Author: Koylanchal Samvad

झारखंड के पलामू में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अराजक तत्वों ने जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार के साथ जमकर मारपीट की। परिवार की ओर से रखे गए स्कॉर्पियो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बटसारा गांव के रहने वाले वाहन मालिक महावीर राम से गांव और आसपास के इलाके के रहने वाले कुछ युवकों ने रविवार की शाम शराब पीने जाने के लिए स्कॉर्पियो मांगी। वाहन मालिक ने अपनी गाड़ी देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक आक्रोशित हो गए। महावीर राम व उनके परिवार…

Read More

पूरवइया और पछिया हवा के मिलन से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अगले दो-तीनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. वहीं, गर्मी तो रहेगी, लेकिन लू चलने की संभावना नहीं के बराबर रहेगी. मौसम विभाग ने बादल छाये रहने और फिर 25 मार्च से राज्य में मौसम साफ रहन की संभावना जतायी है. अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं मौसम केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर पश्चिम भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. वहीं, शेष भागों में मौसम शुष्क रहा है. कहा कि राज्य…

Read More

चीन से विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार विमान में 133 यात्री सवार थे. चीनी मीडिया ने खबर की पुष्‍टि की है. बताया जा रहा है कि विमान चीन के गुआंक्‍शी में क्रैश हुआ है. खबरों की मानें तो हादसे के कारण पहाड़ी इलाके में आग लग गई है. सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, विमान ‘चाइना ईर्स्टन 737′ टेंग काउंटी के वुझो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. प्रसारक के अनुसार, हादसे में हताहत हुए लोगों के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है. पहाड़ों में लग गई आग: रॉयटर्स की खबर के अनुसार…

Read More

देवघर के पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने प्रधानमंत्री मोदी को बैद्यनाथधाम आने का निमंत्रण भेजा गया है. इस निमंत्रण पत्र में पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक नगरी देवघर में आने का आग्रह किया है. साथ ही देवघर एयरपोर्ट का नाम बाबा बैद्यनाथ एयरपोर्ट रखने का आग्रह भी किया गया है. तीर्थ-पुराहितों ने किया आग्रह डॉ भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह बनारस देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, तो देवघर भी पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक नगरी कही जाती है. इसलिए देवघर के तमाम तीर्थ-पुरोहित प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि आप बैद्यनाथधाम आयें और स्पर्श पूजा करके अपने…

Read More

पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर इलाके में एक युवक का शव फंदे से लटकते हुए बरामद किया गया है। सोमवार की सुबह रस्सैल उच्च विद्यालय के पीछे मैरमसाई नाला के पास लाश को देखा गया। कुछ लोग शौच के लिए नाले की तरफ गए थे। शव मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद जगन्नाथपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मरने वाले युवक की पहचान जगन्नाथपुर के सुकरुसाई टोला निवासी सुरलुंग नायक (22) के रूप…

Read More

टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (जेट) की बहाली निकाली गई है। बहाली में कर्मचारी पुत्र, पुत्रियों और रजिस्टर्ड रिलेशंस के अलावा वैसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिनके अभिभावक टाटा स्टील के कर्मचारी नहीं है। प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में जेट में आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च है। प्रबंधन की ओर से बहाली में कर्मचारी पुत्रों को प्रमुखता दी जाती है, जबकि सामान्य उम्मीदवारों के लिए अलग अर्हता होती है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 15 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग…

Read More

पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा विधायकों की बैठक में ‌उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही राज्य में 11 दिनों से जारी मुख्यमंत्री पद का सस्पेंस खत्म हो गया। दरअसल पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार जाने के कारण और नेता भी सीएम पद के लिए दावेदारी करने लगे थे।

Read More

रांची: ईस्ट जेल रोड स्थित न्‍यूक्‍लियस मॉल के सामने चली गोली. गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है. अज्ञात युवक ने चलाई गोली. पीसीआर 25 में तैनात एएसआई ने आरोपी को हथियार के साथ धर दबोचा. वहीं अवैध हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. लोअर बाजार थाना की पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार और थाना प्रभारी संजय कुमार पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।

Read More

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड पुदाग में रविवार की सुबह एक दवा व्यवसाई राकेश रंजन ने अपने अपार्टमेंट के तीसरे माले से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाना की पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। घटना रविवार की सुबह करीब 8:10 की बताई जा रही है। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि मृतक राकेश रंजन का नाम रेमडेसीविर इंजेक्शन के कालाबाजारी में आया था। दवा कारोबारी का बयान इस मामले में जांच कर रही सीआईडी की टीम ने भी दर्ज की…

Read More