Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार
    Breaking News

    चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    आखिरकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का दामन थामने से इनकार कर दिया। पिछले 15 दिनों से अटकलें चल रही थीं कि प्रशांत कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। प्रशांत ने इस पर खुद ही विराम लगा दिया और कहा कि कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप और बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत है।

    इसके पहले प्रशांत ने 600 पेज का प्रेजेंटेशन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया था। फिर सोनिया ने 8 सदस्यों की कमेटी से PK को पार्टी में शामिल करने पर सलाह मांगी थी। कमेटी ने प्रशांत से कांग्रेस में आने से पहले बाकियों का साथ छोड़ने को कहा था।

    पहले चुप्पी, फिर सुरजेवाला बोले- PK ने मना कर दिया
    मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया- कांग्रेस अध्यक्ष ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी देते हुए ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। हम उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं।

    पीके बोले- कांग्रेस को मेरी जरूरत नहीं
    सुरजेवाला के बयान के बाद खुद PK ने यह साफ कर दिया कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। प्रशांत ने लिखा- मैंने EAG (एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप) का हिस्सा बनने, पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने का कांग्रेस का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। मेरी राय में पार्टी की अंदरूनी समस्याओं को ठीक करने के लिए, कांग्रेस को मुझसे ज्यादा लीडरशिप और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है।

    कल ही बनाई थीं 6 कमेटियां
    कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव में क्या नीति रहेगी, इसका फैसला एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप ही करेगा। 10 जनपथ में सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस ने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत 6 नई कमेटियां बनाई गईं।

    इन सभी कमेटियों के अलग-अलग संयोजक के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह वारिंग काम करेंगे।

    कमेटी ने कहा था- सबसे दूर हो जाएं किशोर
    सोनिया गांधी ने प्रशांत की प्रेजेंटेशन और उनके पार्टी में शामिल होने पर विचार करने के लिए कांग्रेस नेताओं की समिति का गठन किया था। इस कमेटी ने सोनिया को अपनी रिपोर्ट सौंपी। प्रशांत पर फैसला लेने के लिए कमेटी के सदस्य केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश और प्रियंका गांधी वाड्रा 10 जनपथ गए थे।

    कमेटी यह भी चाहती थी कि प्रशांत बाकी सभी राजनीतिक दलों से दूरी बना लें और फिर पूरी तरह कांग्रेस के लिए समर्पित हो जाएं। PK ने सुझाव दिया था कि कांग्रेस, ममता बनर्जी की TMC और केसीआर की TRS जैसी रीजनल पार्टीज से गठबंधन कर ले।

    प्रेजेंटेशन देने के बाद बदला PK का फैसला
    PK ने कांग्रेस को 600 पेज का जो प्रेजेंटेशन दिया था, उसमें बताया गया था कि पार्टी को सत्ता में वापसी के लिए क्या करना होगा। उन्होंने तीन फॉर्मूले बताए थे। पहला- कांग्रेस पूरे देश में सिर्फ अकेले चुनाव लड़े। दूसरा- कांग्रेस भाजपा और मोदी को हराने के लिए सभी पार्टियों के साथ आए और UPA को मजबूत करे। तीसरा- कुछ जगहों पर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े और कुछ जगहों पर सहयोगियों के साथ मिलकर लड़े।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.