Author: Koylanchal Samvad

झारखंड के दो जिलों में शुक्रवार को साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर का है। इसमें बिजली बिल के नाम पर एक व्यक्ति के बैंक खाते से अपराधियों में करीब 25 हजार रुपये उठा दिए। वहीं साहिबगंज जिले में एक युवक को क्रेडिट कार्ड बंद होने का मैसेज भेजकर 72 हजार रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पहला मामला सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर में शुक्रवार को टाटा स्टील यूआअएसएल (पूर्व में जुस्को) की बिजली काटने के नाम पर साइबर अपराधियों ने…

Read More

रांची: देश के कई राज्‍यों में धड़ाधड़ बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भारत में कोरोना की चौथी लहर आने के प्रबल संकेत दे रहे हैं। हालांकि, तमाम सुरक्षा एहतियात और पाबंदियां हटाए जाने के बाद भी एक्‍सपर्ट और केंद्र सरकार पूरे मामले पर पैनी नजर रख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दिल्‍ली, गुड़गांव, नोएडा, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र और गुजरात में नए केस कई गुणा बढ़ गए हैं। ऐसे में बाकी राज्‍यों में भी जल्‍द ही कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ सकते हैं। लिहाजा देशभर के अस्‍पतालों में कोरोना की चौथी लहर से निपटने का इंतजाम…

Read More

झारखंड के देवघर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया बुढ़वा कुरा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग घायल हैं। मरने वाले लोगों की पहचान सपना देवी, मोहित कुमार, उपेंद्र कुमार राजा कुमार के रूप में की गई है। वहीं, विक्की कुमार और दर्पण कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार के कटिहार से पंजीकृत वाहन से यात्रा पर निकलते थे। इसमें साहिबगंज का रहने वाला विक्की अपनी पत्नी और दो बच्चों…

Read More

राज्य में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में 660 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति अनुबंध पर होगी। इनमें अनारक्षित कोटि के 194, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 65, अनुसूचित जनजाति के 133,अनुसूचित जाति के 169, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 46 तथा पिछड़ा वर्ग के 53 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति छह माह के ब्रिज कोर्स पूरा करने के बाद होगी। इस कोर्स में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का चयन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। पर्षद ने इस परीक्षा के लिए चार मई तक ऑनलाइन आवेदन…

Read More

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियो को ढेर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के बड़गाम के जैनपुरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसी जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. हालांकि इसी मुठभेड़ से जुडे़ एक अन्य हादसे में सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं तो वहीं दो अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. अधिकारियों ने कहा कि 44 आरआर चौगाम कैंप से सैनिकों को लेकर एक सूमो बुडिगाम में…

Read More

गुमला में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं। अचानक वहां मातम पसर गया। पूरा परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था। ठीक एक दिन पहले घर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। मामला जिले के भरनो प्रखंड मुख्यालय का है। जहां गुरुवार को पारस नदी में डूबने से 14 वर्षीय अंकित केशर,की मौत हो गई। अंकित अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। बड़ी बहन सोनाली की शादी आगामी 19 अप्रैल को होने वाली थी। 15 अप्रैल को तिलक चढ़ाने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के ठीक एक दिन पहले…

Read More

पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र में एनटीपीसी मोड़ के समीप स्थित एक्सिस बैंक से बुधवार को हुई दो करोड़ रुपये की लूट के मामले में झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र निवासी तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद ये भाग रहे थे, लेकिन बंगाल पुलिस ने पीछा कर इन्‍हें धर दबोचा। आरोपितों के पास से लूटी गई राशि व बाइक भी बरामद की गई है। आरोपितों में राधानगर थाना क्षेत्र के श्रीधर नौ नंबर कालोनी निवासी विश्वजीत राय, अरुण सरकार व प्रभाकर सिकदार शामिल हैं। बंगाल पुलिस…

Read More

झारखंड के रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में चामा के बारीडीह गांव निवासी शिवदेव गंझू (55 वर्ष) की बुधवार की रात को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. उसका शव घर से तीन सौ मीटर दूर रास्ते के बीच में पड़ा हुआ था. गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. शव के पास ही खून से सना पत्थर का टुकड़ा भी पड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि शिवदेव गंझू की हत्या को लेकर…

Read More

भारत की राजधानी दिल्ली के जामिया इलाके में एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने की खबर है. बताया जा रहा है कि रेस्टारेंट के सिलेंडर में हुए इस विस्फोट की वजह से करीब 13 लोग घायल हो गए हैं. दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दक्षिणी दिल्ली के जामिया इलाके के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया है, जिससे 13 लोग घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया है. इसके साथ ही, इलाज के…

Read More

देवघर स्थित त्रिकुट रोपवे हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया. 46 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 46 लोगों की जान बचायी गयी. वहीं, चार लाेगों की मौत इस हादसे में हुई. इस मामले को सीएम हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही. साथ ही हताहत होने वाले लोगों की मदद के लिए जल्द ही निर्णय लेने की बात भी कही है. हताहतों की मदद के लिए जल्द होगा निर्णय बरहेट विधानसभा के पतना में सीएम श्री सोरेन ने कहा कि त्रिकूट पहाड़ हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन…

Read More