Author: Koylanchal Samvad

मेयर डॉ आशा लकड़ा की अध्यक्षता में रांची नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें 2707 करोड़ रुपये का प्रस्तावित्त बजट पारित किया गया. ये राशि रांची नगर निगम में विकास कार्यों में खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा फायर सेफ्टी, हेल्थ सर्विस और एजुकेशन सर्विस के लिए भी राशि खर्च की जाएगी. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 में 2555 करोड़ का बजट पारित किया गया था. वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 152 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है. क्या है बजट में -वित्तीय वर्ष 2022-23 में रांची नगर निगम…

Read More

रांची यूनिवर्सिटी का एकमात्र और आधा अधूरा बना वॉलीबॉल कोर्ट जल्द ही राज्य स्तर का बन जाएगा. इसके लिए रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है. दरअसल रांची विश्वविद्यालय के खेल विभाग ने यह निर्णय लिया है. बताते चलें कि लंबे समय से रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में एक वॉलीबॉल कोर्ट बन रहा है जो आज तक पूरा नहीं हो पाया. वॉलीबॉल कोर्ट सिंथेटिक कोर्ट में बनना है. इस कोर्ट को बनाने में रांची विश्वविद्यालय की ओर से 14 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं. लगभग 4 माह से काम रुका हुआ था, इसे एक बार फिर विश्वविद्यालय के खेल…

Read More

झारखंड में 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादल छाये रहेंगे. इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आसमान साफ रहने की संभावना है. ये स्थिति 31 मार्च तक रह सकती है. आज शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग की मानें, तो बारिश की संभावना नहीं है. आसमान में छाये बादल झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 25 और 26 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादल छाये…

Read More

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का काम जोर-शोर से चल रहा है. जिला प्रशासन ने श्रावणी मेले के लिए सुलभ जलार्पण व सुरक्षा का इंतजाम अभी से प्रारंभ कर दिया है. मंदिर में आनेवाले भक्तों की संख्या का सही आंकड़ा मिले, इसके लिए भक्तों की गिनती अब हाइटेक तरीके से की जायेगी. आम कतार से मंदिर में प्रवेश करनेवाले इंट्री प्वाइंट टी जंक्शन तथा शीघ्रदर्शनम इंट्री प्वाइंट पर हेड काउंटिंग मशीन इंस्टॉल कर दिया गया है. अब हर दिन आने वाले भक्तों का मंदिर प्रबंधन के पास सटीक आंकड़ा उपलब्ध…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम आज शुक्रवार को विधानसभा से बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रो पड़े. उन्होंने अपनी ही पार्टी वाली हेमंत सोरेन सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार है. इसके बावजूद सरकार के रवैये से वे आहत हैं. 1932 के खतियान के आधार पर झारखंड में नियोजन नीति की मांग की जा रही है. आंदोलन किए जा रहे हैं, लेकिन अपनी सरकार के रवैये से वे दुखी हैं. उन्होंने कहा कि पांच अप्रैल से वे झारखंड का दौरा करेंगे और सरकार को आईना दिखायेंगे. विधायक को बोलने…

Read More

झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में स्टोन के ट्रकों से भरे जहाज का बैलेंस बिगड़ गया। जहाज पर करीब 14 ट्रकों में स्टोन (पत्थर) लोड था। इसके साथ ही सभी ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर भी इसमें सवार थे। हादसे में जहाज के स्टाफ के साथ ट्रकों के ड्राइवर-खलासी सहित 10 लोगों की आशंका जताई जा रही थी। जहाज प्रबंधन का कहना है कि 8 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है। वो लौट आए हैं। 2 लोग अब भी लापता हैं। जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गुरुवार को विधानसभा परिसर से ‘स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे’ अभियान 2022 का शुभारंभ किया। अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया गया। यह अभियान राज्य के 35 हजार विद्यालयों में 30 मार्च तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रचार वाहनों के माध्यम से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं एवं साफ-सफाई को लेकर आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। कोरोना के कारण लगभग दो वर्ष बंद रहे विद्यालयों को खोला गया है। कोरोना से सुरक्षा के मापदंडों को अपनाते हुए राज्य के सभी विद्यालयों को 7 मार्च…

Read More

झारखंड के साहिबगंज में दर्दनाक हादसा हुआ है। सेल्फी लेने के चक्कर में दो किशोर के गंगा नदी के तेज बहाव में डूब गए हैं। युवकों की पहचान शिवम कुमार(17) और सत्यम कुमार (16) रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। मौके पर काफी संख्या में आसपास के गांवों के लोग व पुलिस की टीम पहुंच गई है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज ओझा टोली घाट पर हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दो किशोर गंगा के गहरे पानी में जाकर सेल्फी ले…

Read More

गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी के दो समर्थक कुमारी निवासी जीरलाल उरांव एवं उपेंदर उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में गुरुवार को SDPO मनीष चंद्र लाल ने बताया गया कि बिशुनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित कुमारी गांव में माओवादी के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के 4 समर्थक मौजूद हैं। यह लोग संगठन का पोस्टर लगाकर इलाके में दहशत फैलाने की फिराक में हैं। सूचना के बाद बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने गुमला SP को जानकारी दी गई। SP के निर्देश पर SI विवेक कुमार पांडे, सचिन रोशन, संतोष कुमार के…

Read More

हैदराबाद के सायबराबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने बुधवार को झारखंड के रामगढ़ में छापेमारी कर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से शहर के सुभाष चौक स्थित होटल ब्लू डायमंड में छापेमारी की, जहां से एकसाथ आठ साइबर अपराधी दबोचे गए। अपराधियों को हैदराबाद लेकर गई पुलिस टीम गिरफ्तार किए गए सभी साइबर अपराधियों को पुलिस टीम हैदराबाद लेकर चली गई है। आरोपित साइबर अपराधियों पर दिल्ली, हैदराबाद, बनारस, कानपुर और पटना में कई साइबर ठगी करने का आरोप है। इन शहरों में ठगी करने…

Read More