Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गोड्डा : जिला जज प्रथम शिवपाल सिंह के न्यायालय ने गंगटा के चाय दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या करने के दो आरोपित गंगटा गुम्मा निवासी मुकेश रमाणी एवं भूजल उर्फ मंजूल रमाणी को दोषी पाकर आजीवन कारावास एवं 10-10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर एक-एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। इसके अलावा मृतक की पत्नी व बच्चे के पुनर्वास के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को अदालत ने निर्देशित कराया है। घटना को लेकर 15 मई 2008 को नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में गंगटा…
चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें CBI ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। कोर्ट ने आगामी 22 अप्रैल को सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित कर दी। यह मामला जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। गोधरा कांड को लेकर बतौर पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों फिर राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा में हैं। राज्यसभा में एक बिल पर बहस के दौरान लालू प्रसाद यादव का जिक्र होने पर गृह…
जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 के रहने वाले राहुल कुमार नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक IDBI बैंक में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौट रहा था। इसी बीच कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद युवक घर लौटा। युवक अविवाहित था। बताया जा रहा है कि उसके साथ तीन युवकों ने शराब पी थी। इसके बाद हंगामा हुआा। एक युवक…
चांडिल के हुमिद स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बीएसआईएल) का संचालन करने वाली वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गुरुवार की शाम कीलन में हुए विस्फोट में सात ठेका मजदूर झुलस गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। कीलन की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ। घटना शाम को 5 बजे की बताई गई है। कीलन एक प्रकार की पाइपनुमा मशीन होती है, जिसमें स्पंज आयरन बनाया जाता है। मजदूरों के मुताबिक, कीलन की सफाई के दौरान अचानक विस्फोट के बाद गर्म भाप निकलने लगी, जिससे मजदूर झु़लस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती…
मुख्यमंत्री ने कहा- आदिवासी समाज की परंपरा और कला- संस्कृति को जीवंत, अक्षुण्ण और संरक्षित करने का लगातार हो रहा प्रयास राज्य सरकार के द्वारा आदिवासी समाज की परंपरा और कला- संस्कृति को जीवंत, अक्षुण्ण और संरक्षित करने का प्रयास लगातार जारी है। इस कड़ी में आज राजधानी रांची के सिरोमटोली सरना स्थल के सौदर्यीकरण योजना का शिलान्यास किया जा रहा है। लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से इस सरना स्थल परिसर में कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी । उन्होंने कहा कि राज्य कि सभी सरना और मसना स्थल का संरक्षित करने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है, ताकि…
रांची के दीपा टोली स्थित फेयरडील हुंडई कंपनी के सेल्स मैनेजर की ओर से सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें कंपनी के ही दो कर्मियों संतोष कुमार और कुमार सौरव पर 30 लाख की हेराफेरी और रजिस्ट्रेशन की पक्रिया में छेड़छाड़ का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया है। कंपनी के दो कर्मी ही आरोपी सदर थाना में सेल्स मैनेजर निरंजन कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी को रांची डीटीओ ने 29 नवंबर 2021 को एक नोटिस भेजा था, जिसमें सरकारी राजस्व की क्षति किए जाने का आरोप लगाया…
झारखंड के गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिरनी थाना क्षेत्र के जोरासाख में अरारी से बरमसिया जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार रात लगभग 2 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 चक्का ट्रक को पकड़ा। ट्रक से बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद किया गया है। नशे का यह सामान हजारीबाग जिले के चकई से बिहार के जमुई में भेजा जा रहा था। SDPO नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में दिनेश सिंह , बिरनी थाना प्रभारी अमरजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर मुकेश दयाल सिंह, ASI बिपिन…
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा- कोकचो मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकुंडिया पुल के पास पिस्तौल की नोंक पर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंस कर्मी से रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हुआ. अपराधियों ने करीब 22 हजार रुपये की लूट की है. इस मामले में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज हुआ है. क्या है मामला बताया गया कि फाइनेंस कर्मी रवि कुमार साव कोकचो की तरफ से कैश कलेक्शन करके चाईबासा लौट रहा था. तभी पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पुल के पास बाइक को ओवरटेक कर रोका. इसके…
झारखंड के गुमला में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायडीह थाना के सुरसांग पंचायत अंतर्गत रमजा हर्राडांड़ गांव में 33 वर्षीय पुनिता देवी की हत्या की गई है।आरोप पति रामप्रसाद सिंह पर लगा है। पता चला है कि नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा। इसमें उसकी मौत हो गई। वारदात को बुधवार देररात अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।…
झारखंड में कुपोषण से निपटने के लिए केंद्र प्रायोजित समेकित बाल विकास योजना (आइसीडीएस) के तहत बहाल 10,388 पोषण सखियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक अप्रैल 2022 की तिथि से इनकी सेवा समाप्त किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इन्हें 31 मार्च 2022 तक के लिए बकाया मानदेय का भुगतान किया जाएगा। केंद्र के निर्देश पर वर्ष 2015 में राज्य के छह जिले धनबाद, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, कोडरमा और चतरा में अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण परामर्शी के रूप में इन पोषण सखियों की…
