Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा बाजार समिति में काम करने वाले मोटिया मजदूर संजय यादव की अज्ञात अपराधियों के द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को 11:30 बजे संजय को किसी व्यक्ति के द्वारा फोन आया जिसके बाद वह बाजार समिति में ही टहलते हुए अपने घर की तरफ जाने लगा। इसी बीच कुछ अज्ञात अपराधियों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इधर सुबह मजदूर का शव मिलने के बाद मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दी। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।…
राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम अरशद फिरोज है। वह रांची शहर के चर्च रोड सेकेंड स्ट्रीट का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी हथियार के साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहा है। इस सूचना के बाद लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने दारोगा महताब खान के नेतृत्व में एक टीम को छापेमारी के लिए भेजा। हथियार के साथ होने की सूचना पर पुलिस की टीम काली मंदिर के पास पहुंची। घेराबंदी कर अपराधी…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को हजारीबाग जिले के बरही गांव में इसी वर्ष सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान मारे गए रुपेश पांडे के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रुपेश पांडे की माता उर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र और ₹500000 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि हजारीबाग जिले के बरही गांव में इसी वर्ष फरवरी में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के पश्चात मूर्ति विसर्जन के दिन गांव के ही कुछ दूसरे समुदाय के लोगों ने 18 वर्षीय रुपेश पांडे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। इस घटना…
रांची: हर वर्ष को भांति इस वर्ष भी झारखंड युवा सदन आ गया है एक नए जोश, नई सोच और नई ऊर्जा के साथ । विगत दो वर्षो से युवा सदन संस्था के द्वारा झारखण्ड युवा सदन का आयोजन झारखंड के रांची में किया जा रहा है । जहां झारखण्ड के कोने कोने से युवाओं को चुनकर एक मंच पर लाया जाता है और उन्हें लोकतंत्र तथा देश/ राज्य के राजनीति के बारे में बहुत ही बारीकी से बताया जाता है । युवा सदन एक सामाजिक संस्था है जिसका उद्देश्य लोगो को राजनीति के बारे में प्रेरित करना और झारखण्ड…
मार्च के अंतिम महीने से शुरू हुआ गर्मी का कहर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में भी जारी है. अभी ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक रहने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने पलामू के अलावा गढ़वा, लातेहार और चतरा में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने हीट वेब की संभावना जतायी है. ऐसा सूबे में पहली बार हुआ है. पलामू का अधिकतम तापमान 43.02 रहा, जो पूरे झारखंड में सबसे अधिक है. इससे खासकर बच्चों पर बुरा असर पड़ा है. स्कूल गए कई बच्चे लू लगने से बीमार पड़ गए हैं. उनका इलाज चल रहा है.…
मंगलवार की देर रात कुछ लड़कों ने कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 के रहने वाले चिंटू लाल भगत पर चापड़ से हमला करके उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना में चिंटू के चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आयी हैं. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि चिंटू का किसी युवती से प्रेम संबंध है. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. पुलिस युवती के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया बताया…
दुमका: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रिंग रोड में नेतुरपहाड़ी के समीप बुधवार को हाइवा की टक्कर से आटो सवार 11 लोग जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक हाईवा छोड़कर भाग निकला। सभी घायल रामगढ़ के सिंदुरिया के रहनेवाले हैं। चार अप्रैल को नवाडीह के कुंजन राय की बेटी की शादी थी। मंगलवार को घर के 11 लोग दुर्योधन राय, आटो चालक महेंद्र भगत, चंदन राय, प्रदीप राय, हरिहर राय, श्री प्रसाद राय, मंजू राय, जगबंधु राय, मसूदी राय, उदित राय…
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला मुख्यालय में जुलूस निकालने को लेकर दो गुटों के बीच मंगलवार को हुए पथराव के बाद लोगों में तनाव बना हुआ है. बुधवार को एक बार फिर पथराव होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही, शहर में आरएएफ के अतिरिक्त जवानों को भी तैनात कर दिया गया है. खूंटी में मंगलवार की शाम को एक धार्मिक जुलूस पर किए गए पथराव के मामले में रांची जोन के आईजी पंकज कंबोज ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हालात को देखते हुए शहर…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक दुकान में आग लग गई। बाजार के फैशन वर्ल्ड कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग की लपटें उठते ही स्थानीय दुकानदार खुद से आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नाकाम रहे। बाद में दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग दूसरे दुकान तक नहीं फैला, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। दुकानदारों ने बताया फैशन वर्ल्ड के…
झारखंड के 9 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसके तहत रांची सिटी एसपी सौरभ सिमडेगा के नये एसपी बने हैं. इसके अलावा झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 के कमांडेंट अंशुमान कुमार रांची के नये सिटी एसपी बने हैं. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. धनबाद सिटी एसपी आर रामकुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक लोहरदगा का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, रांची सिटी एसपी सौरभ को सिमडेगा का नया एसपी बनाया गया है. इसी तरह से जमशेदपुर रूरल एसपी नाथू सिंह मीणा का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अगले आदेश…
