Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, 4 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, दो जवान शहीद
    राष्ट्रीय

    जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, 4 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, दो जवान शहीद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियो को ढेर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के बड़गाम के जैनपुरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसी जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. हालांकि इसी मुठभेड़ से जुडे़ एक अन्य हादसे में सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं तो वहीं दो अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है.

    अधिकारियों ने कहा कि 44 आरआर चौगाम कैंप से सैनिकों को लेकर एक सूमो बुडिगाम में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहा था. जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से फिसल गया. हादसे में चार जवान घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया, जहां दो ने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि शेष दो घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस आर्मी अस्पताल में पहुंचाया गया है.

    आपको बता दें इस समय दक्षिणी कश्मीर में आये दिन सुरक्षा बलों आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही हैं. आतंकी सुरक्षाबलों के अलावा वादी में आम लोगों को भी निशाना बन रहे हैं. बुधवार 13 अप्रैल को आतंकियों ने एक स्थानीय ड्राइवर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. सतीश कुलगाम के कुकरान के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

    पुलिस ने कहा है कि इस भीषण अपराध में शामिल आतंकवादियों का जल्द ही सफाया कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को ट्रैक करने के लिए हम लगातार उनकी खोज कर रहे हैं.

    स्थानीय नागरिक की हत्या

    आतंकियों ने तजमुल मोहिउद्दीन नाम के एक शख्स को बडगाम ज़िले के गोटपोरा में गोली मार दी. मोहिउद्दीन पर उनके घर के पास ही हमला हुआ. गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इससे पहले रविवार को भी एक प्रवासी मज़दूर, जो कि कारपेंटर का काम करता है, उसे आंतकियों ने गोली मार दी थी. ये वारदात भी पुलवामा ज़िले में ही हुई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.