Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद के सिंदरी क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लगातार छापामारी के बाद भी अवैध कोयले का कारोबार जारी है। कोयला चोरों और तस्करों के खिलाफ पिछले दो महीनों से प्रशासन ने अभियान छेड़ रखा है। अवैध कोयला के साथ दर्जन से अधिक ट्रक पकड़े जा चुके हैं। फिर भी कोयला तस्करी और चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की देर रात धनबाद के एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी के नेतृत्व में झरिया के सीओ प्रमेश कुशवाहा और सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने…
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के अस्थायी कर्मचारी राजकुमार (45) की मौत चेसिस के चपेट में आने से मंगलवार को दोपहर सवा दो बजे के करीब टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास हो गई। बिरसानगर जोन नंबर पांच में रहने वाले राजकुमार ए पाली ड्यूटी से छुटने के बाद अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान लेबर ब्यूरो गोलचक्कर (पेट्रोल पंप के निकट) चेसिस को गोलचक्कर पर घुमाने के क्रम में उनकी गाड़ी टकरा गई। बताया जाता है कि चेसिस के बीच वाले चक्का के पास स्कूटी टकरी गई जिससे मौके पर ही कर्मी की मौत हो गई। चेसिस का…
झारखंड के लोहरदगा जिले में फैली हिंसा अब तक पूरी तरह नहीं थमी है। असामाजिक तत्व लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार की देर रात एक बार फिर उपद्रवियों ने हेसल गांव में झोपड़ीनुमा एक होटल में आग लगा दी। पुलिस प्रशासन की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच अराजक तत्व घटना को अंजाम देने में सफल रहे। दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में गत 10 अप्रैल 2022 की शाम रामनवमी शोभायात्रा में पथराव के बाद दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। इसमें 18 वाहनों और तीन घरों को फूंके दिया गया था। बाजार…
झारखंड के देवघर जिले के त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे लोगों के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे पूरा हो गया। फंसे सभी 46 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला नीचे गिर गई। उसका इलाजा के दौरान मौत हो गयी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई। इनमें से एक बचाव के दौरान हेलिकॉप्टर से नीचे गिर गया था। इससे पहले देवघर के उपायुक्त ने जानकारी दी है कि एयरफोर्स व एनडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई थी। दुर्घटना के बाद…
झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर हुए हादसे में रेस्क्यू के वक्त शाम साढ़े पांच बजे 48 वर्षीय पर्यटक का हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूट गया। इससे वह करीब डेढ़ हजार फीट गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह केबिन नंबर-19 में सवार था। हादसे में अब तक कुल तीन लोगों की मौत हुई है। वही अब भी 14 जिंदगियां फंसी हुई हैं। सोमवार शाम छह बजे अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है। अब मंगलवार सुबह दोबारा शुरू होगा। सेना, वायुसेना और NDRF ने सोमवार…
गाजियाबाद की झुग्गियों में आज दोपहर भीषण आग लग गई। ये झुग्गियां इंदिरापुरम थाने के इलाके में आती हैं। इस झुग्गी बस्ती के पास ही एक गोशाला भी है। हिंडन नदी के किनारे की झुग्गियों में लगी इस भीषण आग में 50 से ज्यादा गायें जल गई हैं। CM योगी ने दिए बचाव कार्य तेज करने के निर्देश गाजियाबाद के झुग्गियों के किनारे कूड़ा-कचरा पड़ा रहता था। यहां एक छोटी सी लपट बढ़ते-बढ़ते भीषण आग में बदल गई। इसने पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस…
कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल महतो की पत्नी सुनीता देवी ने सोमवार को एनआइए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुनीता को एनआइए ने वांटेड घोषित किया था। उसपर एक लाख का इनाम रखा गया था। झारखंड में यह पहली बार है जब किसी मानव तस्कर पर इनाम की घोषणा की गई है। सुनीता देवी बहुत पहले खूंटी से गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी। इसके बाद जमानत पर निकलने के बाद से ही फरार थी। खूंटी में दर्ज केस को एनआइए ने टेकओवर कर…
झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले की सीबीआई जांच को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। अदालत ने कहा कि झारखंड सरकार सीबीआई जांच में सहयोग करेंगे। राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले की सीबीआई जांच होगी। अदालत ने सीबीआई को इस बात की भी जांच करने का निर्देश दिया है कि एसीबी के किन अधिकारियों के चलते इस मामले की जांच में देरी हुई है। साथ ही अदालत ने कहा कि राज्य सरकार…
झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर हादसे में 25 घंटे बाद भी 21 जिंदगियां फंसी हुई हैं। इन्हें निकालने के लिए सेना, वायुसेना और NDRF ने मोर्चा संभाल हुआ है। सोमवार दोपहर 12 बजे MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। अब तक 28 श्रद्धालुओं को बचाया गया। दो लोगों की मौत हो गई। रविवार की शाम 4 बजे हादसा तब हुआ जब पहाड़ पर बने मंदिर की तरफ एक साथ 26 ट्रॉलियां रवाना कीं। जिससे तारों पर अचानक लोड बढ़ा और रोलर टूट गया। तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गईं। इससे दो ट्रॉलियां…
लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में जुलूस पर पत्थर फेंकने की सूचना के बाद हिरही और उसके आसपास के गांवों में बवाल मच गया है। उपद्रवियों ने दर्जन भर वाहनों को फूंक डाला है। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में कुछ उपद्रवियों ने पथराव की घटना के बाद आग लगा दी। मेला स्थल में दस मोटरसाइकिल, तीन ठेला, एक टेंपो, चार साइकिल और मेला में लगे कई दुकानों में आग धूं-धूंकर जल गईं। इस घटना में लाखों रुपए की क्षति हुई है। दो घरों में लगाई गई आग मेला स्थल पर दस मोटरसाइकिल,…
