Author: Koylanchal Samvad

रांची के बेड़ो मुख्यालय स्थित साप्ताहिक बाजार में सोमवार अहले सुबह बेड़ो निवासी बलकु बड़ाईक पर गोली चलाई। हालांकि एक गोली कट्‌टे में फंस गई, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। इसके बाद अपराधियों ने दो गोलियां दागी और स्कूटी से भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने अपराधियों को किया पीछा किया। पुलिस ने पीछा कर बसली सड़क पर स्कूटी से भाग रहे दो युवकों को खदेड़ कर पकड़ा। इस दौरान पुलिस बल को चोटें भी आयीं। इधर, पुलिस ने इनके पास देशी कट्टा बरामद कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों से पुलिस पूछताछ…

Read More

हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क जंगल में भीषण आग लगी है. आग रविवार की रात से ही लगी, जो अब तक जारी है. हालांकि, जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास हो रहा है. वन विभाग की टीम आग बुझाने में लगे हैं. इस हादसे में फिलहाल वन्यजीव प्राणी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन, काफी संख्या में पेड़-पौधे जल गये. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची नेशनल पार्क जंगल में आग की सूचना मिलते ही डीएफओ अवनीश चौधरी, रेंजर सुरेश प्रसाद, फॉरेस्टर पांडेय समेत वन विभाग की पूरी टीम सोमवार…

Read More

रांची: महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है. पेट्रोल व डीजल समेत अन्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज झारखंड कांग्रेस ने रांची के राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान महंगाई के बहाने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा. झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश प्रभारी राजेश ठाकुर समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. महंगाई से जनता परेशान महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत झारखंड कांग्रेस की ओर से राजभवन…

Read More

श्रीलंका में आए आर्थिक संकट को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए वहां के राष्ट्रपति ने देश में अगले 26 घंटे का राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया है। आपको बता दें कि श्रीलंका में पहले ही आपातकाल की घोषणा राष्ट्रपति कर चुके हैं, लेकिन अब कर्फ्यू की घोषणा के बाद पाबंदियां और सख्त हो गई हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति और उनके रिश्तेदारों और उनके सबसे भरोसेमंद पुजारी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए आर्मी को नई शक्तियां प्रदान कर दी हैं। सोमवार सुबह तक लागू रहेगा कर्फ्यू राष्ट्रपति के आदेश के…

Read More

दुमका. झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधानी स्थित सरूवा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. यह खुलासा तब हुआ जब एक युवक पिस्टल की डिलीवरी करने के लिए कोलकाता गया था. वहीं कोलकाता एसटीएफ ने आरोपी युवक को धर दबोचा और पूछताछ के क्रम में आरोपी युवक ने बताया कि दुमका के दुधानी स्थित सरवा में गन फैक्ट्री चलायी जा रही है. इस सूचना पर कोलकाता एसटीएफ की 15 सदस्यीय टीम आज दुमका पहुंची और मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग छापेमारी की. इस कार्रवाई में डेढ़ सौ से अधिक अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद किये गये हैं.…

Read More

सिमडेगा. आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप- 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने आज खेले गए अपने सेमीफाइनल मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 1-0 गोल से पराजित कर लगातार 5वें वर्ष फाइनल में प्रवेश कर गई. झारखंड टीम की ओर से एक मात्र गोल दीपिका सोरेंग ने पेनाल्टी स्टोक से की. इससे पहले झारखंड टीम ने असम को 9-0, मणिपुर को 14-0, यूपी को 4-0 से पराजित कर प्रतियोगिता की एक मात्र टीम है, जो अभी एक भी गोल नहीं खाई है. झारखंड टीम में रश्मि…

Read More

झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडगांव के समीप शनिवार दोपहर एक ऑल्टो कार ने दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरी बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है. परिजनों तथा स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा बच्ची की मरहम-पट्टी कर गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. तेज रफ्तार कार ने बच्चों को रौंद‍ा सदर अस्पताल में मृत बच्चे की पहचान लोहरदगा रघु टोली निवासी…

Read More

डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के विरोध में आज झारखंड के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद है. जिसका प्रभाव शाम 7 बजे तक रहेगा. इसका असर आज सुबह से ही राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में देखने को मिल रहा है. जिसके कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इमर्जेंसी काउंटर पर केवल गंभीर मरीजों का ही रजिस्ट्रेशन हो रहा है क्योंकि अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं की गयी हैं, बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर वीमेन विंग और झारखंड राज्य स्वास्थ्य संगठन (झासा) के बैनर…

Read More

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ के वक्त तकनीकी खराबी आ गई। अचानक एसी बंद हो गया और जोरदार आवाज हुई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी 60 यात्री सुरक्षित हैं। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि फ्लाइट स्लो थी। खामी के तुरंत बाद उसे वापस बुला लिया गया और गड़बड़ियों की जांच की गई। यात्रियों को उनकी सुविधा और इच्छा के मुताबिक पैसा रिफंड किया गया। कुछ पैसेंजर्स को दूसरी…

Read More

झारखंड के गुमला शहरी क्षेत्र से सटे तिररा पेट्रोल पंप के समीप एक हादसे में घाघरा प्रखंड के लप्सर निवासी केवल चिक बडाईक के पुत्र श्रवण चिक बडाईक की मौत हो गई। दरअसल, तिररा पेट्रोल पंप के समीप 10 चक्का वाहन के टायर में हवा भरा जा रहा था। इसी क्रम में अचानक टायर ब्लास्ट कर गया। टायर के बगल में चालक श्रवण खड़ा था, जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे की है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर…

Read More