Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पटना में बेटी और तलाकशुदा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शख्स के सुसाइड करने का VIDEO सामने आया है। वारदात पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में गुरुवार दोपहर की है। शख्स ने पहले बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। फिर पत्नी को इसी तरह शूट किया। अंत में खुद की कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। शख्स का नाम राजीव कुमार था और वह बेरोजगार था। उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बेहतर इलाज हैदराबाद में किया जायेगा. वह पैंक्रियाज से जुड़ी समस्या से जूझ रही हैं. रांची से आज गुरुवार को विशेष विमान से इन्हें हैदराबाद ले जाया गया है. इनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 11 लोग हैं. आपको बता दें कि सीएम की मां का इलाज रांची के हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था. तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार डॉ नागेश्वर रेड्डी उनका इलाज करेंगे. पैंक्रियाज की समस्या से जूझ रहीं रूपी सोरेन तबीयत में सुधार नहीं होने…
झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है. तीन अपराधियों ने अपहरण की नीयत से घर में घुसकर गोली चला दी. इस दौरान विरोध करने पर गोली लगने से नानी व नतनी घायल हो गयीं. इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान मौके से अपराधी फरार हो गये. आरोपी बिहार के लखीसराय का रहने वाला है. वह राजमिस्त्री का काम करता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गिरिडीह जिले के तिसरी थाना इलाके के चंदोरी बाजार में बीती रात हथियार के बल पर एक…
रांची: धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले में अगली सुनवाई 5 मई को होगी। इनके खिलाफ रांची जिले के हरमू के रहने वाले अजय कुमार सिंह ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। अजय कुमार सिंह को अमीषा पटेल ने फिल्मों में पैसे लगाने का ऑफर दिया था। फिल्म नहीं बनने पर अजय कुमार सिंह ने पैसे की मांग की तो अभिनेत्री अमीषा पटेल ने उन्हें चेक…
धनबाद: रेलवे स्टेशन पर दिल्ली और दक्षिण भारत से आने वाले यात्रियों की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टेशन मास्टर से मिला। इस दौरान कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस की जांच करने को लेकर रेलवे और स्वास्थ्य विभाग की टीम में कई मुद्दों पर चर्चा की। यह तय किया गया कि दिल्ली और दक्षिण भारत से आने वाली अधिकांश ट्रेन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक धनबाद स्टेशन पर आती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक…
कोडरमा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जयनगर थाना क्षेत्र के घंघरी के समीप एक तालाब में डूबने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार की लगभग 10 बजे सुबह की है। जानकारी के अनुसार खेड़ोबार निवासी गोविंद कुमार यादव (20) पिता बंधु यादव तथा काजू कुमार यादव (18),पिता शंकर यादव दोनों घंघरी के समीप एक तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान गोविंद कुमार यादव गहरे पानी में डूब गए। गोविंद को डूबते देख काजू कुमार बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई, लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गया। घटना को देख मवेशी…
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव मेन रोड बागे बस्ती घोड़ा चौक के पास स्थित टाटा स्टील कंपनी के लगभग 2000 स्क्वायर फुट के जमीन पर चल रहे निर्माणाधीन अतिक्रमण को बुधवार टाटा स्टील कंपनी ने जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कंपनी के सुरक्षाकर्मियों के साथ साथ भारी संख्या में पुलिस बल और क्युआरटी की टीम भी मौजूद थी। वहीं अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारी अपने लोगों के साथ इसका विरोध करने लगे। जिसके बाद पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जबकि अभियान के…
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाता-चाईबासा मार्ग पर राजनगर इलाके में रोला के पास ट्रक और हाईवा की आमने-सामने की भिड़त हो गई। इसमें दोनों वाहनों के चालाकों की मौत हो गई है। ट्रक चालक की पहचान बोकारो तुरूडीह के रहनेवाले अशोक कुमार महतो के रूप में की गई है। वहीं हाईवा चालक की पहचान पोटका कोवाली लखनडीह के रहने वाले कोंदा सरदार के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह छह बजे की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों चालकों के शव को…
झारखंड में बुधवार को राजनीतिक पारा थोड़ा और ऊपर चढ़ गया। राज्यपाल रमेश बैस ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान नेताओं के बीच राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री व राज्यपाल के बीच मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। वहीं गृह मंत्री और राज्यपाल के बीच करीब पौने एक घंटे तक बातचीत हुई। राजभवन की तरफ से नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, झारखंड कें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
बोकारो के सिटी सेंटर में बुधवार को अपराधकर्मियों ने दिनदहाड़े गोली चलायी. सिटी सेंटर स्थित हिंदुस्तान ऑटो एजेंसी के मारुति शोरूम के वर्कशॉप पर बाइक सवार दो बदमाश आये. उन्होंने दो राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया. इस घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ. फायरिंग से वर्कशॉप का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. गोली चलाने वाले बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हो गये. इसकी पहचान नहीं हो पा रही है. घटना के बाद सेक्टर 4 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दो खाली खोखे बरामद किये. सिटी डीएसपी…
