Author: Koylanchal Samvad

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल व जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल विशेषज्ञों की टीम द्वारा सभी बीमारियों की जांच के साथ साथ उचित परामर्श भी दिया जाएगा। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आयोजित कैंप में हार्ट, कैंसर, चर्म रोग, नेत्र, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन समेत इसीजी जांच की सुविधा होगी। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने सभी प्रेस के साथियों से अपील करते हुए कहा है कि…

Read More

झारखंड को हाईटेक सड़कों की सौगात मिली है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ट्विटर पर दी है। उन्होंने झारखंड को 2676 करोड़ रुपये की सौगात दी है। मंत्रालय की तरफ से राज्य की बहुप्रतिक्षित एनएच-75 के खजूरी से विंढमगंज और एनएच-133 के महागामा- हंसडीहा खंड के चार लेन सड़क के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि हंसडीहा- महगामा नेशनल हाईवे पर अब विमान लैंडिंग की सुविधा होगी। इस स्तर के हाइवे निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का…

Read More

लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती बोंगा गांव में एक महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कुआं में कूद गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को ग्रामीणों की सहायता से कुआं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने स्वजनों का बयान भी दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना को लेकर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बगडू…

Read More

चारा घोटाले में सजायाफ्ता RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के नहीं आने पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो पाई। लालू की याचिका पर अब 8 अप्रैल को सुनवाई होगी। लालू की बिगड़ती सेहत को आधार बनाकर जमानत की मांग की गई है। कोर्ट ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच साल और 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। वो पिछले 14 फरवरी से जेल में हैं। इस दौरान उनके हेल्थ को देखते हुए उन्हें पहले RIMS में फिर…

Read More

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने रिम्स के लिपिक(क्लर्क) कुंदन कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह रिम्स के लेखा शाखा कार्यालय में पेंशन शाखा में कार्यरत था। उसके खिलाफ गत 31 जनवरी को रिम्स से सेवानिवृत्त हो चुके शैलेंद्र कुमार तिवारी ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी। शैलेंद्र कुमार तिवारी का आरोप है कि सेवानिवृत्ति के बाद आरोपित कुंदन कुमार ने न्यू पेंशन योजना के तहत कुल तीन लाख 48 हजार 578 रुपये की निकासी के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार…

Read More

हजारीबाग: कोर्रा थाने की पुलिस ने कनहरी क्षेत्र से आधा किलो अफीम के साथ केरेडारी निवासी अफीम तस्कर 34 वर्षीय अजय कुमार, पिता-सुगन महतो ग्राम हेवई को पकड़ा है। उसके पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किया है। छापेमारी मुख्यालय डीएसपी राजीव कुमार ने की। देर रात हुई छापेमारी में तस्कर रंगेहाथ पकड़ा गया । इस दौरान तस्कर से माल लेने आया व्यक्ति पुलिस की पकड़ से बच गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान हो गयी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि अफीम की तस्करी चतरा…

Read More

झारखंड के रांची जिले के बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्र प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए. इस क्रम में प्रबंधन के विरोध में नारे भी लगाए. छात्रों ने कहा कि सभी कक्षाएं ऑनलाइन हुई हैं और किसी तरह सिलेबस खत्म कर दिया गया है. ऐसे में परीक्षा ऑनलाइन ही ली जाए. इधर, कॉलेज की डीयूजीएस डॉ विभा रानी ने बताया कि परीक्षा को लेकर निर्णय लेने का अधिकार प्रबंधन को है. ऑफलाइन परीक्षा का विरोध प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

झारखंड के धनबाद जिले में कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से एक ही परिवार की महिलाओं की मौत हो गयी है, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में एक युवती व एक महिला शामिल हैं. ये नानी व पोती बताई जा रही हैं. बाघमारा विधायक ढुलू महतो के आवास से कुछ ही दूरी पर ये घटना घटी है. बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही लोग पहुंचे और शवों को बाहर निकाला. इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में इनका अंतिम संस्कार कर दिया.…

Read More

साहिबगंज के मिर्जा चौकी में एक दुकान में रखा फ्रीजर बम ब्लास्ट की तरफ फटा गया। फ्रीजर फटने से दुकान मलबे में तब्दील हो गया। आग लगने से लगभग 3 लाख का सामान जल कर राख हो गया। दरअसल मिर्जा चौकी भगैय्या सड़क मार्ग किनारे गुरुवार की देर रात निम्गाक्षी गांव के राम लखन साह के मकान में किराया पर दुकान चला रहे अभिषेक आनंद की दुकान में रखा फ्रीजर ब्लास्ट हो गया। दुकान में आग लगने सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक अभिषेक आनंद ने बताया की दुकान में तकरीबन 3 लाख का सामान था। इसी दुकान…

Read More

 धनबाद थाना क्षेत्र के बैजना मांझी टोला में एक महिला पर डायन का आरोप लगा सपरिवार उसका सामाजिक बहिष्कार किया गया है. पीड़ित परिवार ने इंसाफ के लिए थाना और पुलिस अधिकारियों से गुहार लगायी है. गांव छोड़ने के फरमान के बाद परिवार ने 26 मार्च से रामकनाली में शरण ले रखी है. आरोप है कि रिश्तेदारों व गांववालों ने डायन का आरोप लगा महिला और उसके परिवार को प्रताड़ित किया तथा मारपीट की. शिकायत मिलने पर बुधवार की शाम निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार, निरसा थाना प्रभारी दिलीप यादव मामले की जांच करने बैजना गांव पहुंचे. पुलिस ने पंचायत…

Read More