Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»बंगाल विधानसभा में बीरभूम हिंसा को लेकर BJP और TMC के विधायकों के बीच हुई मार पीट
    राष्ट्रीय

    बंगाल विधानसभा में बीरभूम हिंसा को लेकर BJP और TMC के विधायकों के बीच हुई मार पीट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 28, 2022Updated:March 28, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच जोरदार झड़प हुई। बीजेपी विधायक बीरभूम हिंसा मामले पर बहस की मांग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के विधायकों के बीच मारपीट हो गई और विधायकों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए।

    पांच भाजपा विधायक निलंबित
    विधानसभा में हुए हंगामे के दौरान टीएमसी विधायक असित मजूमदार घायल हो गए। उन्हें कोलकाता के पीजी अस्पताल के वुडवर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। सुवेंदु अधिकारी सहित 5 भाजपा विधायकों को अगली सूचना तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है।

    वहीं दूसरी ओर लोकसभा में भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की विधानसभा में हुई हिंसा के बाद हंगामा हुआ। इसके चलते सदन को दो बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

    बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप
    बंगाल विधानसभा में हुए बवाल की जानकारी मिलने पर सीएम ममता बनर्जी ने राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को फोन किया। सीएम ने इस पूरी घटना पर चिंता जताई। वहीं, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला और अन्य महिला विधायकों ने विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर बीजेपी विधायकों पर हमला किया।

    कुछ लोगों को सदन की गरिमा का ख्याल नहीं: स्पीकर
    बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, सदन में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सदन की गरिमा का ख्याल नहीं है। वे विधानसभा के महत्व को नहीं समझते हैं और उनका मकसद केवल विधानसभा में हंगामा करना है।

    आरोपियों को पूछताछ के लिए सीबीआई कैंप ले गई एजेंसी
    सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। एजेंसी ने 22 लोगों को आरोपी बनाया है। साथ ही रविवार को TMC के ब्लॉक अध्यक्ष अनारुल हुसैन से पूछताछ की थी। सीबीआई टीम आज दोपहर बीरभूम हिंसा के आरोपियों को जांच के लिए सीबीआई कैंप ले गई है। बंगाल सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि इस हिंसा में टीएमसी की कोई भूमिका नहीं है, इसके पीछे किसी की साजिश है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.