Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद। झारखंड में सड़क दुर्घटना में माैत के बाद दी जाने वाली मुआवजा राशि में बढ़ोतरी की गई है। अब आश्रित को 4 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। घायल की स्थिति में 25 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। इसकी जानकारी राज्य के संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने धनबाद के विधायक राज सिन्हा के सवाल के जवाब में दिया है। पहले मृतक के आश्रित को 25 हजार रुपये मुआवजा दिया जाता था। इसके 16 गुणा वृद्धि कर चार लाख कर दिया गया है। प्रभारी मंत्री नहीं दे पाए थे सही जवाब धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सड़क…
मुंह के कैंसर से पीड़ित तीन वर्षीय खूंटी की बेटी के समुचित इलाज को लेकर सीएम हेमंत सोरेन गंभीर दिखे. पीड़ित बेटी के पिता दिवाकर गोप की गुहार लगाने और खूंटी के झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद द्वारा ट्विटर पर सीएम श्री सोरेन को टैग कर बच्ची की सहायता करने की अपील पर सीएम ने इसे गंभीरता से लिया. सीएम श्री सोरेन ने खूंटी डीसी को तत्काल इस बच्ची के इलाज की समुचित व्यवस्था कर सूचित करने का निर्देश दिया. सीएम के निर्देश पर पीड़ित बच्ची को रांची के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. क्या है मामला खूंटी जिला…
रांची जिले की नामकुम पुलिस ने साढ़े चार क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक एवं नामकुम इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्तार राजा एवं इमरोज ने बताया कि मिक्कू के कहने पर डोडा खूंटी के सिलादोन से खड़गपुर ले जा रहा था. तीनों पिछले कई सालों से डोडा एवं अफीम के गोरखधंधे में जुड़े हैं. खूंटी व बेड़ो के हैं आरोपी रांची पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. नामकुम पुलिस…
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में 8 लोगों को जिंदा जलाये जाने के बाद राजनीति चरम पर है. सरकार एक्शन में है, तो विपक्षी दलों ने ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ बयानबाजी तेज कर दी है. भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ममता बनर्जी बंगाल में तानाशाही कर रही हैं. वहीं, एआईएमआईएम (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि बीरभूम में जो कुछ भी हुआ, वह दिखाता है कि यहां की सरकार मुस्लिमों को अपने पैरों की जूती समझती है. हिंसा रोकने में नाकाम रही ममता बनर्जी की सरकार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सबसे…
रांचीः चिरुडीह गोली कांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट में सजा सुनाई है. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी रख रहे अपना पक्ष, कोर्ट को बताया घटना के समय नहींं थे मौजूद, अधिकारियो ने फंसाया है मुझे.. बता दें कि योगेंद्र साव 15 अप्रैल 2019 से लगातार जेल में हैं, जबकि दोषी पाए जाने पर निर्मला देवी को 22 मार्च को जेल भेजा गया था. बड़कागांव कांड संख्या 228/16 के तहत बड़कागांव थाना में मामला दर्ज हुआ था.…
चारा घोटाला मामले के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मंत्री सह खगड़िया के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के AIIMS में बुधवार को अंतिम सांस ली. गंभीर बीमारी से पीड़ित पूर्व मंत्री को बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को दिल्ली के एम्स रेफर किया गया था. जानकारी मिल रही है कि मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण पूर्व मंत्री का निधन हो गया. उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने पूर्व मंत्री के निधन की पुष्टि की है. चारा घोटाला मामले में 5 साल की मिली थी सजा बता दें कि रांची के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी…
झारखंड के धनबाद जिले में सिंदरी स्थित डिनोबली स्कूल में बुधवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल के कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले छात्र अश्मित आकाश की मौत हो गई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चा पूरी क्लास के सामने अचानक बेहोश हो गया। परिजनों को सूचना देने के बाद बच्चे को प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया। स्कूल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को धनबाद के सरकारी मेडिकल कालेज SNMMCH लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से स्कूल प्रबंधन और अभिभावक स्तब्ध हैं। अभिभावकों की तरफ बताया जा रहा है कि…
पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बुधवार को धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। देहरादून परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में कई कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेते ही पुष्कर धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। धामी के शपथ ग्रहण में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। धामी कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल,…
हैदराबाद स्थित कबाड़ गोदाम में बुधवार के सुबह लगी भीषण आग में बिहार के 11 मजदूरों की जलकर घटनास्थल पर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए सारे मजदूर बिहार के सारण जिले के रहने वाले थे. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह हैदराबाद के भोईगुड़ा इलाके में लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग लगने की वजह से 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. अहले सुबह लगी थी आग अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि 11 शवों को बरामद किया गया है. ये…
दिल्ली एयरपोर्ट पर तबीयत खराब होने के बाद आननफानन लालू यादव को एम्स वापस लाकर भर्ती कराया गया है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर तबीयत खराब होने के बाद आननफानन उन्हें एम्स वापस लाकर भर्ती कराया गया है. जानकारी अनुसार चार डॉक्टर की टीम वार्ड के अंदर मौजूद है. वहीं, लालू के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर पार्टी नेता मनोज झा, प्रेमचंद गुप्ता, मीसा भारती, राजश्री यादव, संजय यादव, भोला यादव अस्पताल में मौजूद हैं. भर्ती लेने से कर दिया था मना…
