Author: Koylanchal Samvad

जमशेदपुर : चाईबासा पुलिस बल और नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। उस वक्त पुलिस बल गुप्त सूचना के आधार पर माओवादी संगठन एरिया कमांडर सागेन अंगेरिया दस्ते के सक्रिय सदस्य डांगुर सुंडी को गिरफ्तार करने गई थी। वहीं एसपी अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि डांगुर अपने साथियों के साथ माओवादियों का संगठन तैयार करने के लिए बैठक कर रहा है। जिसके बाद पुलिस टोंटो थाना अंतर्गत तुंबाहाका जंगल पहुंची। जहां माओवादियों के साथ पुलिस बल की मुठभेड़ हो गई। इसी बीच डांगुर को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार…

Read More

खूंटीः मुरहू थाना क्षेत्र के माहिल गांव में एक घर के छप्पर पर रखा बम मंगलवार सुबह फट गया. बम धमाके की आवाज आसपास के कई गांवों में सुनाई दी. इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. बम विस्फोट में घायल होने वाले का नाम सेवानिवृत्त फौजी बुधराम मुंडा और एक ग्रामीण रंजीत लोहरा हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है. बता दें कि माहिल में डेयरी के पास एक घर की छत पर पार्सल रखा हुआ था. पार्सल में गंगाराम मुण्डा और उसके गांव का पूरा पता…

Read More

पटना: श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए कांस्टेबल विशाल कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर बाद पटना पहुंचा. पटना एयरपोर्ट पर शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी समेत शासन प्रशासन से जुड़े कई लोग मौजूद थे. वहां मौजूद तमाम लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान जमुई के सांसद चिराग पासवान, डीजीपी एके सिंघल, सीआरपीएफ के आइजी अमित कुमार, डीआइजी ओए चाणक्य और कमांडेट मुन्ना कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. मुंगेर भेजा गया शहीद का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर…

Read More

भारत सरकार ने पाकिस्तान पर एक बार फिर डिजिटल स्ट्राइक की है। आईबी मिनिस्ट्री ने मंगलवार को 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया। इनमें 4 पाकिस्तान बेस्ड यू-ट्यूब न्यूज चैनल हैं। इनमें दुनिया मेरे आगे, गुलाम नबी मदनी, हकीकत टीवी, हकीकत टीवी 2.0 शामिल हैं। ये सभी नेटवर्क झूठी खबरें फैलाकर भारतीयों को गुमराह करने के मकसद से चलाए जा रहे थे। इनके अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि ये चैनल भारत की सिक्योरिटी, पब्लिक ऑर्डर और फॉरेन रिलेशन के बारे में दुष्प्रचार कर…

Read More

चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी गोपाल ठाकुर की सोमवार देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका शव पड़ोस के सेरद गांव के खेत से बरामद किया गया है। गोपाल ठाकुर झाड़-फूंक यानी ओझागिरी का काम करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। हत्या के इस मामले में पुलिस कई पहलुओं पर तहकीकात कर रही है। रात में शौच करने के लिए निकले थे घर से जानकारी के अनुसार, गोपाल ठाकुर सोमवार की रात शौच करने जाने की बात कह कर घर से निकले थे।…

Read More

झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत में सुधार के बाद आज मंगलवार की सुबह उन्हें टीएमएच (जमशेदपुर) से छुट्टी दे दी गयी है. डॉक्टरों ने उन्हें घर पर दो-तीन दिन आराम करने की सलाह दी है. डिहाइड्रेशन और लू लगने के कारण उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी. पिछले 24 घंटे में 4 बोतल स्लाइन ग्लूकोज वाटर चढ़ा. आपको बता दें कि तबीयत खराब होने पर उन्हें TMH में भर्ती कराया गया था. आराम करने की सलाह आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने दो दिन पूर्व राजनगर व सरायकेला में सरकारी योजनाओं के शिलान्यास व…

Read More

रांची : कांटाटोली स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात करीब 11:15 बजे नामकुम की ओर से आ रहे ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस के अनुसार मृतक पेशे से मजदूर था. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. इधर, धक्का मारने के बाद चालक ट्रक वाहन समेत फरार हो गया. पुलिस ने कैमरा से उस ट्रक का नंबर निकाला है. नंबर रांची के साथ रामगढ़, हजारीबाग पुलिस को भी भेजा गया…

Read More

रांची के न्यूक्लियस माल के वाशरूम में एक युवक का शव मिलने की सूचना के बाद लालपुर थाने की पुलिस परेशान रही। आनन-फानन में पुलिस की टीम जब माल पहुंची तो वहां एक युवक जमीन पर गिरा हुआ पड़ा मिला। पुलिस को लगा कि मामला संदेहास्पद है, इसलिए फ़ारेंसिक टीम को सूचना दी जाने लगी, लेकिन फॉरेंसिक टीम के आने से पहले वाशरूम में लेटा हुआ युवक उठ कर खड़ा हो गया। दरअसल, राहुल कुमार नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ सोमवार को न्यूक्लियस मॉल में फिल्म देखने के लिए गया हुआ था। उसके दोनों दोस्त फिल्म देखते…

Read More

जमशेदपुर : आगामी पर्व-त्योहार के दौरान उपद्रवी और हुड़दंगियों से निबटने के लिए सोमवार को एसएसपी डॉ एम तमिल वणन ने गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में मॉक ड्रील कराया। जिसमें पुलिस अधिकारी समेत जवानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा भी लिया। इस दौरान अलग-अलग तरह से हुड़दंगियों से निबटने के गुर सिखाए गए। इसी बीच दंगा निरोधक और बल निरोधक उपकरण का उपयोग कैसे करना है, इसकी जानकारी भी एसएसपी द्वारा दी गई। वहीं मौके पर एसएसपी डॉ एम तमिल वणन ने कहा कि मॉक ड्रील के माध्यम से जिले में विधि-व्यवस्था को बनाए रखना मुख्य उद्देश्य है। साथ ही…

Read More

झारखंड के सभी छात्रावास में अब रसोईया और चौकीदार की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही आदिवासी बच्चियों के लिए हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि उन्हें शहर आकर पढ़ाई करने में असुविधा ना हो. इतना ही नहीं, झारखंड के सभी सरना स्थलों और कल्याण विभाग की ओर से संचालित हॉस्टल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर इसकी घोषणा की है। इससे पहले हेमंत सोरेन के करम टोली स्थित आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास में आयोजित सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा,” वैश्विक महामारी कोरोना के बाद एक बार फिर हम सब जुटे…

Read More