Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड के गुमला में उग्रवादियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद ( JJMP) के उग्रवादी सुकरा उरांव की हत्या का बदला लेने के लिए महिला और बच्ची को गोली मारी गई है। इसमें दोनों की मौत हो गई। एक बच्चा सहित दो लोग घायल हैं। मरने वालों की पहचान संगठन के पूर्व सदस्य अमरजीत की पत्नी और तीन वर्षीय बच्ची के रूप में की गई है। महिला का नाम 35 वर्षीय नेहा नीति लकड़ा, बेटी का नाम अनन्या लकड़ा है। वहीं बेटा अनुज लकड़ा और अमरजीत हमले में घायल हैं।अमरजीत पर सुकरा उरांव…
रामगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चैनगडा ओवरब्रिज रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक की लाश बरामद की गई है। युवक की पहचान नयानगर बरकाकाना CCL कॉलोनी निवासी रोहित प्रसाद बरियार के रुप में हुई है। पिता का नाम त्रिपुरारी प्रसाद बरियार है। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक की आवाज में 3 वॉइस मैसेज बड़े भाई के मोबाइल पर मिला है। इसमें युवक दावा कर रहा है कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। वह बुरी तरह फंस गया है। उसके पास…
लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान में लगे सुरक्षा बलों को फिर बड़ी सफलता मिली है। भाकपा माओवादी संगठन के दस्ते की ओर से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इसमें चार बंडल कोडेक्स वायर शामिल है। कोडेक्स वायर का इस्तेमाल लैंडमाइंन विस्फोट के लिए किया जाता है। बताया जाता है कि SP प्रियंका मीना को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने सुदूरवर्ती जुड़नी जंगल में विस्फोटक छिपाकर रखा है। इसके बाद ASP अभियान दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, बीडीडीएसज, सीआरपीएफ 158 बटालियन…
धनबाद के जोड़ापोखर क्षेत्र में 9वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर चेहरे पर तेजाब फेंक कर हत्या करने के मामले में नाबालिग का शव तालाब से बरामद हुआ है. नाबालिग का शव बरामद होने के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशितों ने जोड़ापोखर थाना का घेराव किया. क्या है मामला जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी एक नंबर तालाब से एक नाबालिग का शव बरामद हुआ. इस मामले में पीड़िता की मां ने कहा कि शव को देख ऐसा प्रतीत होता है कि छात्रा के साथ आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर…
अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिरणपुर थाना पुलिस ने रविवार की देर रात दो स्थानों पर छापेमारी कर 5 वाहनों में भरे कोयले को जब्त कर लिया है। पुलिस को देखते ही सभी ट्रैक्टर चालक भाग निकले। कोयला तस्करों ने वाहनों में पहले कोयला भर दिया था। इसे छिपाने के लिए कोयले के ऊपर बालू भर दिया गया था। इससे सामान्य तौर पर यह समझ में नहीं आ रहा था कि वाहनों मे बालू के नीचे कोयला छिपाकर रखा गया था। पुलिस इन वाहन मालिकों का पता लगाने में जुटी है। इनके खिलाफ…
तेलंगाना में करीब 1200 करोड़ की लागत से बने श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के भव्य मंदिर ‘यदाद्री’ का सोमवार को सीएम के. चंद्रशेखर राव ने इनॉगरेशन किया। अब यह भक्तों के लिए खुल चुका है। यह बीते 100 साल में कृष्णशिला (ब्लैक ग्रेनाइट स्टोन) से बनने वाला दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे पूरी तरह शास्त्रों के मुताबिक बनाया गया है और खूबसूरती ऐसी है कि अच्छे-अच्छे महलों को भी फीका कर दे। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का अनुमानित खर्च 1100 करोड़ बताया गया है, वहीं यदाद्री मंदिर प्रोजेक्ट…
पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच जोरदार झड़प हुई। बीजेपी विधायक बीरभूम हिंसा मामले पर बहस की मांग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के विधायकों के बीच मारपीट हो गई और विधायकों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए। पांच भाजपा विधायक निलंबित विधानसभा में हुए हंगामे के दौरान टीएमसी विधायक असित मजूमदार घायल हो गए। उन्हें कोलकाता के पीजी अस्पताल के वुडवर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। सुवेंदु अधिकारी सहित 5 भाजपा विधायकों को अगली सूचना तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर लोकसभा में…
झारखंड के धनबाद के मोदीडीह कोलियरी में सोमवार को हादसा हुआ। तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती में घनी आबादी के बीच भूली क्वार्टर जाने वाली मुख्य मार्ग के किनारे चंदन कुमार सिंह के आवासीय परिसर में तड़के जोरदार धमाके के साथ जमीन धंस गई। इसमें बड़ा गड्ढ़ा बन गया। जिस जगह घटना हुई। वह घर का रसोई कक्ष था। हादसे के साथ कमरे में रखा फ्रीज, वाशिंग मशीन, गैस, बर्तन, अनाज सब अंदर समा गया। कमरे के किनारे स्थित करीब 10 फीट के आम और केले के पौधे भी जमींदोज हो गए।गड्ढ़ा इतना गहरा था कि किसी भी चीज का अता पता…
रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में सोमवार को चार साल के बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मृत बच्चे का नाम सक्षम पांडेय हैं। वह हजारीबाग जिले के पंचमाधव गांव का रहने वाला था। अस्पताल प्रबंधन ने लिखित रूप से दिया है कि बच्चों का न्यूरो फिजिशियन रांची में नहीं है। इस कारण बच्चे की मौत हो गई है। परिवार ने बताया कि गत 16 मार्च को सक्षम पांडे को बुखार हुआ। इसके बाद बच्चे का इलाज स्थानीय डॉक्टर मनोज जैन से कराया गया। चिकित्सक ने…
झारखंड के देवघर के रिखिया में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक तरफा प्यार में पड़े एक युवक ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। किशोरी पर चाकू से वार किया गया। इस हमले में लड़की की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोट लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक का नाम विनय तुरी बताया जा रहा है। घटना के बारे में लड़की के परिजनों ने बताया कि पीड़ित घर के…
