Author: Koylanchal Samvad

आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री और रांची के मांडर से विधायक बंधु तिर्की को दोषी पाया गया है। सोमवार को CBI के विशेष जज पीके शर्मा की अदालत ने उन्हें 3 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा होगी। हालांकि, बंधु तिर्की को अदालत से आज ही बेल मिल सकती है। कागजी प्रक्रिया चल रही है। सजा के बाद उनकी विधायकी भी खतरे में पड़ गई है। कानून के अनुसार, 2 साल से अधिक की सजा पर…

Read More

झारखंड के धनबाद के जिले पूर्वी टुंडी प्रखंड के बडबाद गांव में एक 18 साल की आदिवासी लड़की की हत्या कर दी गई है। शव एक तालाब के किराने खेत में मिला है। शव नग्न हाल में पाया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसे लेकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से चप्पल और गमछे मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है। सोमवार दिन के लगभग बारह बजे मोहलीडीह पंचायत…

Read More

रांची: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी बाजार में एक 55 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना रविवार देर शाम की है. रांची के चिरौंदी बाजार में फल बेचने वाली 55 वर्षीय दुलारी देवी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाजार खत्म होने के बाद दुलारी देवी अपने बचे हुए फलों को समेटकर घर जाने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और दुलारी देवी को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. गोली लगते ही दुलारी देवी जमीन पर…

Read More

 अंडर-20 बालिका एवं सैफ क्रॉस कंट्री दौड़ में बालिका टीम चैंपियनशिप में झारखंड की आशा किरण बारला  ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.आशा किरण बारला ने 22.57 मिनट में पूरा किया 6 किलोमीटर भारतीय एथलेटिक्स संघ  नयी दिल्ली ओर से आयोजित 56 वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में नागालैंड के कोहिमा शहर में झारखंड (बोकारो) की आशा किरण बारला ने बालिका अंडर-20 आयु वर्ग 6 किलोमीटर की दूरी को 22 मिनट 57 सेकेंड में पूरा किया और स्वर्ण पदक जीता. जबकि गुजरात की दृष्टिबेन चाउ ने 22.53 मिनट के साथ रजत पदक पर कब्जा किया. वहीं 23.03 मिनट में उत्तराखंड की…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी पहुंचकर पूर्व डीएसपी बर्नाड किचिंगिया के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने इनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की. मौके पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत बर्नाड किचिंगिया के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी. सीएम ने कहा कि बर्नाड किचिंगिया झारखंडवासियों के हक-अधिकार की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहे. झारखंड के प्रति सेवाभाव रखने वाले थे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…

Read More

झारखंड के रांची जिले के मांडर प्रखंड के एनएच 75 पर टेढ़ी पुल के निकट स्थित टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों से टोल टैक्स नहीं लेने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को हंगामा किया. हंगामा करने वाले ग्रामीण मांडर व चान्हो प्रखंड के लोगों का टोल टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि मांडर व चान्हो के स्थानीय लोगों को अस्पताल, स्कूल व हाट व अन्य कार्यों को लेकर रोजाना कई बार आना-जाना पड़ता है. इसलिए उनसे टोल टैक्स वसूले जाने का कोई औचित्य नहीं है. टोल प्लाजा के मैनेजर की नहीं सुन…

Read More

झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में हुए जहाज हादसे में 2 शव बरामद हुए हैं। शनिवार को पहला शव बिहार के मनिहारी की तरफ मिला। दूसरा शव बिहार में ही दुर्घटना स्थल के पास से बरामद किया गया है। बिहार व झारखंड के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की दो टीमें पिछले 24 घंटे से राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार कुल 6 ट्रक नदी के अंदर मिले हैं। कुल 4 परिवारों ने अपने परिजन के गायब होने की शिकायत की थी।…

Read More

झारखंड के शनिवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। लातेहार थाना क्षेत्र के पोचरा पंचायत के हेसलबार के कौवाखाड़ गांव में शनिवार की दोपहर सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) उग्रवादियों के बीच आधे घंटे तक जमकर मुठभेड हुई। इस मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए है। सुरक्षा बलों ने इनके शव बरामद कर लिए हैं। वहीं खूंटी में माओवादियों के एरिया कमांडर ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सुरक्षा बलों का उत्साह चरम पर लातेहार में हुए मुठभेड़ में संगठन के बालूमाथ एरिया के जोनल कमांडर जितेंद्र उर्फ मांझी कमर…

Read More

हजारीबागः हजारीबाग में घरेलू विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बड़ा बाजार थाना के मल्हार टोली का है. पति का नाम राजेश खटीक बताया जा रहा है, जबकि उसकी पत्नी का नाम वंदना खटीक बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली है. पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More

बिहार के गया की रहने वाली महिला ने पारिवारिक विवाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे कोडरमा रेलवे स्टेशन की है। महिला की पहचान ग्राम पार परैया निवासी अनीता देवी रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार घर वालों से विवाद के बाद महिला अपने दो बच्चों साथ जन शताब्दी एक्सप्रेस से गया से रांची बहनोई के पास जा रही थी। इस दौरान वह अचानक कोडरमा स्टेशन पर उतर गई। स्टेशन पर थोड़ी देर बैठने के बाद वह अपने बच्चों आयुष राज 11 वर्ष व शिवम राज 9 वर्ष को…

Read More