Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद: झारखंड के धनबाद में गुरुवार को चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में BCCL की बंद खदान में अवैध खनन के कारण लगभग 60 फीट कच्ची सड़क धंस गई है। 50 से ज्यादा लोगों के यहां फंसे होने की आशंका है। सभी लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं। धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि अब तक किसी तरह के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। खदानों की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क धंसी है। प्रशासन और BCCL की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को…
जमशेदपुर : लाइन ड्यूटी में तैनात रेल कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा चक्रधरपुर और डांगुवापोसी स्टेशन में मॉडर्न रेस्ट हाउस बनाने के बाद अब टाटानगर और बंडामुंडा स्टेशन पर भी इसकी सुविधा दी जाने वाली है। जिसका नाम सब ऑर्डिनेट रेस्ट हाउस दिया गया है। वहीं रेस्ट हाउस की खासियत है कि अगर कोई रनिंग रेल कर्मचारी इसे बुक करता है तो इसके लिए उसे रुपये नहीं देने होंगे। जबकि रेस्ट हाउस में एसी, गीजर, फ्रिज, ओवन, वाशिंग मशीन और वाटर कूलर समेत अन्य सुविधाएं भी होगीं। वहीं अगर रेस्ट हाउस में रेल कर्मचारी एसी,…
मशेदपुर : कोलकाता के गार्डेनरीच में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति और रेलवे कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से बुधवार को गार्डेनरीच के कार्मिक सभागार में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। वहीं 131वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे के अपर महाप्रबंधक अतुल्य सिन्हा मौजूद थे। साथ ही अन्य अतिथियों में पीसीपीओ डॉ महुआ वर्मा, बीसीइ आसपा खान, जोनल अध्यक्ष विवेक मंडल, साउथ इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के जोनल सचिव शशि कुमार मिश्रा, सचिव हंसराज, मेट्रो रेल के जोनल सचिव भोला राम, अध्यक्ष सुब्रतो मंडल के अलावा सभी रेल मंडल के…
रांची: चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जमानत के लिए दाखिल याचिका पर CBI की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया गया है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि CBI ने अपने जवाब में कहा है कि लालू ने इस मामले में सजा की आधी अवधि पूरी नहीं की है। जबकि लालू प्रसाद ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्होंने इस मामले में 41 माह जेल में बिता दिए हैं। जबकि सजा की आधी अवधि…
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। गर्मी जानलेवा हो गई है। दोपहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार कर जा रहा है। आसमान से आग के गोले बरसने जैसे हालात हो गए हैं। गर्म हवाएं चल रही हैं। इसकी चपेट में आने वाले बेहोश हो जा रहे हैं। बुधवार को लू लगने से एक महिला के जीवन का सफर बस में ही समाप्त हो गया। महिला मेदिनीनगर से मुरमा कला गांव जा रही थीं। लू लगने से बस में ही मौत हो गई। मेदिनीनगर से मुरमा कला गांव जा रही थी महिला झारखंड में इस…
रांची: फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत पर रांची में एफआइआर के लिए एसटी-एससी थाने में आवेदन दिया गया है। बुधवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दोपहर में एसटीएससी थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। मौजूद पदाधिकारियों को आवेदन देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि ट्राइबल इंडिया टीवी चैनल में बालीवुड की अभिनेत्री का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी सावंत यह कह रही हैं कि हे गाइज आप मेरा ये लुक देख रहे हैं। आज पूरा ट्राइवल…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तत्काल मां को लेकर बरियातू स्थित हिल व्यू पहुंचे। फिलहाल जांच जारी है। मां रूपी सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन खुद मौजूद थीं। इससे पहले यह जानकारी मिल रही थी कि रूपी सोरेन को रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। लेकिन अचानक उनको रिम्स की जगह हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
गढ़वा जिला के रमना-डंडई मुख्य मार्ग पर बिछुलिया घाट पहाड़ी शिव मंदिर के समीप बारातियों से भरे निखिल यात्री बस पलट गयी है. बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के कई लोगों सहित 45 यात्री घायल हो गये हैं. इस घटना में तीन यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाराती बस डंडई से यूपी के दिलदार नगर जा रही थी. दुर्घटना के बाद शादी टल गयी है. बाराती बस पांच फीट गड्ढे में गिरी जानकारी के अनुसार, डंडई निवासी अशोक साह की पुत्री की शादी…
लोहरदगा: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय श्रेणी अरविंद कुमार (टू) की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपितों को जुर्माना भी लगाया गया है। लोहरदगा जिले के जोबांग थाना कांड संख्या 30/18 और एसटी संख्या 06/19 में लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के बारियातू गांव निवासी कैमूल अंसारी के पुत्र सरवर अंसारी और स्वर्गीय मीरमोजफ्फर अंसारी के पुत्र कैमूल अंसारी को दहेज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है। साथ ही दहेज प्रताड़ना और साक्ष्य छिपाने के मामले में भी सजा सुनाई गई है।…
हजारीबाग के चुरचू प्रखंड स्थित सिंघनिया गांव में हाथियों के झुंड ने एक महिला की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात करीब 2:00 से 3:00 के बीच हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया। इसी दौरान एक शादी समारोह से लौट रही गुलापो देवी को अपनी चपेट में ले लिया। महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसके अलावा हाथियों ने कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। मिट्टी के घरों को ध्वस्त कर दिया। वहीं घटना की सूचना के बाद मांडू…
