Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»JJMP उग्रवादी सुकरा की हत्या का बदला लेने के लिए उग्रवादियों ने 4 को मारी गोली, मां-बेटी की मौत और 5 वर्षीय बच्चा घायल
    झारखण्ड

    JJMP उग्रवादी सुकरा की हत्या का बदला लेने के लिए उग्रवादियों ने 4 को मारी गोली, मां-बेटी की मौत और 5 वर्षीय बच्चा घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 29, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के गुमला में उग्रवादियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद ( JJMP) के उग्रवादी सुकरा उरांव की हत्या का बदला लेने के लिए महिला और बच्ची को गोली मारी गई है। इसमें दोनों की मौत हो गई। एक बच्चा सहित दो लोग घायल हैं। मरने वालों की पहचान संगठन के पूर्व सदस्य अमरजीत की पत्नी और तीन वर्षीय बच्ची के रूप में की गई है। महिला का नाम 35 वर्षीय नेहा नीति लकड़ा, बेटी का नाम अनन्या लकड़ा है। वहीं बेटा अनुज लकड़ा और अमरजीत हमले में घायल हैं।अमरजीत पर सुकरा उरांव की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद से ही यह उग्रवादी संगठन के निशाने पर था। बताया जा रहा है कि बीती रात पूर्व उग्रवादी और उसके परिवार पर हमला किया गया। घटना को जनवल गांव के कंचन मोड़ के पास अंजाम दिया गया।

    सूत्रों की माने तो सोमवार की रात JJMP के सदस्यों को पता चला कि अमरजीत गांव में है। इसके बाद उसकी हत्या करने के लिए उग्रवादी गांव पहुंच गए। उग्रवादियों के गांव आने की सूचना अमरजीत को मिल गई। वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बाइक से लेकर भागने लगा। इसी दौरान उग्रवादियों ने उसे घेर लिया। पूरे परिवार पर एक साथ हमला कर दिया गया। पत्नी और बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं 5 वर्षीय बच्चा घायल है।

    भागने के दौरान अमरजीत के पीठ पर भी गोली लगी है। वह किसी तरह जान बचा कर भागे जनावल गांव के एक घर में छिप गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मां और बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। अमरजीत को पुलिस ने पकड़ लिया है।

    अमरजीत लकड़ा उर्फ अशोक चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल गांव का रहने वाला है। पिछले वर्ष 2021 में 30 अक्टूबर को घाघरा थाना क्षेत्र के लवादांग में अपने साथियों के साथ मिलकर JJMP कमांडर सुकरा उरांव की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हथियार व लेवी की रकम लेकर फरार हो गया था। इसके बाद JJMP के दूसरे सदस्य सुकरा की हत्या का बदला लेने के लिए उसकी तलाश में थे। इससे पहले भी कई बार उसे निशाना बनाने की कोशिश की गई लेकिन अमरजीत हर बार बचता रहा।

    घटना में संगठन का नाम आने पार झारखंड जन मुक्ति परिषद ने इसका खंडन किया है। संगठन की ओर से जारी बयान में प्रवक्ता कर्मवीर जी ने बताया कि यह घटना JJSS( झारखंड जन संग्राम सेनानी) के दो गुटों के बीच हुए टकराव का परिणाम है। इस घटना में JJMP की भूमिका नहीं है। उन्होंने घटना में महिला व बच्ची की मौत पर खुद व्यक्त करते हुए इसकी नींदा की है। वहीं पुलिस ने इसे उग्रवादियों के बीच आपसी संघर्ष का परिणाम बताया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.