी टाटानगर के लिए ट्रेन जबकि…
कोडरमा पुलिस ने धोखे से ATM कार्ड बदलकर अवैध निकासी मामले का खुलासा करते हुए इंटर स्टेट गिरोह का एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नदीम खान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहनेवाला है. इस दौरान पुलिस ने दो मोबाइल समेत एक कार को भी बरामद किया है. क्या है मामला काेडरमा क्षेत्र में पिछले कई समय से धोखे से ATM कार्ड बदलकर अवैध निकासी की घटना घटित हो रही थी. इस मामले में तिलैया और कोडरमा थाना में मामला दर्ज हुआ था. इसके आधार पर कोडरमा एसपी के निर्देशानुसार एक अनुसंधान दस्ता का गठन किया गया. गठित…
झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार को विमान हादसा हो गया। पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित सोनारी एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण के दौरान लैंडिंग करते हुए हवाई जहाज का अगला चक्का नहीं खुला। इस कारण विमान रनवे पर घिसटते हुए आगे बढ़ गया। बताया जा रहा है कि पायलट प्रशिक्षण केंद्र, अलकेमिस्ट एविएशन का यह प्रशिक्षु विमान छह सीटर डबल इंजन वाला पाइपर सेसना था। इस दुर्घटना में पायलट कैप्टन शैलेश प्रजापति व प्रशिक्षु सत्यजीत बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। सोनारी एयरपोर्ट पर अलकेमिस्ट युवाओं को पायलट का प्रशिक्षण देती है। बुधवार दोपहर कैप्टन शैलेश एक प्रशिक्षु पायलट…
झारखंड में नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों दावा कर रहे हैं कि रांची पुलिस ने 10 लाख के ईनामी उग्रवादी भिखन गंझू को पंडरा थाना क्षेत्र गिरफ्तार कर लिया है। भिखन गंझू प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी ( TPC) का सक्रिय सदस्य है। दावा किया जा रहा है कि रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि भिखन गंझू पंडरा इलाके में रह रहा है। इसके बाद इसकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम के गठन का निर्देश दिया…
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सोलंकी चौक के पास कार में संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिला है। घटना मंगलवार की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान कराई। जानकारी मिली की युवक हेसाग का रहने वाले सूरज नाथ चौबे है। पुलिस ने कार की जांच की। कार में मृतक ने काफी उल्टी कर रखी थी। इसके बाद शव को वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि युवक की मौत कैसे हुई। मृतक के परिजनों ने बताया…
देवघर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। खनन विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कोयला व पत्थर लदे 11 वाहनों को जब्त किया है। पिछले 24 घंटे से विभाग की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जसीडीह और कुंडा थाना क्षेत्र में वाहनों को रोक कर जांच की गई। इसमें कोयला लदे 7 ट्रक तथा पत्थर लदे 4 हाईवा को बगैर समुचित कागजात के पकड़ा गया है। जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि जिले के अलग-अलग इलाकों में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध माइनिंग कराकर…
रामगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया गया। आक्रोशित लोगों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। पुलिस के वाहन पर पथराव किया। सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहा। घटना से नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की। अवैध बालू ले जाने वाले वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। मामला मंगलवार की रात का है। रामगढ थाना क्षेत्र के सिरका बोक्सनल ट्रैनिंग सेंटर के पास हादसा हुआ। ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने वाहन लेकर मौके के भागने का प्रयास किया।…
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से इस्तीफा मांगा है। हाल ही में देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 4 राज्यों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब में भी कांग्रेस अपनी कुर्सी नहीं बचा पाई, यहां आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद 10 मार्च को ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया…
