Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गुमला में डायन बिसाही के संदेह में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या
    झारखण्ड

    गुमला में डायन बिसाही के संदेह में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला के चैनपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा निवासी लूदरा चीक बड़ाईक (65) व उसकी पत्नी फूलमइत देवी ( 62) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई है। वारदात को शुक्रवार की रात अंजाम दिया गया। घटना के बाद देवरानी सुमित्रा देवी रात में ही कुल्हाड़ी लेकर चैनपुर थाना पहुंच गई। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थाना जाने से पहले पूरे गांव के सामने सुमित्रा ने स्वीकार किया कि उसने ही पति-पत्नी की हत्या की है। पुलिस को भी सुमित्रा ने यह बताया कि उसने ही दोनों को मारा है। चैनपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए सुमित्रा देवी के बेटे रविंद्र चीक बड़ाईक को पकड़कर थाना ले गई है।

    परिवार ने जान की सुरक्षा की पुलिस व ग्राम प्रधान से लगाई थी गुहार
    आरोपी सुमित्रा देवी की बेटी बीमार चल रही थी। सुमित्रा को शक था कि लूदरा चीक व उसकी पत्नी फूलमइत देवी ने उसकी बेटी के साथ जादू-टोना किया है। वह अपने अंध विश्वास में दोनों को डायन-बिसाही मानती थी। इस मामले को लेकर सुमित्रा ने पति-पत्नी को धमकाते हुए उसकी बच्ची को स्वस्थ करने को कहा था नहीं तो परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। सुमित्रा की धमकी से परिवार भयभीत हो गया। ग्राम प्रधान से शिकायत की। जान की रक्षा की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को गांव में बैठक बुलाई। दोनों पक्षों को बैठक में बुलाया।

    ग्राम प्रधान ने जब सुमित्रा व उसके बेटे को समझाने का प्रयास किया तो दोनों ग्राम प्रधान से ही उलझ गए। उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। तब ग्राम प्रधान ने कह दिया कि यह मामला उनसे नहीं सुलझेगा, पुलिस ही इसे सुलझा पाएंगे। इसके बाद परिवार चैनपुर थाना गया। थाना में मौजूद पुलिस अधिकारियों को सारी बात बताई। जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारी ने परिवार को मोबाइल नंबर दिया। कोई घटना होने पर सूचित करने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी अपने घर चले गए। रात में खाना खाकर दोनों सोने गए। मौका पाकर आरोपी दोनों के कमरे में प्रवेश कर गए और बारी बारी से पति पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.