Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड के पलामू में शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान महिला की जलने से मौत हो गयी है। महिला मंदिर के अंदर सफाई कर रही थी, तभी उसकी साड़ी दीये से छू गई और आग पकड़ ली। वह भाग कर बाहर आई, लेकिन तेज हवा की वजह से आग फैल गई। वह भाग कर अंदर गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर बुझाया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाएगा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित शिव मंदिर की है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। जिले के कुंड मुहल्ला निवासी…
गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के बेदपुर जंगल के समीप मंगलवार को बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट को घायल कर 32 हजार रुपये लूट लिए। अपराधियों की उम्र 25-27 वर्ष के बीच थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एजेंट से घटना की जानकारी लेकर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट पंकज राम दोपहर बेदपुर गांव के एक व्यक्ति से राशि वसूल कर बाइक से गिरिडीह लौट रहा था। इसी दौरान बेदपुर जंगल…
धनबाद जिले के बाघमारा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 9 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी देवेंद्र कुमार पांडेय को धर दबोचा. एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है. म्यूटेशन के नाम पर नेपाल चन्द्र महतो से 25 हजार रुपये घूस की मांग की गयी थी. इसके बाद उन्होंने एसीबी से शिकायत की थी. जांच में पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गयी. बाघमारा हल्का के राजस्व कर्मचारी देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कतरास के भेलाटांड़ में म्यूटेशन के नाम पर नेपाल चन्द्र महतो से 25 हजार रुपये घूस की मांग की थी. घूस की पहली किस्त के…
धनबाद: अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए धनबाद के झरिया आ रही एक महिला समेत उसके पिता और उसकी 5 साल की बच्ची की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा टुंडी थाना क्षेत्र के गादी टुंडी के पास हुआ। मंगलवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने गंभीर अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया। ड्राइवर के अलावा कार में…
आखिरकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का दामन थामने से इनकार कर दिया। पिछले 15 दिनों से अटकलें चल रही थीं कि प्रशांत कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। प्रशांत ने इस पर खुद ही विराम लगा दिया और कहा कि कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप और बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत है। इसके पहले प्रशांत ने 600 पेज का प्रेजेंटेशन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया था। फिर सोनिया ने 8 सदस्यों की कमेटी से PK को पार्टी में शामिल करने पर सलाह मांगी थी। कमेटी ने प्रशांत से कांग्रेस में आने से पहले बाकियों का साथ छोड़ने को…
खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान ऑटो में भरकर अवैध रूप से डोडा ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना अंतर्गत कुदमुद गांव निवासी सिप्रियन हेमरोम के रूप में की गई है। वाहन से जब्त किए गए डोडा का वजन करीब 171 किलो ग्राम बताया जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे के सामान को बेचने के लिए लेकर जा रहा था। इस संबंध में खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी…
गढ़वा में दो दिन से गायब युवक का शव बरामद किया गया है। मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक का है। इलाके से होकर प्रवाहित होने वाली राजदहवा नदी में मंगलवार की सुबह लाश देखी गई। मरने वाले की पहचान चपरी टीकर निवासी सह सेवानिवृत सेलकर्मी भोला साह के 35 वर्षीय पुत्र जितेश्वर साह के रूप में की गई। वह रविवार से ही अपने घर से गायब था। ग्रामीणों के अनुसार युवक जितेश्वर साह शराब का आदि था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह नदी किनारे पहुंच गया। पैर फिसलने के कारण वह नदी…
भारत के औषधि महानियंत्रक DCGI ने 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 12 साल से अधिक की उम्र के बच्चों के लिए जायडस कैडिला की जायकोव डी वैक्सीन को भी इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी गई है। यह फैसला ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की मीटिंग के बाद लिया गया है, जिसमें भारत बायोटेक की कौवैक्सिन को 2-12 साल की उम्र के बच्चों को लगाने के लिए डेटा मांगा गया था। फिलहाल 12-14 साल के बच्चों को…
संवाददाता रांची: विगत 2 वर्षों से युवा सदन संस्था के द्वारा झारखंड युवा सदस्य असेंबली का आयोजन झारखंड के रांची में किया जा रहा है जहां झारखंड के कोने कोने से युवाओं को चुनकर एक मंच पर लाया जाता है और उन्हें लोकतंत्र तथा देश राज्य के राजनीति के बारे में बहुत ही बारीकी से बताया जाता है युवा सदन एक सामाजिक संस्था है जिसका उद्देश्य लोगों को राजनीति के बारे में प्रेरित करना और झारखंड के लोगों के अंदर के नेतृत्व क्षमता को परखना और निकालना है इसके अध्यक्ष आकाश पांडे बताते हैं कि झारखंड युवा सदन एक ऐसा…
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 6 गुना तक बढ़ी होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीजों की संख्या
राष्ट्रीय राजधानी में होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीजों की संख्या में छह गुना इजाफा हुआ है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 11 अप्रैल को जहां ऐसे मरीजों की संख्या जहां 447 थी, वहीं अब ये 24 अप्रैल को बढ़कर 2,812 हो गई है. 11 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों की संख्या भी 17 से बढ़कर 80 हो गई है. हालांकि दिल्ली सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले बढ़ने के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम बनी हुई है. तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले दरअसल पिछले कुछ दिन में दिल्ली…
