Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने दो लाख से अधिक मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह पहली बार है जब टीएमसी ने आसनसोल संसदीय सीट जीती है. इससे पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में, बाबुल सुप्रियो ने भाजपा के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी. इससे पहले इस सीट पर माकपा का कब्जा था. भाजपा की अग्निमित्र पॉल को बड़ी हार मिली है. बोले बिहारी बाबू-ये जनता का अध्यादेश है जीत पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा…
लोहरदगा जिले में 5 दिन के बाद शुक्रवार की देर रात इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। विगत 10 अप्रैल 2022 को सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद भड़की हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति सामान्य होने का अहसास होने के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन के अनुरोध पर इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद देवघर जिले के त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा में लोगों की जान बचाने वाले बलडीहा (देवघर) निवासी पन्नालाल के घर में शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री को सूचित करते हुए देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी को जांच करते हुए पन्नालाल को आवश्यक सभी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया है. क्या है मामला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी मिली थी कि देवघर के त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसे में 22 लोगों की जान बचाने वाले…
चतरा: चतरा जिला पुलिस ने अफीम तस्वीरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, 43 किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में गेंदालाल सिंह, दिलीप कुमार व उपेंद्र कुमार शामिल है। यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्कर राजपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित दल राजपुर थाना क्षेत्र के प्रेम का गांव पहुंचा। गांव में छापेमारी अभियान चलाया…
रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ रांची व सीआईबी रांची की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी के दौरान दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी, जिसमें तो उनके पास से 48 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे का बाजार भाव दो लाख नब्बे हजार रुपये बताया जाता है। उत्तरप्रदेश के देवरिया प्रान्त का रहनेवाला तस्कर सनी मधेशिया व अरबिंद कुमार उड़ीसा से गांजा लेकर सड़क के रास्ते रांची पहुंचा था। रांची स्टेशन से मौर्य एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-15025) पकड़कर तस्कर उत्तरप्रदेश जाने की फिराक में थे। लेकिन इसके पहले ही सहायक सुरक्षा आयुक्त मुरी द्वारा बनाई गयी आरपीएफ टीम ने…
झारखंड के हजारीबाग से जुड़े कफन सत्याग्रह मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी सहित नौ लोगों को छह- छह महीने की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही दोनों पर पांच- पांच हजार का जुर्माना भी लगाया गया। मामले की सुनवाई रांची व्यवहार न्यायालय में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में हुई। इसके पहले हजारीबाग के बड़कागांव गोली कांड मामले में साव दंपती को दस- दस साल की सजा सुनवाई गई थी। योगेंद्र साव को गोली कांड के कई गंभीर आरोपों के तहत पहले भी जेल भेजा गया है। कुछ ऐसा था पूरा मामला…
साहिबगंज में दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह ट्रेन से कटने के कारण राजमहल सांसद विजय हांसदा के चचेरे भाई अजय हांसदा की मौत हो गई। घटना बरहड़वा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई। सुबह में लोगों ने शव देख आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद शव की पहचान अजय हांसदा के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है। एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर…
रांची: युवा सदन संस्था और जे यू टी, राँची के एकेडमिक सहयोग से आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनाँक 14 से 16 मई तक तीन दिवसीय Jharkhand Yuva Sadan: The Youth Assembly 3.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 15 अप्रैल को युवा सदन के चेयरमैन एडवोकेट आकाश पाण्डेय, जे०यू०टी० के प्रोफेसर विजय पाण्डेय, कुलपति (प्रभारी)-सह-निदेशक (पाठ्यक्रम विकास), नवनियुक्त कुलसचिव डॉ0 अमर कुमार चौधरी के द्वारा माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस जी को तीन दिवसीय उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के लिए अनुरोध किया गया, जिसपर माननीय राज्यपाल-सह-जेयूटी के कुलाधिपति महोदय ने…
झारखंड की राजधानी रांची से सनसनीखेज मामला सामने आया है। धुर्वा इलाके में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बड़ी बात ये है कि पहली पीड़िता को छोड़ने के लिए अपराधियों ने शर्त रखी कि अपनी सहेली को बुलाओ, तब ही जाने देंगे। फिर उसकी दोस्त के आने पर उसके साथ भी दरिंदगी की गई। पहले युवक ने रेप किया फिर दोस्तों को भी बुलाया 29 साल की युवती का अपने पति से विवाद चल रहा था। वो अपनी ननद के घर आई हुई थी। गुरुवार देर रात उसकी ननद ने उसे पास…
गिरिडीह के गांवा इलाके में वन विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। इलाके के रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर वनरक्षी प्रियेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम जंगल के तीन अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। इसमें बड़े पैमाने पर लकड़ी बरामद की गई है। कार्रवाई में अवैध लकड़ी लदे 3 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया हैं। रेंजर के अनुसार जब्त की गई लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब दस लाख है। बताया जा रहा है कि जब रेंजर छापेमारी के लिए जंगल पहुंचे थे, तब कुछ लोग जंगल की कटाई कर रहे…
