Author: Koylanchal Samvad

झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो इलाके में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। चान्हो इलाके के सोंस में एक पति ने सिल के पत्थर से कूच कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। महिला की पहचान सावित्री देवी के रूप में की गई है। आरोपी पति रमेश लातेहार के चंदवा कर रहने वाला बताया जा रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया है। पता चला है कि महिला अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसे वापस ले जाने के लिए पति ससुराल आया था। आरोपी पत्नी के मायके आने…

Read More

झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टीम ने मंगलवार को सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड कार्यालय के कनीय अभियंता मनोज कुमार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मनोज कुमार को शिकायतकर्ता सिमडेगा जिले के बानो थाना में गिरदा ओपी क्षेत्र के हुरदा कोहीपट निवासी देवप्रसाद साहू से उक्त रिश्वत की राशि लेते वक्त पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता देवप्रसाद साहू को मनरेगा योजना से कूप निर्माण का कार्य मिला था, जिसकी प्राक्कलित राशि चार लाख, 47 हजार 421 रुपये थी। उक्त राशि से संबंधित आकलन लागिन बनाने के एवज में…

Read More

रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में सोमवार की शाम बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन बाल बंदी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की सूचना मिलने के बाद सदर थाना, खेलगांव थाना और मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ। मारपीट के दौरान स्थिति अनियंत्रित हो गई थी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के लिए उन्हें रोक पाना मुश्किल था। बताया जा रहा है कि इस बार वर्चस्व के लिए दोनों गुट भिड़ गए। बताया जा रहा है…

Read More

अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने स्कूलों को निशाना बनाया है। काबुल में मंगलवार सुबह स्कूलों में 3 ब्लास्ट हुए। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। लोकल मीडिया के मुताबिक इन धमाकों में अब तक 25 स्कूली छात्रों की मौत हुई है। दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट तब हुए जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 6 बच्चों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। 20 से 25 मिनट के भीतर हुए धमाके पहला धमाका राजधानी के मुमताज एजुकेशनल सेंटर के पास हुआ। ये धमाके 20 से…

Read More

धनबाद: गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के गलफरबाड़ी स्थित बंद बर्न स्टैंडर्ड रिफ्रैक्ट्री के समीप से शनिवार की रात 10 बजे 2000 टन कोयला, तीन बाइक व एक कोयला लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त की गयी. छापेमारी इसीएल पश्चिम बंगाल शीतलपुर के सीआइएसएफ कैंप की टीम ने की. इस दौरान अवैध खनन कराने वाले भट्ठा के एजेंट, मजदूर आदि अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले. छापेमारी का नेतृत्व कमांडेंट तुषार कुमार कर रहे थे. साथ में इसीएल की सुरक्षा टीम व गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव भी पुलिस बल के साथ थे. अवैध खनन कर यहां कोयला जमा किया गया था. जब्त…

Read More

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 70 केन बियर के साथ दो यात्रियों को हिरासत में लिया है। रेलवे स्टेशन से आरपीएफ पोस्ट रांची जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन से 70 केन बियर दो यात्री बियर बिक्री करने के लिए ले जा रहे हैं। सीपीडीटी टीम और जीआरपी रांची ने दो यात्री को संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए। दोनों यात्री रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक बैग में कुछ भारी सामान लिए घूम रहे थे। संदेहास्पद होने पर टीम द्वारा उनके दोनों बैग की जांच की गई तो जांच के दौरान 70 केन बियर मिले। जिसके बाद दोनों…

Read More

झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को ट्रेन हादसा हो गया। इसमें किसी तरह के जान माल की क्षति नहीं हुई है। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत गढ़वा रोड मॉडल स्टेशन के यार्ड लाइन में एक कोयला लदे मालगाड़ी का पिछला हिस्सा पटरी से उतर गया। इस कारण बरवाडीह-सोननगर रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। करीब 2 घंटे से अलग-अलग ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर फंसी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के…

Read More

झारखंड के सिमडेगा जिले में नशे के कारोबार पर नकेल लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर बिहार की रहने वाली दो महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ठेठईटांगर थाना पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली है। पुलिस इस धंधे में शामिल दूसरे और लोगों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक स्कॉर्पियो तेज गति से आते हुए दिखी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस…

Read More

रांची: वार्ड पार्षद 17 शबाना खान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेकेंड स्ट्रीट में शनिवार को हुई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने मोहम्मद फिरोज उर्फ रिंकू खान की गोली मारकर हत्या कर दी. हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और यह जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है कि गोली किस वजह से चली है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर आए…

Read More

जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत निर्मल महतो सामुदायिक भवन के पास एयरपोर्ट के पीछे शनिवार की संध्या पल्सर 200 सीसी बाइक अनियंत्रित होकर जुस्को के बिजली खंभे से टकरा गई। वहीं घटना में पल्सर बाइक पर दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ लग गई। जिसकी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक को भेजा कर लिया है। मृत छात्रों में सोनारी खुंटाडीह निवासी 16 वर्षीय प्रसनजीत…

Read More