Author: Koylanchal Samvad

मेट्रो सिटी में हो रही पुलिसिंग के तर्ज पर अब आपको जल्द ही बिहार राज्य में भी पुलिसिंग देखने को मिलेगी. आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान को लेकर बिहार पुलिस को जल्द ही एक नया और सटीक कार्रवाई करने वाला, नया हथियार मिलने जा रहा है. अब अपराधियों के फिंगर प्रिंट का डाटा तैयार किया जा रहा है जिससे अपराधियों की पहचान करने मे आसानी होगी. सेंट्रल एप में अपलोड किया जायेगा डाटा  अब बिहार की पुलिस किसी भी तरह की घटना के होने के बाद घटनास्थल और वहां से बरामद हथियार या अन्य सामान पर मौजूद फिंगर प्रिंट के आधार…

Read More

पूरे राज्य में गर्मी का कहर जारी है. अगले तीन दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्यभर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. 26,27,28 व 29 अप्रैल को कई जिले लू की चपेट में होंगे. इस दौरान गर्म हवाएं लोगों की परेशानी को बढ़ाने का काम करेगी. 26 अप्रैल को रांची, इस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम, कोडरमा व गिरीडीह में हीट वेव चलेंगे. वहीं 27 को गढ़वा, चतरा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, इस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा. 28 को रांची, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, इस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम में हीट वेव…

Read More

रांची: कांके ब्लॉक चौक के पास ग्रिल दुकान के मालिक पर जानलेवा हमला हुआ है. गोली लगने से पंचम लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गए. रिम्स में उनका इलाज चल रहा है. इधर घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है. बाइक से पहुंचे अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. जमीन विवाद में मारी गई गोली पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी है कि जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.…

Read More

झारखंड के पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता के शंकरनारायणन का निधन हो गया. वे 89 साल के थे. केरल के पलक्कड़ स्थित आवास पर रविवार को उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि के शंकरनारायणन करीब डेढ़ वर्ष से अस्वस्थ थे. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है. इन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल के शंकरनारायणन को उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान के लिए हमेशा याद किया जायेगा. हमेशा याद किए जाएंगे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि के शंकरनारायणन…

Read More

जामताड़ा जिले के पबिया इलाके में सोमवार को ग्रामीण मजदूर की मौत के विरोध में प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर गए। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। रविवार की रात आठ बजे गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे के अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में मिथुन राय पिता स्व दौलत राय को अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मिथुन राय अपने अन्य साथी के साथ रायडीह से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ।बोलेरो वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो…

Read More

झारखंड के साहिबगंज में चोरी के आरोप में एक युवक की बुरी तरह पिटाई की गई। लोगों ने बांस की बल्ली से लटकाकर युवक को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में युवक को ग्रामीणों से मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल और पर्स चोरी के आरोप में पिटाई घटना राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी प्राणपुर के नुरुद्दीन टोला की है। आरोप है कि ग्रामीणों ने रविवार रात युवक को…

Read More

झारखंड के गिरिडीह जिले में 18 अप्रैल को बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली ढनकीटांड़ के समीप नकाबपोश अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक संतोष कुमार से 6 लाख 53 हजार की लूट और देर रात को बगोदरडीह स्थित बलवन्त पेट्रोल पम्प में फायरिंग कर लूटपाट का प्रयास मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से लूटी गयी राशि के साथ हथियार भी जब्त किए गए हैं. गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने शनिवार को पपरवाटांड़ स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान ये जानकारी दी. हथियार के साथ गिरफ्तार गिरिडीह…

Read More

झारखंड के जामताड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर जामताड़ा मार्ग में अजय नदी के समीप एक बस का टायर फट गया। इससे बस पलट गई। इस दौरान रास्ते से होकर गुजर रही मालवाहक अनियंत्रित हो गई। वह सीधे बस से जाकर टकरा गई। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। करीब छह लोगों की स्थिति गंभीर है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस का नाम मोनिका बताया जा रहा है। घटना के संबंध्र…

Read More

रांची के नामकुम के नयाटोली में शुक्रवार की रात गोली गोली मारने मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जमीन कारोबारी विजय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना को अपराधियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे गोली मार दी। इससे मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। मुन्ना के कंधे और पीठ में गोली लगी है। घायल जमीन कारोबारी को आनन-फानन में सैम्फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जमीन कारोबारी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मुन्ना नामकुम के चायबगान के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की…

Read More

बोकारो के बेरमो में कोयला खदान में अवैध तरीके से प्रवेश कर चोरी के दौरान हादसा हुआ है। इसमें एक शख्स की मौत हो गई है। CCL जारंगडीह परियोजना की बंद पड़ी पांच नंबर भूमिगत खदान से लोहे की चोरी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक चाल धंसने से यह दुर्घटना हो गई। कुछ लोगों के खदान के अंदर फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि माइंस में अवैध खनन करने वाले लोग एक शव लेकर भाग गए हैं। इसके अलावा दो घायलों को भी निकालकर ले गए हैं। घटना स्थल…

Read More