Author: Koylanchal Samvad

गुमला के चैनपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा निवासी लूदरा चीक बड़ाईक (65) व उसकी पत्नी फूलमइत देवी ( 62) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई है। वारदात को शुक्रवार की रात अंजाम दिया गया। घटना के बाद देवरानी सुमित्रा देवी रात में ही कुल्हाड़ी लेकर चैनपुर थाना पहुंच गई। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थाना जाने से पहले पूरे गांव के सामने सुमित्रा ने स्वीकार किया कि उसने ही पति-पत्नी की हत्या की है। पुलिस को भी सुमित्रा ने यह बताया कि उसने ही दोनों को मारा है।…

Read More

खूंटी जिले के अड़की प्रखंड में अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को सुबह प्रखंड परिसर स्थित बैंक के सामने बाइक सवार 3 अपराधियों ने बैंक मित्र को गोली मार दी। इसके बाद महिला से तीन लाख रुपये लूट लिए। अपराधियों के हमले में 25 वर्षीय प्रभा कुमारी घायल हो गई हैं। गोली महिला की कमर में लगी है। घायल अवस्था में प्रभा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल बैंक मित्र प्रभा कुमारी के परिजनों ने…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले (डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी) में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने प्रार्थी और सीबीआई का पक्ष सुनने के बाद लालू यादव को जमानत दे दी. अदालत ने लालू यादव को शर्त के साथ जमानत की सुविधा दी. अदालत ने 10 लाख रुपये जुर्माना की राशि जमा करने व 100000 के बंधन पत्र पर जमानत की सुविधा प्रदान की. सीबीआई ने जमानत का किया था विरोध चारा घोटाले के…

Read More

कतरास: अवैध कोयले के कारोबार को छाताबाद चार नंबर में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। रॉड से भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। घटना में छह लोग जख्‍मी: इस घटना में करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के मुकेश यादव और सुशील यादव को गोली लगने की बात सामने आई है। गंभीर स्थिति में उन्‍हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (एसएनएमएमसीएच) धनबाद भेजा गया। सुशील के कमर में और मुकेश के पैर में गंभीर रूप…

Read More

कांड्रा स्थित नीलाचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी में बीते बुधवार-गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे चोरी की नीयत से घुसे चोरों द्वारा परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी पर हमला किया गया। इस दौरान चोरों द्वारा गोली चलाई गई जो जयनाथ पांडे नामक सुरक्षाकर्मी को लगी जिससे वह घायल हो गए। कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां उनकी चिकित्सा की जा रही है। सूचना मिलने के बाद कंपनी परिसर सदलबल पहुंचे कांड्रा थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब…

Read More

पलामू के मेदिनीनगर-पांकी मुख्य पथ के जमुने शिव मंदिर के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। नीलांबर-पीतांबरपुर थाना क्षेत्र के जुरु ग्राम निवासी कमेश प्रसाद गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी बसंती देवी स्कूटी से अपने बच्चे को जुमना स्थित गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल छोड़ने गई थीं। बच्चे को स्कूल से छोड़कर लौट रही थींं। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने महिला को रौंद दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मेदिनीनगर- मुख्य मार्ग जाम। महिला की मौत के बाद आसपास…

Read More

झारखंड के गुमला जिले के भरनो प्रखंड के करंज थाना स्थित अंबेरा गांव में गुरुवार की सुबह छह बजे एक जंगली भालू ने गांव के तीन लोगों पर हमला कर दिया. इसमें ललित किसान (56 वर्ष) व सुभाष किसान (17 वर्ष) की मौत हो गयी. दोनों दादा-पोता थे, जबकि मृतक ललित का पुत्र मंगलेश्वर किसान (32 वर्ष) घायल है. उसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. घटना की सूचना पर विधायक जिग्गा सुसारन होरो व गुमला डीएफओ श्रीकांत रिम्स (रांची) पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार से मिले और इलाज की उचित व्यवस्था करायी. खेत में गये थे काम करने…

Read More

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस की पत्नी की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आई है। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। दरअसल, राज्यपाल रमेश बैस की पत्नी छत्तीसगढ़ से झारखंड लौट रही थीं। वह ट्रेन से रांची रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से वह राजभवन आ रही थीं। इसी बीच रात करीब एक बजे उनके कारकेड में एक कार घुस गई। इस घटना के बाद सुरक्षा कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मचारियों ने कार में सवार लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया। कार जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के हत्थे चढ़े कार सवार…

Read More

झारखंड पंचायत चुनाव के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। गिरिडीह के डोकीडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के नामांकन जुलूस के दौरान ये नारे लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जुलूस के दौरान पुलिस भी दिखाई दे रही है। इसके बावजूद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। प्रत्याशी के समर्थक अपने नेता के लिए जिंदाबाद के नारे लगाते-लगाते पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। नॉमिनेशन जुलूस के इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह साकिर हुसैन नाम के मुखिया प्रत्याशी के नामांकन जुलूस का है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट में मनी लाउंड्रिंग मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का की जमानत पर गुरुवार को सुनवाई टल गई। यह मामला जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। लेकिन कोर्ट में एनोस एक्का की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। उम्मीद जताई जा रही है कि अब अगले सप्ताह एनोस की जमानत पर सुनवाई होगी। मनी लाउंड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने एनोस को सात साल की सजा सुनाई है। ED कोर्ट के आदेश के खिलाफ एनोस की ओर से हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई है। साथ ही जमानत की…

Read More