Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम को अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर कर घायल कर दिया. गोली रोहित नाम के व्यक्ति के सिर में लगी है. गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. इस गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. हालांकि गोली किस…
जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत गांधी घाट मेन रोड पर मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे अचानक 108 एंबुलेंस में आग लग गई। जिसके बाद चालक ने अपनी सूज-बूझ से काम लेते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के समय एंबुलेंस में दिव्यांग बच्ची समेत सात लोग सवार थे। एंबुलेंस में आग लगने की भनक लगते ही अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मामले में बताया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस रांची के रिम्स अस्पताल जा रहा था और जिसपर साकची टीबी अस्पताल के पास रहने वाली 16…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत गौशाला नाला रोड में होली की रात्रि डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद होने पर जमकर मारपीट की घटना घटी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग मामला भी दर्ज कराया था। जिसको लेकर एक पक्ष के द्वारा सोमवार की देर रात्रि दूसरे पक्ष की नैनो कार को आग के हवाले कर दिया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मामले में बताया जा रहा…
झारखंड में पिता का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर एक बेटी BCCL महाप्रबंधक के ऑफिस पहुंची। उसने अधिकारियों के सामने अपनी मांगे रखी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी लाश उसी ऑफिस के महिला शौचालय में फंदे से लटकी मिली। पिता ने BCCL महाप्रबंधक के अफसरों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मामला धनबाद के पुटकी BCCL महाप्रबंधक कार्यालय के महिला शौचालय का है। घटना से चौतरफा सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद महाप्रबंधक कार्यालय के सभी अफसर और कर्मचारी कार्यालय छोड़कर निकल गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मरने वाली लड़की के…
दिल्ली में 2 महीने की अनन्या को उसकी ही मां ने गला घोंटकर मार डाला। अनन्या का कसूर सिर्फ इतना था कि वह लड़की थी। आरोपी महिला डिंपल कौशिक इसी बात से परेशान थी। इसलिए उसने बेटी को मारने का फैसला किया और उसकी लाश माइक्रोवेव में छिपा दी। पड़ोसियों और सास की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, तब अनन्या की लाश मिली। इसलिए हुआ मां पर हत्या का शक डिप्टी कमिश्नर बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के रामपुरहाट एक ब्लॉक अंतर्गत बदशाल ग्राम पंचायत के अधीन बागटुयी ग्राम निवासी उप प्रधान व तृणमूल कांग्रेस के जुझारू नेता भादू शेख की कथित तौर पर सोमवार देर शाम बम मारकर बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी. इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी. बदमाशों ने देर रात ही गांव के 10-12 घरों में फूंक दिया. दमकलकर्मियों ने बताया कि आगजनी में 12 शव बरामद हुए हैं. एक ही घर से 7 शव बरामद हुए हैं. मलबे से शवों को निकाला गया देर रात 3 शव बरामद हुए थे. मंगलवार सुबह 2 और लाशें…
झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को जमशेदपुर की जेल में वर्ष 2009 में हुए गैंगवार में मरने वाले दो अपराधियों परमजीत सिंह और गौतम सिंह के मामले की सुनवाई हुई। इसमें अदालत ने राज्य सरकार को दोनों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा है कि राज्य सरकार एक ऐसी नियमावली बनाए, जिससे इस तरह की घटनाएं होने पर उनके आश्रितों को मुआवजा मिले, भले ही जेल में बंद होने वाले सजायाफ्ता हों या विचाराधीन कैदी। अदालत ने सरकार को आदेश दिया है कि नियमावली बनाकर 90 दिनों के अंदर कोर्ट में पेश…
झारखंड के चर्चित बड़कागांव गोलीकांड मामले में रांची की अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी को दोषी करार दिया है वहीं बेटे अंकित को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने यह फैसला सुनाया। अब सजा की बिन्दु पर सुनवाई होनी है। आगामी 24 मार्च को सजा का ऐलान होगा। पिछले दिनों दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बड़कागांव गोली कांड से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री…
रांची: डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में सजा काट रहे RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। किडनी में इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए RIMS प्रबंधन ने दिल्ली एम्स रेफर करने का निर्णय लिया है। मेडिकल बोर्ड के आदेश पर मंगलवार शाम उनको तीन डॉक्टरों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया। उनके साथ उनकी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती और RJD नेता भोला यादव भी गए हैं। RIMS के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया, ‘लालू यादव की स्थिति खराब होती जा रही है। उनके हार्ट…
जमशेदपुर: चाकुलिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोमवार को एडीजे 5 संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने आरोपी दिनेश हांसदा को 25 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है और जुर्माने की रकम अदा नहीं करने पर सजा की अवधि और 5 साल के लिए बढ़ा दी जाएगी। मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से लोग अभियोजक अवधेश कुमार सिंह ने पैरवी की थी। बताते चलें कि घटना 21 जून 2020 को थाने तक तब पहुंचा जब नाबालिग गर्भवती हो गई थी। वहीं परिजन मामले…
